100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

फिनलैंड

Lokesh Pal September 30, 2024 03:28 169 0

संदर्भ 

हाल ही में फिनलैंड ने कहा है कि वह रूस के साथ अपनी पूर्वी सीमा से 200 किलोमीटर (125 मील) से भी कम दूरी पर एक प्रमुख नाटो बेस स्थापित करेगा।

फिनलैंड के बारे में

  • फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित एक नॉर्डिक देश है। 
  • इसकी सीमा उत्तर में नॉर्वे, उत्तर-पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस, पश्चिम में बोथनिया की खाड़ी और दक्षिण में फिनलैंड की खाड़ी से मिलती है।

फिनलैंड की मुख्य विशेषताएँ

  • भौगोलिक अवस्थिति
    • फिनलैंड अपनी विशाल झीलों के लिए जाना जाता है, जिनकी संख्या लगभग 1,88,000 होने का अनुमान है। इसके अलावा, यहाँ व्यापक वन भी हैं, जो इसके 70% से अधिक भू-भाग को कवर करते हैं। 
    • देश के उत्तरी भाग, लैपलैंड में पहाड़ी क्षेत्र एवं पर्वत हैं।
  • इतिहास: फिनलैंड ने वर्ष 1917 में रूसी साम्राज्य से स्वतंत्रता प्राप्त की। इसकी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत है।
  • स्वायत्त क्षेत्र: ऑलैंड द्वीप समूह (Aland Islands), बोथनिया की खाड़ी के प्रवेश द्वार पर स्थित एक द्वीपसमूह, फिनलैंड का एक स्वायत्त क्षेत्र है।
  • जैव विविधता: फिनलैंड लुप्तप्राय साइमा रिंग्ड सील (Saimaa Ringed Seal) का आवास है, जो साइमा झील (Saimaa Lake) प्रणाली में पाया जाता है।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन या नाटो (NATO) के बारे में 

  • सामूहिक सुरक्षा गठबंधन: नाटो 32 सदस्य देशों से मिलकर बना एक ट्रांस-अटलांटिक सुरक्षा गठबंधन है।
  • स्थापना: इसकी स्थापना वर्ष 1949 में उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी, जिसे वाशिंगटन संधि भी कहा जाता है।
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम।

नाटो के उद्देश्य

  • सहयोग: इन ट्रांस-अटलांटिक देशों के बीच एक अद्वितीय संपर्क प्रदान करना, जिससे वे राजनीतिक एवं सैन्य मुद्दों पर परामर्श एवं सहयोग कर सकें।
  • खतरे को सीमित करना: यूरोप में तत्कालीन सोवियत संघ के संभावित विस्तार प्रयासों के खतरे का मुकाबला करना।

अंतर्निहित सिद्धांत

  • सामूहिक रक्षा का सिद्धांत: नाटो इस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है कि इसके एक या अधिक सदस्यों के विरुद्ध हमला सभी के विरुद्ध हमला माना जाएगा।
    • वाशिंगटन संधि के अनुच्छेद-5 में कहा गया है कि एक सहयोगी के खिलाफ हमला सभी के खिलाफ हमला है। यह अनुच्छेद इस गठबंधन का मूल सार है, जो सामूहिक रक्षा का वादा करता है।
  • सदस्यता मानदंड: नाटो की सदस्यता ‘किसी भी अन्य यूरोपीय राष्ट्र के लिए खुली है, जो इस संधि के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने एवं उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान करने की स्थिति में है।’
  • सदस्य देश: वर्ष 2024 तक, नाटो के 32 सदस्य देश हैं, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और अधिकांश यूरोपीय देश शामिल हैं।
    • हाल ही में इसमें फिनलैंड और स्वीडन को शामिल किया गया है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.