100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Lokesh Pal February 28, 2024 05:37 122 0

संदर्भ

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2024 की थीम: विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकियाँ (Indigenous Technologies for Viksit Bharat)
    • यह थीम भारत के भविष्य को आकार देने मेंघरेलू प्रौद्योगिकियों के महत्त्व पर जोर देती है।
  • इस अवसर पर महान भारतीय भौतिक विज्ञानीसर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की उत्कृष्ट खोज की स्मृति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित करेगा।
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पृष्ठभूमि
    • वर्ष 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद ने रमन प्रभावकी खोज की घोषणा के उपलक्ष्य में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित किया था।

रमन प्रभाव

  • रमन प्रभाव की खोज के लिए भौतिक विज्ञानी सी. वी. रमन ने वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
  • परिभाषा: इसका अर्थ किसी पदार्थ द्वारा प्रकाश के ‘अप्रत्यास्थ प्रकीर्णन’ (Inelastic Scattering) से है, जो प्रकीर्णित प्रकाश की आवृत्ति में परिवर्तन का कारण बनता है।
    • यह प्रकाश की तरंग दैर्ध्य में ऐसा परिवर्तन है, जो अणुओं द्वारा प्रकाश किरणों के विक्षेपित होने के कारण होता है।
  • अनुप्रयोग
    • इसका उपयोग रसायनज्ञों एवं भौतिकविदों द्वारा पदार्थ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
    • रमन प्रभाव, रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का आधार है।
      • स्पेक्ट्रोस्कोपी, पदार्थ और विद्युत चुंबकीय विकिरण के बीच अंतःक्रिया का अध्ययन है।

सी. वी. रमन

  • जन्म: 7 नवंबर, 1888 को तमिलनाडु में हुआ।
  • उन्होंने वर्ष 1926 मेंइंडियन जर्नल ऑफ फिजिक्स की स्थापना की।
  • वर्ष 1917 में उन्हें कलकत्ता विश्वविद्यालय में भौतिकी केपालिट चेयर’ (Palit Chair) की उपाधि प्रदान की गई।
  • वर्ष 1924 में उन्हेंरॉयल सोसायटी का फेलो चुना गया और वर्ष 1929 में उन्हें नाइट की उपाधि दी गई।
  • वे बैंगलोर मेंभारतीय विज्ञान संस्थान (1933-1948) के प्रोफेसर रहे।
  • उन्होंनेरमन इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च के निदेशक के पद पर कार्य किया।
  • कार्य:वर्ष 1930 में प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में कार्य हेतु भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
    • प्रकाश प्रकीर्णन की इस घटना कोरमन प्रभाव नाम दिया गया।
  • वर्ष 1954: भारत रत्नसे सम्मानित किया गया।
  • निधन: 21 नवंबर 1970

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.