100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

इंडियाफोंटे बिजॉयी

Lokesh Pal January 20, 2026 03:59 12 0

संदर्भ

शोधकर्ताओं ने लक्षद्वीप के कवरती लैगून से एक सूक्ष्म क्रस्टेशियन की खोज की है, जिसे अब औपचारिक रूप से एक नए वंश और एक नई प्रजाति के रूप में स्थापित किया गया है।

क्रस्टेशियन के बारे में

  • क्रस्टेशियन आर्थ्रोपोड्स (कठोर बाहरी आवरण और पैर संधियों द्वारा जुड़े हुए) का एक बड़ा समूह है, जो अधिकतर जल में, विशेषकर समुद्र में रहते हैं, लेकिन कई मीठे पानी में भी पाए जाते हैं, और कुछ भूमि पर भी रहते हैं।
  • उदाहरण: केकड़े, झींगे, लॉबस्टर, क्रेफिश, और छोटे जीव जैसे कोपेपोड्स और क्रिल।

क्रस्टेशियन के बारे में

  • नई प्रजाति और वंश: इस क्रस्टेशियन का नाम इंडियाफोंटे बिजॉयी (Indiaphonte Bijoyi) रखा गया है, जो एक नए वंश और नई प्रजाति दोनों का प्रतिनिधित्व करता है।
    • व्युत्पत्ति
      • नामकरण: वंश का नाम इंडियाफोंटे (Indiaphonte) भारत के सम्मान में रखा गया है, जबकि प्रजाति का नाम बिजोयी (bijoyi) कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) के समुद्री विज्ञान संकाय के डीन डॉ. एस. बिजय नंदन के सम्मान में रखा गया है।
  • वैज्ञानिक वर्गीकरण: यह लाओफोंटिडी (Laophontidae) कुल, कोपेपोडा (Copepoda) वर्ग और हार्पेक्टिकोइडा (Harpacticoida) गण से संबंधित है।
    • कोपेपोड छोटे क्रस्टेशियन (आमतौर पर 1-2 मिमी. लंबे) होते हैं, जो समुद्री और मीठे जल के पारितंत्र में पाए जाते हैं।
  • सूक्ष्म प्रकृति: यह जीव अत्यंत छोटा होता है और इसका अध्ययन केवल सूक्ष्मदर्शी से ही किया जा सकता है।
  • आकृतिक विशेषताएँ
    • शारीरिक संरचना: इस प्रजाति का के जीवों की शारीरिक संरचना अर्द्ध-बेलनाकार और चपटा होती है, मध्य में चौड़ी और पश्च भाग पतला होता जाता है।
    • उपांग: इसके अग्रभाग में एंटीना जैसे उपांग होते हैं।
    • आकार सीमा
      • मादाओं की लंबाई 518 से 772 माइक्रोमीटर तक होती है।
      • नरों की लंबाई 508 से 756 माइक्रोमीटर तक होती है।
    • लैंगिक द्विरूपता: मादाएँ, नर से थोड़ी बड़ी होती हैं।

  • पारिस्थितिकी वर्गीकरण
    • मीयोफौना: इंडियाफोंटे बिजॉयी (Indiaphonte Bijoyi), मीयोफौना का हिस्सा है, जो 1 मिलीमीटर से भी छोटे आकार के जलीय तलछट में रहने वाले सूक्ष्म अकशेरुकी जीवों का एक समूह है।
    • कुल विविधता: लाओफोंटिडी कुल में 77 वंशों में लगभग 350 प्रजातियाँ शामिल हैं, जो इसे हार्पेक्टिकोइडा के सबसे विविध कुलों में से एक बनाती है।

पारिस्थितिकी और आर्थिक महत्त्व

  • पारिस्थितिकी तंत्र का स्वास्थ्य: अपने छोटे आकार के बावजूद, हार्पेक्टिकॉइड कोपेपोड्स समुद्री और मीठे जल के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • पोषण चक्र में भूमिका: हार्पेक्टिकॉइड कोपेपोड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिनमें इकोसैपेंटेनोइक एसिड (EPA) और डोकोसाहेक्सानोइक एसिड (DHA) शामिल हैं, का उत्पादन और रूपांतरण कर सकते हैं, जो मछली और शेलफिश (शंख) के विकास के लिए आवश्यक हैं।
  • खाद्य शृंखला में भूमिका: मछलियों के लार्वा के लिए जीवित आहार के रूप में जलीय कृषि और मत्स्यपालन में इनका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, जिससे खाद्य सुरक्षा में योगदान मिलता है।
  • जैविक संकेतक: प्रदूषण, तेल रिसाव, भारी धातुओं और जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी उच्च संवेदनशीलता के कारण, वे पर्यावरणीय परिवर्तन के विश्वसनीय संकेतक के रूप में कार्य करते हैं।

नए वंश का वैज्ञानिक महत्त्व

  • विशिष्ट आकारिकी: इंडियाफोंटे वंश को नवीन वंश माना जाता है क्योंकि इसमें आकारिकी लक्षणों का एक अनूठा संयोजन पाया जाता है, जो लाओफोंटिडी कुल में सर्वप्रथम दर्ज किसी भी वंश से मेल नहीं खाता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.