//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
June 27, 2024 06:05
298
0
लैंसेट ग्लोबल हेल्थ (Lancet Global Health) में प्रकाशित नए आँकड़ों के अनुसार, आधी वयस्क भारतीय आबादी पर्याप्त शारीरिक गतिविधियों के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation- WHO) के दिशा-निर्देशों को पूरा नहीं करती है।
विश्वभर में, लगभग एक-तिहाई वयस्क, अर्थात् लगभग 1.8 बिलियन लोग वर्ष 2022 में शारीरिक गतिविधियों के अनुशंसित स्तरों को पूरा नहीं कर पाएँगे और अनुमान बताते हैं कि 195 देशों में अपर्याप्त शारीरिक गतिविधियों के मामले में भारत 12वें स्थान पर है।
निष्क्रियता सबसे अधिक मध्यम आयु वर्ग की शहरी महिलाओं में देखी जाती है, हालाँकि यह सभी आयु और लिंग समूहों में कुछ सीमा तक देखी जाती है।
यद्यपि वर्ष 2022 में शारीरिक गतिविधियों के अनुमान दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 महामारी से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन शारीरिक गतिविधियों में कमी की प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है, जब तक कि शहरी योजनाकारों द्वारा शारीरिक गतिविधियों के लिए जगह बनाने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किए जाते हैं और लोग व्यवहार में बदलाव करने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments