100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

IUCN वर्ल्ड हेरिटेज आउटलुक 4

Lokesh Pal October 14, 2025 04:06 17 0

संदर्भ

हाल ही में  IUCN वर्ल्ड हेरिटेज आउटलुक 4 को अबू धाबी में आयोजित IUCN कांग्रेस में जारी किया गया।

IUCN वर्ल्ड हेरिटेज आउटलुक के बारे में

  • विकसिकर्ता संस्थान:  IUCN वर्ल्ड हेरिटेज आउटलुक अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा द्वारा विकसित एक वैश्विक मूल्यांकन प्रणाली है।
  • उद्देश्य:  विश्व के सभी प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों की संरक्षण स्थिति और प्रबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना।
  • प्रारंभ: वर्ष 2014, और प्रत्येक तीन वर्ष बाद अद्यतन किया जाता है (वर्ष 2017, 2020, 2025)।
  • मुख्य उद्देश्य:  वैश्विक रूप से महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्रों की संरक्षण क्षमता और प्रबंधन प्रभावशीलता में समयानुसार परिवर्तन की निगरानी करना।
  • क्षेत्र: वर्ष 2025 संस्करण में विश्व के 252 प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों का मूल्यांकन किया गया।
  • मूल्यांकन के प्रमुख मानदंड
    • वर्तमान संरक्षण दृष्टिकोण:  स्थल के दीर्घकालिक संरक्षण की संभावना।
    • खतरे: जलवायु परिवर्तन, बाह्य आक्रामक प्रजातियाँ, रोग, आवास क्षति, पर्यटन दबाव।
    • संरक्षण एवं प्रबंधन: नीतिगत मजबूती, वित्तीय संसाधन, सामुदायिक भागीदारी।
    • मूल्य की स्थिति: प्रजातियों, पारिस्थितिकी तंत्रों और पारिस्थितिकी प्रक्रियाओं का स्वास्थ्य।
  • आउटलुक की श्रेणियाँ: IUCN प्रत्येक स्थल को चार श्रेणियों में वर्गीकृत करता है –
    • संतोषजनक  (Good)
    • अल्प रूप से चिंताग्रस्त के साथ संतोषजनक (Good with Some Concerns)
    • महत्त्वपूर्ण रूप से चिंताग्रस्त (Significant Concern)
    • गंभीर (Critical)।

IUCN आउटलुक 4 के प्रमुख निष्कर्ष

  • गंभीर जोखिम:  लगभग 43% प्राकृतिक स्थल जलवायु परिवर्तन से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, यह अब सभी अन्य खतरों से अधिक है।
  • आक्रामक प्रजातियाँ: 30% स्थलों पर विदेशी आक्रामक प्रजातियों का प्रभाव दर्ज किया गया।
  • रोगों में वृद्धि: वर्ष 2020 में केवल 2% स्थलों के मुकाबले वर्ष 2025 में 9% स्थल वन्यजीव और पौधों के रोगों से प्रभावित हुए।
  • संरक्षण दृष्टिकोण में गिरावट: सकारात्मक स्थिति वाले स्थलों का प्रतिशत वर्ष 2020 में 62% से घटकर वर्ष 2025 में 57% रह गया।

भारत में संरक्षण की स्थिति 

  • महत्त्वपूर्ण रूप से चिंताग्रस्त श्रेणी: सुंदरबन, मानस राष्ट्रीय उद्यान और पश्चिमी घाट।
  • अल्प रूप से चिंताग्रस्त के साथ संतोषजनक: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, काजीरंगा, केवलादेव, नंदा देवी और फूलों की घाटी।
  • संतोषजनक: केवल कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान को सकारात्मक रेटिंग प्राप्त हुई है।

IUCN वर्ल्ड कंजर्वेशन कांग्रेस

  • IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस, अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।
  • यह एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जहाँ सरकारें, गैर-सरकारी संगठन, वैज्ञानिक और नागरिक समाज वैश्विक पर्यावरण नीति और संरक्षण कार्रवाई के लिए प्राथमिकताएँ निर्धारित करने हेतु एक साथ आते हैं।
  • आवृत्ति: IUCN सचिवालय द्वारा प्रत्येक चार वर्ष में एक बार आयोजित।
    • वर्ष 2021 IUCN कांग्रेस का आयोजन मार्सिले, फ्राँस में हुआ।
    • वर्ष 2025 की थीम: “परिवर्तनकारी संरक्षण को सशक्त बनाना”।
  • उद्देश्य: वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का मूल्यांकन करना और संरक्षण समाधान प्रस्तावित करना।
  • संरचना
    • सदस्य सभा: आधिकारिक निर्णय लेने वाला मंच, जहाँ IUCN सदस्य वैश्विक प्रस्तावों और नीतियों पर मतदान करते हैं।
    • फोरम: वैज्ञानिकों, गैर-सरकारी संगठनों और नीति निर्माताओं के बीच चर्चाएँ, प्रदर्शनियाँ और ज्ञान-साझाकरण सत्र।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.