100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

MH 60R सीहॉक

Lokesh Pal March 05, 2024 05:54 106 0

संदर्भ 

भारतीय नौसेना द्वारा 6 मार्च को कोच्चि, केरल में INS गरुड़ पर बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर MH 60R सीहॉक/ Seahawk (ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का समुद्री संस्करण) को शामिल किया जाएगा।

संबंधित तथ्य 

  • सीहॉक हेलीकॉप्टर के बेड़े को INAS 334 के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
  • भारत-अमेरिका समझौता: भारत और अमेरिका ने विदेशी सैन्य बिक्री (Foreign Military Sale -FMS) मार्ग के माध्यम से 24 सीहॉक हेलीकॉप्टर के लिए वर्ष 2020 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
    • अमेरिकी सरकार अनुबंध की शर्तों के आधार पर सभी 24 सीहॉक हेलीकॉप्टरों को भारतीय सरकार को सौंप देगी, जिसे अगले साल तक भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा।

MH 60R सीहॉक 

  • इस हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW), सतह रोधी युद्ध (Anti-Surface Warfare- ASuW), खोज और बचाव (Search and Rescue- SAR), चिकित्सा निकासी (Medical Evacuation- MEDEVAC) और ऊर्ध्वाधर उड़ान (Vertical Replenishment- VERTREP) के लिए विशेष रूप से निर्मित किया गया है।

  • भारत के लिए उपयोगी: भारत की भौगोलिक स्थिति, वातावरण और रणनीतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस हेलीकॉप्टर का परीक्षण किया गया है, तत्पश्चात इसे भारतीय बेड़े में शामिल किया जा रहा है।

MH 60R सीहॉक की विशेषताएँ

  • अन्य सैन्य उपकरणों के साथ एकीकरण: इस हेलीकॉप्टर को भारतीय नौसेना के अंतर्गत लगभग सभी जंगी जहाजों पर तैनात कर दिया गया है, जिसका उपयोग सैन्य कारवाईयों के दौरान किया जाएगा।
  • हमला करने की अद्भुत क्षमता: इस हेलीकॉप्टर पर से टॉरपीडो, मिसाइल और सटीक मारक क्षमता वाली उन्नत रॉकेट प्रणाली का भी उपयोग किया जा सकता है।

  • रक्षात्मक क्षमताएँ (Defensive Capabilities): इस हेलीकॉप्टर में चैफ (Chaff) और इन्फ्रारेड फ्लेयर (Infrared Flares) जैसी आत्मरक्षा प्रणालियों को शामिल किया गया है, जो किसी भी खतरे का पता चलने पर स्वचालित रूप से रक्षात्मक प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।
    • यह भारतीय नौसेना का एकमात्र हेलीकॉप्टर है, जो दुश्मन की गोलियों या मिसाइलों से आत्मरक्षा करने में सक्षम है।

INS गरुड़ (Garuda)

  • यह केरल के कोच्चि में स्थित भारतीय नौसेना का हवाई स्टेशन है।
  • इसे 11 मई, 1953 को स्थापित किया गया था।
  • यह भारतीय नौसेना का सबसे पुराना संचालित हवाई स्टेशनहै।

भारत के लिए MH 60R सीहाॅक का महत्त्व 

  • भारतीय रक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण: यह भारत की रक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • संचालन क्षमता बढ़ाना: अपनी विशिष्ट क्षमताओं के कारण MH 60R हेलीकॉप्टर भारत की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाएगा तथा विशाल समुद्री क्षेत्र में निरंतर नौसैनिक संचालन में सहायक होगा।
  • भारत की उपस्थिति को मजबूत करना: हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region -IOR) में MH 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर की तैनाती से भारतीय नौसेना की उपस्थिति मजबूत होगी तथा संभावित खतरों से आसनीपूर्वक निपटा जा सकता है। साथ ही रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण इस क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
  • सुरक्षा के लिए आवश्यक: उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट (Avionics Suite) के कारण MH 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए आदर्श है, जो पारंपरिक और असंभावित दोनों तरह के खतरों से निपटने में सक्षम है।
    • यह भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेगा। यह भारत सरकार के दूरदर्शी लक्ष्य, जिसके अंतर्गत इस समुद्री क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करना है, को भी संबोधित करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.