हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्र की ओर संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की।
जापान सागर (Sea of Japan)
परिचय: जापान सागर, जिसे पूर्वी सागर के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिमी प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है।
सीमांत सागर (Marginal Sea)
परिचय: सीमांत सागर को ऐसे समुद्र के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो आंशिक रूप से द्वीपों, द्वीप समूहों या प्रायद्वीपों से घिरा होता है। वे आमतौर पर खुले महासागरों की तुलना में बहुत उथले होते हैं और इसलिए मानवीय गतिविधियों से अधिक प्रभावित होते हैं।
सीमा: जापान सागर पूर्वी एशिया में स्थित एक जल निकाय है, जो उत्तर में रूस और सखालिन द्वीप, पश्चिम में उत्तर कोरिया, दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण कोरिया और पूर्व और दक्षिण में जापानी द्वीपसमूह (होक्काइडो, होन्शू और क्यूशू द्वीप) से घिरा है।
जापान सागर को जोड़ने वाले जलडमरूमध्य: जापान सागर दक्षिण में त्सुशिमा और कोरिया जलडमरूमध्य के माध्यम से पूर्वी चीन सागर से और उत्तर में ‘ला पेरोस’ और ‘टटर जलडमरूमध्य’ द्वारा ओखोटस्क सागर से जुड़ा हुआ है।
पूर्व में यह ‘कानमोन जलडमरूमध्य’ द्वारा जापान के अंतर्देशीय सागर से तथा ‘त्सुगारू जलडमरूमध्य’ (Tsugaru Strait) द्वारा प्रशांत महासागर से जुड़ा हुआ है।
मिलन बिंदु: जापान सागर उत्तर से आने वाली ठंडी धाराओं और दक्षिण से आने वाली गर्म धाराओं का मिलन बिंदु है।
सबसे बड़ी नदी: तुमेन या डूमन नदी जापान सागर में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है और यह उत्तर कोरिया, रूस और चीन के बीच सीमा निर्धारित करती है।
प्रमुख बंदरगाह
रूस: व्लादिवोस्तोक, सोवेत्स्काया गवन, नखोदका, एलेक्जेंड्रोव्स्क-सखालिंस्की और खोलमस्क।
Latest Comments