//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
February 28, 2024 06:21
243
0
हाल ही में बेल्जियम की संघीय संसद ने एक नई दंड संहिता के पक्ष में मतदान किया है, जो ‘इकोसाइड’ (Ecocide) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अपराध के रूप में चिह्नित करता है।
इस संहिता के पारित होने के साथ बेल्जियम ‘इकोसाइड’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अपराध के रूप में मान्यता देने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है।
इसका उद्देश्य पर्यावरणीय क्षरण के सबसे गंभीर मामलों (जैसे कि बड़े पैमाने पर तेल रिसाव, खनन, रासायनिक और प्लास्टिक प्रदूषण आदि) को रोकना और इसके लिए उत्तरदायी लोगों को दंडित करना है।
इकोसाइड से संबंधित कानून लागू करने वाले देश: इक्वाडोर, वियतनाम, उज्बेकिस्तान, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य।
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments