100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत के ओंगोल मवेशियों की संख्या में कमी

Lokesh Pal March 11, 2025 02:08 18 0

संदर्भ

हाल ही में आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित पशुधन अनुसंधान केंद्र LAM फार्म में एक शुद्ध नस्ल के ओंगोल बछड़े का जन्म हुआ। यह जन्म IVF-एमब्रायो ट्रांसफर  (IVF-Embryo Transfer) तकनीक के माध्यम से संभव हुआ।

ओंगोले मवेशियों के बारे में

  • ओंगोल मवेशी, जिन्हें ओंगोल गिट्टा के नाम से भी जाना जाता है, एक देशज भारतीय नस्ल है।
  • यह आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में पाई जाती है।
  • इस नस्ल का नाम ओंगोल के नाम पर रखा गया है, वह क्षेत्र जहाँ इसे पहली बार विकसित किया गया था।
  • बोस इंडिकस (Bos Indicus) के अंतर्गत वर्गीकृत, ओंगोल मवेशियों को उनके रोग प्रतिरोध के लिए अत्यधिक महत्त्व दिया जाता है।
  • अनूठी विशेषताएँ एवं वैश्विक माँग
    • खुरपका और मुँहपका रोग तथा ‘मैड काउ’ रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता के लिए जाना जाता है।
    • अपनी क्षमता एवं लचीलेपन के कारण दुनिया भर में इसकी अत्यधिक माँग हैं।
    • मैक्सिको एवं पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बैलों की लड़ाई की प्रतियोगिताओं में अक्सर इनका उपयोग किया जाता है।
    • भारत में, वे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पारंपरिक बैलों की लड़ाई में भाग लेते हैं।
    • प्रजनन चयन के लिए किसान इन प्रतियोगिताओं के दौरान बैलों की क्षमता और शुद्धता का आकलन करते हैं।
  • मान्यता एवं सांस्कृतिक महत्त्व
    • भारत के वर्ष 2002 के राष्ट्रीय खेलों में वीरा नामक एक ओंगोल बैल को शुभंकर के रूप में शामिल किया गया था।

ब्राजील और भारत में ओंगोल नस्ल

  • ब्राजील में ओंगोल नस्ल
    • इस नस्ल को ब्राजील में काफी महत्त्व दिया जाता है, जहाँ देश के 226 मिलियन मवेशियों में से 80% संख्या ओंगोल नस्ल की हैं।
    • फरवरी 2025 में, ओंगोल की एक शुद्ध नस्ल की गाय, वियाटिना-19, को 4.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर (~ 40 करोड़ रुपये) में बेचा गया था।
    • ब्राजील के प्रजनक निर्यात बाजारों के लिए बड़े, मांसल मवेशियों के प्रजनन पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
    • ओंगोल का उपयोग मुख्य रूप से मांस उत्पादन के लिए किया जाता है, जो ब्राजील के बीफ निर्यात उद्योग में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है।
  • भारत में ओंगोल मवेशी
    • वर्ष 1944 में ओंगोल की संख्या 15 लाख से घटकर वर्ष 2019 में 6.34 लाख रह गई है।
    • भारत में देशी मवेशियों की संख्या में 9% (वर्ष 2007-2012) और 6% (वर्ष 2012-2019) की गिरावट आई है।

भारत में संरक्षण चुनौतियाँ

  • कृषक प्राथमिकताएँ
    • राष्ट्रीय गोकुल मिशन (Rashtriya Gokul Mission-RGM) (2014) द्वारा देशज नस्लों को बढ़ावा दिए जाने के बावजूद, किसान निम्नलिखित को प्राथमिकता देते हैं:-
      • अधिक दूध उत्पादन के कारण विदेशी और सँकर नस्ल के मवेशी।
      • उनकी आबादी 29.5% (वर्ष 2012-2019) बढ़कर 39.73 मिलियन से 51.47 मिलियन हो गई।
  • ओंगोल मवेशियों के लाभ
    • किसान-अनुकूल मवेशी: भारतीय जलवायु, मिट्टी और खेती की जरूरतों के अनुकूल।
    • उच्च रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं शक्ति।
    • इनमें गर्मी सहन करने की क्षमता और कम चारे पर जीवित रहने की क्षमता पाई जाती है।
    • सांस्कृतिक महत्त्व
      • शिव मंदिरों में नंदी बैल ओंगोल बैलों से मिलते-जुलते हैं।
      • ऐतिहासिक रूप से, उन्होंने भारत की कृषि क्रांति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ओंगोल मवेशियों की दूध देने की घटती क्षमता

  • गिरावट के कारण
    • भारतीय किसान दूध उत्पादन के बजाय भार वहन करने की शक्ति (ताकत और आकार) के लिए बैलों का चयन करते थे।
    • ब्राह्मण बैल प्रजनन प्रणाली में दूध उत्पादन की तुलना में सहनशक्ति को प्राथमिकता दी जाती थी।
    • कृषि के मशीनीकरण ने बैल-चालित खेती की माँग को कम कर दिया।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.