हाल ही में यूक्रेन में जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) एक ड्रोन हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था।
जपोरिजिया संयंत्र के बारे में
यह यूक्रेन के पाँच परमाणु ऊर्जा स्टेशनों में से एक है, जो परमाणु ऊर्जा के माध्यम से अपनी विद्युत की लगभग आधी माँग को पूरा करता है।
जपोरिजिया के छह रिएक्टरों की क्षमता 5,700 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करने की है।
स्थान: यह संयंत्र दक्षिण-पूर्व यूक्रेन में नीपर नदी (Dnieper River) के तट पर एनरहोदर (Enerhodar) में अवस्थित है।
संयंत्र पर रूस का अधिग्रण: रूसी सेना ने फरवरी 2022 में आक्रमण के बाद इसे अधिगृहीत कर लिया एवं तब से जपोरिजिया क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर रूस का अधिग्रहण है।
वर्तमान परिचालन स्थिति: इस संयंत्र ने वर्ष 2022 में विद्युत उत्पादन बंद कर दिया, लेकिन इसके एक रिएक्टर को ठंडा करने के लिए विद्युत की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता है।
Latest Comments