100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Lokesh Pal August 11, 2025 03:31 6 0

संदर्भ

हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

संबंधित तथ्य

  • 7 अगस्त को एम. एस. स्वामीनाथन की जयंती मनाई जाती है।
  • इस सम्मेलन की थीमएवरग्रीन रेवोल्यूशन: द पाथवे टू बायो हैपिनेस’ (Evergreen Revolution, The Pathway to Bio Happiness) है, जो खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रो. स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को दर्शाता है।

एम.एस. स्वामीनाथन के बारे में

  • मोनकोम्ब सांबशिवन स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को कुंभकोणम, तमिलनाडु में हुआ था।
  • एक प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक: उन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है।

  • कृषि परिवर्तन: वर्ष 1960 के दशक में, उन्होंने कृषि में नई तकनीक और नवाचारों को लागू किया जिससे भारत की खाद्य सुरक्षा की स्थिति में बदलाव आया।
    • उन्होंने उच्च उपज वाले बीज, आधुनिक सिंचाई तकनीक और उर्वरकों के इष्टतम उपयोग की शुरुआत की, जिससे फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और भारत खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बना।
      • नई विकसितमैक्सिकन ड्वार्फ गेहूँ किस्म’ (Mexican Dwarf Wheat Variety) के बारे में जानने के बाद, उन्होंने डॉ. नॉर्मन बोरलॉग को भारत आने का निमंत्रण दिया।
  • किसानों का कल्याण: उन्होंने कृषि उपज के उचित मूल्य और सतत् कृषि पद्धतियों पर जोर देते हुए किसानों के कल्याण का समर्थन किया।
    • स्वामीनाथन रिपोर्ट में किसानों की प्रतिस्पर्द्धात्मकता, कृषि उत्पादकता, सिंचाई, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, ऋण और बीमा से संबंधित प्रमुख सिफारिशें और निष्कर्ष शामिल हैं।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP): उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि MSP औसत उत्पादन लागत से कम-से-कम 50% अधिक होनी चाहिए और यह पूरे भारत के कृषि संघों की प्राथमिक माँग बनी हुई है।
    • MSP वह मूल्य है, जिस पर सरकार प्रत्यक्ष किसानों से फसलें खरीदती है।
  • पादप किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001: पादप किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 के विकास में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान था।
  • सतत् कृषि: उन्होंने पर्यावरणीय रूप से सतत् प्रथाओं को बढ़ावा देकर कृषि उन्नति के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
    • उन्होंने पारिस्थितिकी-प्रौद्योगिकी-आधारित जैव-ग्रामों और समकालीन सूचना एवं संचार-आधारित ग्राम ज्ञान केंद्रों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
    • उन्होंने एवरग्रीन रेवोल्यूशन’ के विचार को बढ़ावा दिया।
      • पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना कृषि उत्पादकता में निरंतर सुधार।
    • उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के महत्त्व पर जोर दिया।
    • उन्होंने सतत् कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1988 में एम. एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) की स्थापना की।
      • MSSRF विशेष रूप से गरीब-समर्थक, महिला-समर्थक और प्रकृति-समर्थक दृष्टिकोण के साथ आदिवासी और ग्रामीण समुदायों पर केंद्रित है।
  • कृषि विरासत स्थल: “मन्नार की खाड़ी के समुद्री जीवमंडल (Gulf of Mannar Marine Biosphere)” और केरल के कुट्टनाड, जो समुद्र तल से नीचे धान की पारंपरिक कृषि’ के लिए जाना जाता है, को वैश्विक स्तर पर महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत स्थल के रूप में मान्यता दिलाने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
  • उपलब्धियाँ: वर्ष 2007 से वर्ष 2013 तक राज्यसभा सदस्य।
    • अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार: सामुदायिक नेतृत्व के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (वर्ष 1971), अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार (वर्ष 1986), विश्व खाद्य पुरस्कार (वर्ष 1987), UNEP सासाकावा पर्यावरण पुरस्कार (वर्ष 1994), फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट फोर फ्रीडम्स मेडल (वर्ष 2000) और यूनेस्को का महात्मा गांधी पुरस्कार (वर्ष 2000)
    • राष्ट्रीय पुरस्कार: एस.एस. भटनागर पुरस्कार (वर्ष 1961), पद्म श्री (वर्ष 1967), पद्म भूषण (वर्ष 1972), पद्म विभूषण (वर्ष 1989), शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार (वर्ष 2000) और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार (वर्ष 2007)
  • विरासत: उन्होंने भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण में योगदान दिया, एक नवप्रवर्तक और मार्गदर्शक के रूप में, तथा भावी पीढ़ियों को प्रोत्साहित किया।
    • मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार उनके सदाबहार क्रांति’ के दृष्टिकोण का सम्मान करता है, जिसका उद्देश्य पारिस्थितिक क्षति के बिना स्थायी उत्पादकता प्राप्त करना है, और भारत के कृषि परिदृश्य के एक सच्चे समर्थक के रूप में उनकी स्थिति को पुष्ट करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.