100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

गुजरात: रासायनिक टैंकर पर ड्रोन हमला (Gujarat: Drone attack on chemical tanker)

Samsul Ansari December 28, 2023 02:00 145 0

संदर्भ 

हाल ही में रासायनिक टैंकर ‘एम वी चेम प्लूटो’ (MV Chem Pluto) पर गुजरात तट से लगभग 200 समुद्री मील (370 किमी) दूर एक ड्रोन हमला हुआ।

Administrative_map_of_Gujarat

संबंधित तथ्य

  • MV Chem Pluto एक लाइबेरिया में पंजीकृत, जापानी स्वामित्व वाला रासायनिक टैंकर है, जिसे नीदरलैंड की एक कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो सऊदी अरब से न्यू मैंगलोर पोर्ट (New Mangalore Port) तक कच्चा तेल ले जा रहा था।
  • इस हमले को यमन में सक्रिय हूती समूह (Houthi group) से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसने हाल ही में गाजा में इजरायल की निरंतर आक्रामकता का हवाला देते हुए इजरायल से जुड़े जहाजों पर कई ड्रोन और रॉकेट हमले किये थे।

वैश्विक प्रभाव

  • स्थान: ज्यादातर हमले लाल सागर क्षेत्र और यमन के तट से दूर बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य में केंद्रित हैं।
    • लगभग 2,000 किलोमीटर लंबा लाल सागर, सँकरी स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है। 
  • प्रभाव:  विश्व शिपिंग यातायात का लगभग 15% जिसमें वैश्विक कंटेनर व्यापार का लगभग 30% भी शामिल हैं, स्वेज नहर से होकर गुजरता है।
    • युद्ध जोखिम अधिभार: इस मार्ग पर चलने वाले प्रत्येक जहाज पर ‘युद्ध जोखिम’ अधिभार लगने का जोखिम रहता है, जिससे परिवहन लागत बढ़ने के साथ प्रत्येक यात्रा की इंश्योरेंस लागत भी बढ़ जाती है।
    • इन हमलों की पृष्ठभूमि में, ब्रिटिश पेट्रोलियम ने इस मार्ग से अपनी आवाजाही रोक दी है, और अधिकांश जहाज अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से होते हुए एक लंबा,  अधिक ईंधन-गहन तथा समय लेने वाला मार्ग अपना रहे हैं, जिसमें 34 दिन लगते हैं)।
  • बढ़ता तनाव: हूती विद्रोहियों ने अमेरिका द्वारा घोषित ‘ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन’ (Operation Prosperity Guardian) के जवाब में “रेड सी विल बर्न” (Red Sea will burn) चेतावनी जारी की हैं।

स्वेज नहर

  • स्वेज नहर एशिया और यूरोप के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग है, जो भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ता है और आगे हिंद महासागर तक जाता है।
  • यह विशेष रूप से तेल और तरल प्राकृतिक गैस (LNG) के परिवहन के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है, वर्ष 2023 की पहली छमाही में  स्वेज नहर के माध्यम से प्रतिदिन लगभग नौ मिलियन बैरल तेल भेजा गया है।
  • स्वेज नहर से प्रतिवर्ष 17,000 जहाज गुजरते हैं, जो लगभग $1 ट्रिलियन का सामान लेकर जाते हैं।

ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन

  • यह अमेरिका द्वारा शुरू की गई एक बहुराष्ट्रीय सुरक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य इजरायल जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यातायात के खिलाफ बढ़ते हमलों का मुकाबला करना है।
  • इस गठबंधन में अमेरिका के अलावा यूके, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन और सेशेल्स शामिल हैं।

हूती (Houthis)

  • हूती आंदोलन (अंसार अल्लाह आंदोलन) यमन में एक शिया इस्लामी राजनीतिक और सैन्य संगठन है।
  • इसमें मुख्य रूप से जैदी शिया शामिल हैं, जिनके नेतृत्व  के बड़े हिस्से में विशेष रूप से हूती समुदाय के लोग शामिल हैं।
  • आधिकारिक नारा: “गॉड इस ग्रेट,डेथ टू अमेरिका,डेथ टू इजरायल, अ कर्स अपॉन द ज्यूस,विक्ट्री टू इस्लाम”(God is the Greatest, Death to America, Death to Israel, A Curse Upon the Jews, Victory to Islam)। वे मुख्य रूप से लेबनानी शिया राजनीतिक एवं सैन्य संगठन हिजबुल्लाह से प्रभावित हैं। 
  • यमन गृह युद्ध: एक दशक से अधिक समय से, यमन में एक गृह युद्ध चल रहा है, जिसमें हूती लड़ाके (ईरान और हिज्बुल्लाह का समर्थन प्राप्त) यमन सरकार (सऊदी अरब और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त) के खिलाफ लड़ रहे है। हूती समूह का यमन की राजधानी सना सहित देश के अधिकांश उत्तरी और पश्चिमी भाग पर नियंत्रण है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.