100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का पाँच दशक का विस्तार

Lokesh Pal August 14, 2025 03:00 6 0

संदर्भ

हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों द्वारा ‘मौसम’ नामक पत्रिका में एक शोध-पत्र प्रकाशित किया गया था।

दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon- SWM) के बारे में 

  • यह भारत में मुख्य वर्षा ऋतु है, जो आमतौर पर जून से सितंबर तक होती है और कृषि एवं अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण है।
  • तंत्र: अंतर-उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (Intertropical Convergence Zone- ITCZ) की गति से प्रेरित, जो गर्मियों के दौरान उत्तर की ओर खिसक जाता है, जिससे भारतीय भू-भाग पर एक निम्न-दाब क्षेत्र का निर्माण होता है और हिंद महासागर से आर्द्रता युक्त पवनें प्रवाहित होती हैं।
  • पवन पैटर्न: मानसूनी पवनें दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनों के रूप में उत्पन्न होती हैं, भूमध्य रेखा को पार करती हैं और कोरिओलिस बल द्वारा दक्षिण-पश्चिम की ओर विक्षेपित हो जाती हैं।

अध्ययन की मुख्य विशेषताएँ

  • अवधि विस्तार
    • अवधि में वृद्धि: दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon- SWM) का मौसम वर्ष 1970 से 2020 तक प्रति दशक 1.6 दिन बढ़ गया है।
    • कुल वर्षा योगदान: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब वार्षिक वर्षा में 79% का योगदान देता है, जो पिछले 75% से अधिक है।
  • विलंबित निवर्तन
    • निवर्तन संबंधी प्रवृत्ति: पिछले 14 वर्षों के आँकड़े 1 से 22 दिनों तक की देरी दर्शाते हैं, वर्ष 2019 में निवर्तन 22 दिन देरी से हुआ और वर्ष 2021 में 19 दिन देरी से। मानसून की शुरुआत (1 सितंबर) को देखते हुए, 2019 में निवर्तन 40 दिन देरी से हुआ था।
  • वर्षा पैटर्न में परिवर्तन
    • अनुसंधान संबंधी प्रभाव: विस्तारित मानसून ऋतु, दीर्घकालिक वर्षा के आँकड़ों को बदल देती है, जो बदलते जलवायु पैटर्न की निगरानी के लिए महत्त्वपूर्ण है।
    • मापन संबंधी विकृति: पारंपरिक दक्षिण-पश्चिम मानसून डेटा (1 जून – 30 सितंबर) अब पूरे मानसून ऋतु को शामिल नहीं करता है, जिससे IMD के लिए वर्षा संबंधी मापदंड जटिल हो जाते हैं।
  • कृषि प्रभाव
    • फसल उपज पर प्रभाव: मानसून में देरी से रबी फसलों की उपज को प्रभावित करती है, विशेष रूप से रेपसीड और सरसों जैसी फसलों के लिए।
    • बेहतर उपज सह-संबंध: जब विलंबित मानसून से हुई वर्षा पर विचार किया जाता है, तो कुछ फसलों की उपज अधिक पाई जाती है।
  • जलवायु परिवर्तन संबंध: अप्रैल 2020 में IMD के अनुसार, जलवायु परिवर्तन, मानसून में देरी और मौसम के विस्तार में बदलाव का एक प्रमुख कारण है।
  • ENSO प्रभाव: मानसून में देरी ENSO घटना से निकटता से जुड़ी हुई है, जिसका वर्षा वितरण और कृषि परिणामों पर प्रभाव पड़ता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बारे में

  • यह भारत की प्रमुख सरकारी एजेंसी है, जो मौसम विज्ञान, भूकंप विज्ञान और अन्य संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों के लिए जिम्मेदार है।
  • स्थापना: वर्ष 1875
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल एजेंसी: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय।
  • अधिदेश: कृषि, सिंचाई, नौवहन, विमानन, अपतटीय तेल अन्वेषण आदि जैसी मौसम-संवेदनशील गतिविधियों के इष्टतम संचालन के लिए वर्तमान और पूर्वानुमानित मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करना।

ENSO क्या है?

  • अल-नीनो एक जलवायु चक्र है, जो उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र के तापमान में उतार-चढ़ाव से उत्पन्न होता है और संपूर्ण विश्व के मौसम चक्र, विशेष रूप से मानसून को प्रभावित करता है।
  • इसकी विशेषता मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में औसत से अधिक गर्म समुद्री सतह का तापमान है, जो विशिष्ट पूर्वी व्यापारिक पवनों को क्षीण कर देता है।
  • यह कई महीनों तक रह सकता है और तीन चरणों के साथ प्रत्येक 2 से 7 वर्ष में अनियमित रूप से दोहराया जा सकता है:-
    • अल-नीनो (गर्म चरण)
    • ला-नीना (ठंडा चरण)
    • तटस्थ चरण।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.