100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव

Lokesh Pal October 19, 2024 03:59 134 0

संदर्भ 

उत्तर कोरिया ने घोषणा की है कि 1.4 मिलियन से अधिक नागरिकों ने सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

संबंधित तथ्य 

  • यह घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिणी सीमा पर सड़कों और रेलमार्गों को नष्ट कर देने के बाद की गई।
  • यह कार्रवाई दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरिया विरोधी नारे वाले ड्रोन भेजने के जवाब में की गई थी।
  • दीर्घकालिक संघर्ष: उत्तर और दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से 70 वर्षों से अधिक समय से युद्धरत हैं तथा समय-समय पर इसमें तनाव उत्पन्न  होता रहता  है।

ऐतिहासिक संदर्भ

कोरियाई इतिहास की प्रमुख घटनाओं की समय रेखा
  • वर्ष 1910-1945:
  • औपनिवेशिक शासन: द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान की पराजय  तक कोरिया जापानी नियंत्रण में था।
  • वर्ष 1945:
    • द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विभाजन: जापान के आत्मसमर्पण के बाद कोरिया 38वीं समानांतर रेखा के तहत  विभाजित हो गया।
      • प्रायद्वीप को उत्तर और दक्षिण में विभाजित कर दिया गया। 
      • उत्तर कोरिया को सोवियत संघ और चीन का समर्थन प्राप्त था, जबकि दक्षिण कोरिया को अमेरिका का समर्थन प्राप्त था।
  • वर्ष 1948:
    • सरकारों की स्थापना
      • उत्तर कोरिया (DPRK): किम इल सुंग के नेतृत्व में, जुचे (Juche) (आत्मनिर्भरता) पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक साम्यवादी शासन की स्थापना की।
      • दक्षिण कोरिया: अमेरिका के समर्थन से पूँजीवादी अर्थव्यवस्था को अपनाया।
  • वर्ष 1950-1953:
    • कोरियाई युद्ध
      • वर्ष 1950: सोवियत और चीनी सेनाओं के समर्थन से उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर आक्रमण किया।
      • वर्ष 1950-1951: अमेरिका ने हस्तक्षेप किया और उत्तर कोरिया को पीछे धकेल दिया।
      • वर्ष 1953: युद्धविराम पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत कोरियाई विसैन्यीकृत क्षेत्र (DMZ) का निर्माण किया गया, हालाँकि किसी शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए गए।
  • वर्ष 1993
    • दक्षिण कोरिया का लोकतंत्र: दक्षिण कोरिया पूर्ण लोकतंत्र में परिवर्तित हो गया, जहाँ जीवन स्तर उच्च है और औद्योगिक अर्थव्यवस्था अपनी विकसित अवस्था में है।
  • वर्तमान (1994 के बाद)
    • उत्तर कोरिया का नेतृत्व: किम इल सुंग के अधीन लागू उत्तर कोरिया में तानाशाही उनके बेटे किम जोंग इल और बाद में किम जोंग उन के अधीन जारी रही।
    • अलगाववाद, सख्त सेंसरशिप और असहमति के लिए कठोर दंड की नीतियों का पालन किया गया।

कोरियाई प्रायद्वीप के बारे में

  • अवस्थिति: पूर्वी एशिया
    • यह द्वीप उत्तर-पश्चिमी एशिया से प्रशांत महासागर की ओर अवस्थित है।
  • सीमाएँ: पूर्व में जापान सागर (पूर्वी सागर) और पश्चिम में पीला सागर के साथ सीमा साझा करता है।
  • पड़ोसी: कोरियाई प्रायद्वीप कई देशों और जल निकायों से विस्तृत है:
    • पड़ोसी देश
      • चीन: उत्तर-पश्चिम में, अमनोक नदी (यालू नदी) कोरिया को चीन से अलग करती है।
      • रूस: उत्तर-पूर्व में, दुमन नदी (तुमेन नदी) कोरिया को चीन और रूस से अलग करती है।
      • यालू और तुमेन नदियाँ उत्तर कोरिया और चीन के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती हैं।
    • जल निकाय
      • पीला सागर: कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिम में
      • जापान सागर (पूर्वी सागर): कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में
      • कोरिया जलडमरूमध्य: दक्षिण कोरिया को जापान से दक्षिण में अलग करता है
  • देश: कोरियाई प्रायद्वीप दो देश उत्तर कोरिया (राजधानी: प्योंगयांग) और दक्षिण कोरिया (राजधानी: सियोल) के मध्य विभाजित है।
  • द्वीप: दक्षिणी और पश्चिमी तटों से दूर लगभग 3,000 छोटे द्वीप, जिनमें से अधिकांश दक्षिण कोरिया के अधिकार क्षेत्र में हैं।

कोरियाई प्रायद्वीप की स्थलाकृति

  • पर्वतीय क्षेत्र: लगभग 70% भूमि पर्वतीय है, जहाँ कृषि योग्य भूमि की माँग बहुत अधिक है।
  • चार प्रमुख क्षेत्र
    • पश्चिमी क्षेत्र: विस्तृत तटीय मैदान, नदी घाटियाँ और तलहटी।
    • पूर्वी क्षेत्र: ऊँची पर्वत शृंखलाएँ और एक संकीर्ण तटीय मैदान।
    • दक्षिण-पूर्वी बेसिन: इसमें महत्त्वपूर्ण कृषि क्षेत्र शामिल हैं।
    • दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र: पहाड़ों और घाटियों से बना है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.