100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal January 07, 2025 03:13 83 0

टोडा जनजाति

टोडा जनजाति का वर्ष का सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहार, जिसे ‘मोधवेथ’ के नाम से जाना जाता है, इसे नववर्ष के उपलक्ष्य में नीलगिरि के ‘मुथानाडु मुंड’ में मनाया जाता था।

टोडा जनजाति 

  • मूल निवासी: टोडा जनजाति एक द्रविड़ जातीय समूह है, जो भारत के तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में निवास करते हैं।
    • नीलगिरि पहाड़ियों की 69 बस्तियों में लगभग 1,600 टोडा जनजाति के लोग रहते हैं। 
  • भाषा: यह जनजाति ‘टोडा भाषा’ बोलती हैं, जो दक्षिणी भारत की एक स्वदेशी द्रविड़ भाषा है, जो दक्षिण द्रविड़ के टोडा-कोटा उपसमूह से उत्पन्न हुई है।
  • परम्पराएँ: टोडा रीति-रिवाजों की कुछ अद्वितीय विशेषताएँ हैं,
    • धर्म: टोडा जनजाति का धर्म पशुधन पर आधारित है। वे कई दुग्ध आधारित गतिविधियों के लिए अनुष्ठान करते हैं एवं केवल विशेष संस्कारों का पालन करने वाले एक व्यक्ति (पलोल) ही पवित्र भैंसों का दूध निकाल सकते हैं। 
    • बहुपति प्रथा: टोडा जनजाति में बहुपति प्रथा प्रचलित है, जहाँ एक महिला एक परिवार के सभी भाइयों से विवाह करती है।
    • अंत्येष्टि अनुष्ठान: टोडा जनजाति में शवदाह के नौ महीने बाद शुष्क अंतिम संस्कार किया जाता है।
    • कढ़ाई: टोडा जनजाति की कढ़ाई में काले (संपूर्ण विश्व का प्रतिनिधित्व), पृथ्वी के लिए लाल एवं आकाश के लिए सफेद की प्रतीकात्मक रंग योजना होती है तथा इसे ‘पुखूर’ कहा जाता है।
      • यह प्रतिवर्ती है एवं काली पट्टी के बाईं ओर की कढ़ाई को करनोल कहा जाता है तथा दाईं ओर की कढ़ाई को करथल कहा जाता है।
    • फूलों का प्रतीक के रूप में प्रयोग: टोडा जनजाति वर्ष के मौसम एवं चरण को इंगित करने के लिए फूलों का उपयोग करती है।
      • उदाहरण: जब दक्षिण-पश्चिमी मानसून समाप्त हो रहा होता है तो शोला वनों में सफेद मार्श फूल खिलते हैं।
    • वास्तुकला: टोडा अपने बैरल-वॉल्ट वाले मंदिरों एवं घरों के लिए जाने जाते हैं।

नेट-जीरो बैंकिंग एलायंस (Net-Zero Banking Alliance-NZBA)

गोल्डमैन सैक (Goldman Sachs), वेल्स फार्गो, सिटीग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, मॉर्गन स्टेनली और संभवतः जेपी मॉर्गन चेस (JPmorgan Chase) जैसे अग्रणी बैंकों ने एक महीने के भीतर नेट-जीरो बैंकिंग एलायंस (Net-Zero Banking Alliance-NZBA) से अपना नाम वापस ले लिया है।

नेट-जीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA) के बारे में

  • नेट-जीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम वित्त पहल (UNEP FI) द्वारा समर्थित एक वैश्विक पहल है।
  • NZBA ‘ग्लासगो फाइनेंशियल एलायंस फॉर नेट जीरो’ (GFANZ) का एक हिस्सा है, जो नेट-जीरो लक्ष्यों की दिशा में कार्य करने वाले विभिन्न वित्तीय गठबंधनों को एक साथ लाता है।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य बैंकों की वित्तीय गतिविधियों को वर्ष 2050 तक नेट-जीरो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ जोड़ना है।
    • स्थायी निवेश को प्रोत्साहित करता है तथा नेट जीरो लक्ष्यों के साथ संरेखित वित्तीय गतिविधियों को प्राथमिकता देता है।
  • इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था।
    • इसकी स्थापना में 43 प्रमुख वैश्विक वित्तीय संस्थाओं द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई थी।

ट्विगस्टेट्स (Twigstats)

ट्विगस्टेट्स (Twigstats), जीनोम-व्यापी वंशावली का अनुमान लगाने के लिए एक नई विधि विकसित की गई है।

  • इससे संबंधित अध्ययन नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
  • संचालित: यह अध्ययन ब्रिटेन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टिट्यूट और ब्रिटेन, जापान तथा स्वीडन के अन्य शोध समूहों के सहयोग से किया गया है।

ट्विगस्टेट्स के बारे में

  • प्रयोग: ट्विगस्टेट्स को यूरोपीय महाद्वीप पर 500 ईसा पूर्व से 1000 ईसवी तक उत्तरी और मध्य यूरोप से 1,556 aDNA (प्राचीन डीएनए) नमूनों के आनुवंशिक इतिहास के पुनर्निर्माण के कार्य में उपयोग किया गया था।
  • विधि: यह समय-स्तरीकृत वंशावली विश्लेषण का उपयोग करती है।
  • महत्त्व
    • नई विधि ने मौजूदा विधियों की सांख्यिकीय क्षमता को काफी हद तक बढ़ाया और सांख्यिकीय त्रुटियों को कम किया।
    • ट्विगस्टैट्स हाल के समय में आबादी के एकीकरण को ध्यान में रखने में सक्षम है।
    • विश्व भर में नए उच्च-रिजॉल्यूशन आनुवंशिक आँकड़ों को संगृहीत करना।
    • सांस्कृतिक बदलाव एवं आनुवंशिक परिवर्तन: यह आनुवंशिक डेटा को पुरातात्त्विक और ऐतिहासिक साक्ष्यों के साथ संयोजित करने में सक्षम हो सकती है और यह सिद्ध कर सकती है कि सांस्कृतिक बदलाव अक्सर आनुवंशिक परिवर्तनों से जुड़े होते हैं।
    • आनुवंशिक विरासत संबंधी आँकड़ा: प्रमुख सांस्कृतिक परिवर्तनों के साथ मेल खाते हुए उत्कृष्ट जनसंख्या प्रवास और सम्मिश्रण घटनाओं का पुनर्निर्माण, समूहों की आनुवंशिक विरासत में नई अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
  • निष्कर्ष
    • ट्विगस्टेट्स ने उच्च रिजॉल्यूशन पर अधिक सटीकता के साथ व्यक्तिगत स्तर की वंशावली का निर्धारण किया है।
      • उदाहरण: ट्विगस्टेट्स मॉडल ने पहली शताब्दी ईसवी में यूरोप भर में जर्मन भाषा बोलने वाले और स्कैंडिनेवियाई जैसी वंशवाली वाले व्यक्तियों के प्रवास के प्रत्यक्ष साक्ष्य तथा उच्च-रिजॉल्यूशन मानचित्र प्रदान किए।
    • जीन का द्विदिशीय प्रवाह: शोधकर्ताओं ने प्री-वाइकिंग युग (Pre-Viking Age) के स्कैंडिनेवियाई व्यक्तियों में महाद्वीपीय यूरोप और ब्रिटिश द्वीपों से संबंधित आनुवंशिक साक्ष्यों को रिपोर्ट किया है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.