100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत-नाइजीरिया संबंध (India-Nigeria relations)

Samsul Ansari January 24, 2024 03:20 211 0

संदर्भ

 भारत के विदेश मंत्री ने नाइजीरिया के अबुजा में भारत और नाइजीरिया के बीच छठी संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की।

बैठक की मुख्य विशेषताएँ 

  • दोनों देश लोगों के बीच आदान-प्रदान, ऊर्जा, गतिशीलता और कांसुलर सहयोग सहित बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा, फिनटेक, कृषि तथा सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रयासों को मजबूत करने पर सहमत हुए।
  • दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, खासकर व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया
नाइजीरिया के बारे में

  • इसे आधिकारिक तौर पर नाइजीरिया के संघीय गणराज्य के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • यह एक पश्चिमी अफ्रीकी देश है,  जो उत्तर में साहेल (Sahel) और दक्षिण में गिनी की खाड़ी के बीच अटलांटिक महासागर के किनारे स्थित है।
  • यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • नाइजीरिया में 250 से अधिक जातीय समूह हैं, जिसमें हौसा, योरूबा और इग्बो प्रमुख हैं।

भारत के नाइजीरिया संबंध

आर्थिक सहयोग

  • नाइजीरिया और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2021-22 में $14.95 बिलियन से गिरकर 2022-23 में $11.8 बिलियन हो गया।
    • इसका मुख्य कारण नाइजीरिया से खरीदे जाने वाले तेल की मात्रा में कमी है।
  • नाइजीरिया पश्चिम अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है और नाइजीरिया में भारत का वर्तमान निवेश लगभग $20 बिलियन का है।

ऊर्जा सहयोग: नाइजीरिया भारत को कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। भारत का लगभग 12% तेल आयात नाइजीरिया से आता है।

विकास सहयोग

  • नाइजीरिया के क्रॉस रिवर राज्य (Cross River State) में गैस संचालित टरबाइन बिजली उत्पादन स्टेशन के लिए $30 मिलियन और 2×60 एमवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन सहित 3 उप-परियोजनाओं के लिए $31.05 मिलियन की क्रेडिट लाइन हेतु दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए इसके अतिरिक्त नाइजीरिया के कडुना (Kaduna) राज्य में सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट और 50kVA मिनी ग्रिड परियोजना का कार्य प्रगति पर है।
  • वर्ष 1964 से भारत ने भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (Indian Technical and  Economic Cooperation-ITEC) कार्यक्रम के तहत नाइजीरिया के क्षमता निर्माण प्रयासों का समर्थन किया है। भारत वार्षिक रूप से ITEC/E-ITEC के तहत नाइजीरिया को लगभग 250 नागरिक और 250 रक्षा प्रशिक्षण स्लॉट प्रदान करता है।

रक्षा सहयोग: यह भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी का अभिन्न अंग है।

  • सहयोग के क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी और उग्रवाद-रोधी (Counter-Terrorism and Counter-Insurgency), समुद्री डकैती और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच यात्राओं का आदान-प्रदान शामिल है।
  • भारत नाइजीरियाई रक्षा बलों को प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति कर रहा है।
  • नाइजीरिया के कडुना (Kaduna) में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का प्रतीक है।

एनआरआई/पीआईओ (NRI/PIO) समुदाय: नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के लगभग 50,000 लोगों रहते हैं, जिनमें भारतीय नागरिक और भारत के विदेशी नागरिक (OCI) कार्ड धारक शामिल हैं।

दक्षिण-दक्षिण सहयोग या साउथ-साउथ काॅपरेशन (South-South cooperation)

  • भारत और नाइजीरिया दक्षिण-दक्षिण सहयोग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते  हैं।
  • दोनों देशों की स्वतंत्रता के बाद प्रारंभिक वर्षों में उपनिवेशवाद और रंगभेद के खिलाफ संघर्ष ने भारत और नाइजीरिया के बीच संबंधों की मजबूत नींव रखी।
    • बहुपक्षीय संगठनों विशेषकर संयुक्त राष्ट्र, जी77 और NAM (Non-Aligned Movement) में, दोनों देश विकासशील दुनिया की आवाज को समन्वित और प्रभावी तरीके से व्यक्त करते रहे हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.