100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत का पहला पोलर रिसर्च व्हीकल (PRV)

Lokesh Pal June 06, 2025 05:35 24 0

संदर्भ

हाल ही में भारत सरकार के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders and Engineers Limited-GRSE) ने भारत के पहले ‘पोलर रिसर्च व्हीकल’ (PRV) को स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्माण करने के लिए नॉर्वेजियन फर्म कोंग्सबर्ग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अंटार्कटिका में दक्षिण गंगोत्री

  • इसकी स्थापना वर्ष 1983 में भारत के पहले अभियान के दो वर्ष बाद की गई थी।
  • दक्षिण गंगोत्री अब बर्फ से आच्छादित  है, लेकिन भारत के दो अन्य स्टेशन, मैत्री और भारती, उपयोग में हैं।
  • यह अंटार्कटिक संधि द्वारा शासित है।
    • भारत, जो वर्ष 1983 में संधि में शामिल हुआ था, अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार पक्षकार भी है।

‘पोलर रिसर्च व्हीकल’ (PRV) के बारे में 

  • ‘पोलर रिसर्च व्हीकल’ एक शिप है, जो ध्रुवीय क्षेत्रों (उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों के आस-पास के क्षेत्र) में अनुसंधान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
    • यह वैज्ञानिकों को महासागर क्षेत्र में अनुसंधान करने में भी मदद कर सकता है।
  • विशेषता: PRV गहरे समुद्र और ध्रुवीय अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित होगा, जिसमें समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का अध्ययन भी शामिल है।
  • नोडल एजेंसी: भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (National Centre for Polar and Ocean Research-NCPOR) आर्कटिक, अंटार्कटिक और हिमालय में अनुसंधान अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसी है।
  • रणनीतिक महत्त्व: PRV भारत के तीन ध्रुवीय अनुसंधान केंद्रों- भारती और मैत्री (अंटार्कटिका), और हिमाद्री (आर्कटिक) में भारत के संचालन में मदद करेगा।
    • जहाज को राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (National Centre for Polar and Ocean Research-NCPOR) की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा।
    • GRSE कोलकाता में अपने शिपयार्ड में PRV का निर्माण करेगा, जिससे भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं में वृद्धि होगी (‘मेक इन इंडिया’ पहल में योगदान)।

पोलर रिसर्च व्हीकल वेसल्स (Global Polar Research Vessels) 

  • नॉर्वे का आर.वी. क्रोनप्रिंस हाकोन (RV Kronprins Haakon) (2018): यह 1 मीटर मोटी बर्फ को तोड़ सकता है और उन्नत सेंसर और रोबोटिक्स से युक्त है।
  • रूस का एकेडमिक ट्रायोशनिकोव (Akademik Tryoshnikov) (2012): यह एक भारी-भरकम आर्कटिक पोत है, जिसका उपयोग लंबे मिशनों और हाइड्रोएकॉस्टिक अध्ययनों के लिए किया जाता है।
  • यू.एस.ए. का आर.वी. सिकुलियाक (RV Sikuliaq) (2014): यह पीआरवी 0.76 मीटर तक की बर्फ को तोड़ सकता है और इसे गतिशील, बहु-विषयक अनुसंधान के लिए डिजाइन किया गया है।
  • चीन का जू लॉन्ग 2 (Xue Long 2) (2019): यह एक द्वि-दिशात्मक आइसब्रेकर (1.5 मीटर मोटी बर्फ) है, जिसमें उच्च-स्तरीय अनुसंधान और रसद क्षमता है।

भारत की समुद्री पहल

  • सागर (SAGAR) (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) पहल: सागर आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और सूचना साझाकरण पर केंद्रित है।
  • महासागर (MAHASAGAR): महासागर [(क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति (Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions)] की घोषणा सागर के विस्तार के रूप में की गई थी, ताकि क्षेत्रीय एकीकरण को और अधिक मजबूत किया जा सके।
  • सागरमाला 2.0 (Sagarmala 2.0): भारत का नया समुद्री अवसंरचना कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य  बंदरगाह और रसद अंतराल को समाप्त करना, जहाज निर्माण, मरम्मत तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना, भारत को वैश्विक समुद्री प्रमुख के रूप में स्थापित करना।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.