100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

गुरु नानक जयंती 2025

Lokesh Pal November 06, 2025 04:32 26 0

संदर्भ

भारतीय प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

प्रकाश पर्व के बारे में

  • प्रकाश पर्व, सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा (अक्टूबर–नवंबर) को मनाया जाता है।
    • वर्ष 2025 यह पर्व 5 नवंबर को मनाया गया।
  • उत्सव की परंपराएँ
    • प्रभात फेरियाँ: प्रातः आयोजित जुलूस, जिन्हें प्रभात फेरियाँ कहा जाता है, विभिन्न गुरुद्वारों में निकाली जाती हैं, जिनमें श्रद्धालु भजन–कीर्तन (शब्द कीर्तन) गाते हैं।
    • अखंड पाठ: उत्सव से पूर्व गुरु ग्रंथ साहिब (सिख धर्मग्रंथ) का अखंड, निरंतर पाठ किया जाता है।
    • लंगर (सामुदायिक भोजन): निस्वार्थ सेवा और समानता के प्रतीक रूप में सभी लोगों को, चाहे वे किसी भी पृष्ठभूमि या धर्म के हों, निःशुल्क भोजन परोसा जाता है।
    • कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन: श्रद्धालु गुरुद्वारों में एकत्र होकर कीर्तन (भजनों का गायन) और कथा (धार्मिक प्रवचन) में भाग लेते हैं तथा गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चिंतन करते हैं।

गुरु नानक देव जी के बारे में

  • जन्म: वर्ष 1469 में तलवंडी राय भोए (लाहौर के निकट) में हुआ, जिसे बाद में ननकाना साहिब नाम दिया गया।
  • योगदान और विरासत
    • सिख धर्म के संस्थापक और दस सिख गुरुओं में प्रथम गुरु माने जाते हैं।
    • उन्होंने 974 भजनों की रचना की, जो गुरु ग्रंथ साहिब का प्रमुख अंग हैं।
    • उनकी रचनाओं का प्रथम संकलन पाँचवें सिख गुरु अर्जन देव जी (वर्ष 1563–1606) ने आदि ग्रंथ के रूप में किया।
    • गुरु गोबिंद सिंह (वर्ष 1666-1708) ने इस ग्रंथ का विस्तार किया और इसे गुरु ग्रंथ साहिब के नाम से जाना जाने लगा।
    • उन्होंने ईश्वर की एकता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता की निःस्वार्थ सेवा पर बल दिया।
    • ‘निर्गुण भक्ति’ परंपरा का समर्थन किया अर्थात् निराकार, शाश्वत ईश्वर के प्रति भक्ति पर बल दिया।
    • वे सभी समुदायों में शांति, एकता और करुणा का संदेश प्रसारित करने के लिए स्मरण किए जाते हैं।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ

  • नाम जपना– ईश्वर के नाम का स्मरण
    • ईश्वर के नाम ‘वाहेगुरु  या सतनाम’  का निरंतर स्मरण और ध्यान करने पर बल दिया।
    • इसका उद्देश्य दिव्य सत्ता से आध्यात्मिक जुड़ाव बनाए रखना है।
  • कीरत करनी– ईमानदारी से जीवनयापन
    • सत्यनिष्ठा, परिश्रम और ईमानदारी से जीवन जीने पर बल दिया।
    • सिखों को अपने जीवन-निर्वाह के लिए नैतिक रूप से कमाई करने तथा छल-कपट या शोषण से बचने की शिक्षा दी।
    • कार्य को परमात्मा और मानवता की सेवा का माध्यम माना गया।
  • वंड छकना– दूसरों के साथ बाँटना
    • निःस्वार्थ सेवा, दान और जरूरतमंदों के साथ संसाधनों को साझा करने की प्रेरणा दी।
    • समाज में समानता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया।
    • लंगर (सामुदायिक रसोई) की परंपरा इसी सिद्धांत का प्रतीक है, जहाँ सभी को, जाति-धर्म या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना, निःशुल्क भोजन कराया जाता है।
  • मुख्य यात्राएँ (उदासियाँ): गुरु नानक देव जी ने चार प्रमुख उदासियाँ (आध्यात्मिक यात्राएँ) कीं, जिनके माध्यम से उन्होंने भारत, तिब्बत, अरब, श्रीलंका और मध्य एशिया तक “एक ओंकार” (एक परमात्मा) और मानव एकता के  संदेश का विस्तार किया।
  • संस्थागत योगदान
    • करतारपुर साहिब (पंजाब क्षेत्र) की स्थापना की, यह पहला सिख समुदाय था, जहाँ सभी साथ रहते और भोजन करते थे।
    • संगत (सामुदायिक सभा) और लंगर (सामुदायिक भोजनालय) की संस्थाओं की नींव रखी, जो सामाजिक समानता और सेवा के प्रतीक हैं।
  • निधन: 1539 ईसवी में करतारपुर साहिब (पंजाब) में हुआ।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.