100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

माधव राष्ट्रीय उद्यान

Lokesh Pal March 11, 2025 02:15 13 0

संदर्भ

केंद्र सरकार ने 9 मार्च, 2025 को मध्य प्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान (Madhav National Park) को देश का 58वाँ बाघ अभयारण्य घोषित किया।

  • इस प्रकार माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का नौवाँ बाघ अभयारण्य बन गया।

माधव राष्ट्रीय उद्यान के बारे में

  • स्थान: मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र के शिवपुरी जिले में स्थित है।
  • स्थापना: यह पार्क मुगल सम्राटों और ग्वालियर के महाराजा का शिकार स्थल था।
    • इसे वर्ष 1958 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला।

  • बाघों की संख्या: रिजर्व में वर्तमान में पाँच बाघ हैं, जिनमें हाल ही में जन्मे दो शावक भी शामिल हैं।
    • इस रिजर्व में जल्द ही दो और बाघ छोड़े जा सकते हैं।
  • झीलें: सख्या सागर (Sakhya Sagar) और माधव सागर (Madhav Sagar) पार्क के दक्षिणी भाग में स्थित दो झीलें हैं।
    • सख्या सागर को जुलाई 2022 में रामसर स्थल घोषित किया गया।
  • नदियाँ: इसका क्षेत्र सिंध नदी के जलग्रहण क्षेत्र का निर्माण करता है, जो इसकी पूर्वी सीमा के साथ बहती है।
  • भू-विज्ञान: पार्क के पूर्वी भाग में विंध्यन प्रणाली से तलछटी चट्टानें हैं, जिनमें मुख्य रूप से बलुआ पत्थर, शेल और चूना पत्थर शामिल हैं।
  • वनस्पति: इसमें उत्तरी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती मिश्रित वन और शुष्क काँटेदार वन शामिल हैं।
  • जीव-जंतु
    • शाकाहारी: नीलगाय, चिंकारा, चौसिंघा, चीतल, साँभर और बार्किंग डियर। 
    • मांसाहारी: तेंदुआ, भेड़िया, सियार, लोमड़ी और जंगली कुत्ता।

टाइगर रिजर्व के बारे में

  • टाइगर रिजर्व बाघों के संरक्षण के लिए निर्दिष्ट संरक्षित क्षेत्र है।
    • टाइगर रिजर्व एक राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभयारण्य भी हो सकता है।
  • अधिसूचना प्राधिकरण: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की सलाह के आधार पर, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38वीं के तहत राज्य सरकारों द्वारा टाइगर रिजर्व को अधिसूचित किया जाता है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के बारे में

  • NTCA केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत एक वैधानिक निकाय है।
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत वर्ष 2006 में स्थापित किया गया।
  • संरचना
    • इसकी अध्यक्षता पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रभारी मंत्री द्वारा की जाती है।
    • इसकी उपाध्यक्षता पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री द्वारा की जाती है।
    • इसमें तीन संसद सदस्य, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव और अन्य नामित सदस्य शामिल होते हैं।

अखिल भारतीय बाघ अनुमान, 2022 रिपोर्ट के 5वें चक्र के निष्कर्ष

  • भारत में बाघों की कुल आबादी: 3,167 बाघ।
  • सर्वाधिक बाघ संख्या वाले क्षेत्र: मध्य उच्च भूमि और पूर्वी घाट।
  • राज्यवार बाघों की आबादी
    • मध्य प्रदेश: 785 (भारत में सबसे अधिक)।
    • कर्नाटक: 563 (दूसरा सबसे अधिक)।
  • सर्वाधिक बाघ वाले टाइगर रिजर्व
    • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: 260 बाघ।
    • बाँदीपुर टाइगर रिजर्व: 150 बाघ।

बाघ [पैंथेरा टाइग्रिस (Panthera Tigris)] के बारे में

  • स्थिति: भारत की प्रमुख प्रजाति और राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है।
  • वितरण
    • भारत में जंगली बाघों की सबसे बड़ी आबादी है, जो वैश्विक बाघ आबादी का लगभग 75% है।
    • बाघ बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, चीन और म्याँमार में भी पाए जाते हैं।
  • आवास स्थान: बाघ विविध पारिस्थितिकी तंत्रों में निवास करते हैं, जिनमें ऊँचे पहाड़, मैंग्रोव दलदल, ऊँचे घास के मैदान, शुष्क और नम पर्णपाती वन, सदाबहार वन तथा शोला वन शामिल हैं।
  • विशेषताएँ
    • बाघ एकांतप्रिय और प्रादेशिक होते हैं।
    • एक वयस्क नर का क्षेत्र दो से सात मादा क्षेत्रों को शामिल कर सकता है।
    • प्रत्येक बाघ की त्वचा के ऊपर धारीदार पैटर्न होते हैं।
    • बाघ बेहतरीन तैराक होते हैं।
  • बाघों की संरक्षण स्थिति
    • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची I के अंतर्गत सूचीबद्ध।
    • IUCN की रेड लिस्ट में: लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में वर्गीकृत।
    • CITES: परिशिष्ट I में सूचीबद्ध।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.