नासा की अर्थ ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, माउंट एरेबस (Mount Erebus) पृथ्वी के भीतर से अन्य खनिजों के साथ-साथ ‘गोल्ड डस्ट’ का निष्कासन कर रहा है।
संबंधित तथ्य
स्वर्ण की मात्रा: IFL साइंस की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ज्वालामुखी के भीतर से प्रतिदिन लगभग 6,000 डॉलर (5 लाख रुपये) मूल्य का स्वर्ण निष्कर्षण किया जाता है।
यह निष्कर्षण ज्वालामुखी के भीतर प्राकृतिक शक्तियों द्वारा किया जाता है।
प्रत्येक दिन एकत्र किए गए सोने की मात्रा लगभग 80 ग्राम होने का अनुमान है।
सोना ज्वालामुखी द्वारा गैस पॉकेट में उत्सर्जित होता है और क्रिस्टलीकृत सोने के रूप में होता है।
सोने का वितरण: इसके कारण, सोना एक विस्तृत क्षेत्र में बिखर जाता है, जो ज्वालामुखी से 621 मील दूर तक पहुँच जाता है।
माउंट एरेबस के बारे में
यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
स्थान: रॉस द्वीप, अंटार्कटिका।
विशेषताएँ
माउंट एरेबस अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है।
माउंट एरेबस की ऊँचाई लगभग 3,794 मीटर (12,448 फीट) है।
इस ज्वालामुखी को स्ट्रैटोवॉलकेनो के रूप में वर्गीकृत किया गया है, अर्थात इसकी शंकु के आकार की संरचना का गठन ठोस लावा, टेफ्रा और ज्वालामुखीय राख की परतों द्वारा हुआ है।
पहला अवलोकन: इसका विस्फोट पहली बार 1841 ई. में कैप्टन सर जेम्स क्लार्क रॉस द्वारा देखा गया था।
अंटार्कटिका क्षेत्र
अंटार्कटिका एक ठंडा एवं पृथक क्षेत्र है।
स्थान: दक्षिणी गोलार्द्ध, अंटार्कटिक अभिसरण से घिरा हुआ।
अंटार्कटिक अभिसरण एक सीमा है, जहाँ ठंडा अंटार्कटिक पानी गर्म महासागर के पानी से मिलता है, जो दक्षिणी गोलार्द्ध के लगभग 20% हिस्से को कवर करता है।
विशेषताएँ
अंटार्कटिका की प्रमुख विशेषता अंटार्कटिक बर्फ की परत है। अंटार्कटिक बर्फ की परत पृथ्वी पर बर्फ का सबसे बड़ा एकल द्रव्यमान है।
पर्वतीय चोटियाँ: अंटार्कटिका विभिन्न पर्वत चोटियों हैं, जिनमें ट्रांस-अंटार्कटिका पर्वत भी शामिल हैं, जो महाद्वीप को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में विभाजित करते हैं।
मानव उपस्थिति: अंटार्कटिका में मूल मानव आबादी का अभाव है।
वर्ष 1959 की अंटार्कटिका संधि से पहले, सात देशों ने अंटार्कटिका की भूमि पर अपने-अपने दावे किए थे, हालाँकि संधि इन दावों को कानूनी रूप से मान्यता नहीं देती है।
यह संधि 60° दक्षिण अक्षांश से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक के क्षेत्र पर लागू होती है।
ज्वालामुखी: इसक्षेत्र में कुल 138 ज्वालामुखियों की पहचान की गई है।
इनमें से 809 को सक्रिय श्रेणी में रखा गया है शेष को सुसुप्त माना जाता है।
Latest Comments