100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal February 04, 2025 01:55 10 0

गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल: गुनेरी का अंतर्देशीय मैंग्रोव

कच्छ जिले के लखतार तहसील में 32.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले गुनेरी गाँव को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है। 

अंतर्देशीय मैंग्रोव 

  • अंतर्देशीय मैंग्रोव विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र हैं, जो सामान्य मैंग्रोव की तुलना में तटीय क्षेत्रों से दूर पाए जाते हैं।
  • वे लवणीय जल से प्रभावित वातावरण जैसे लैगून, नदी डेल्टा एवं मुहाने में पाए जाते हैं।
  • अंतर्देशीय मैंग्रोव बहुत दुर्लभ हैं एवं केवल कुछ ही देशों में पाए जाते हैं:
    • ऑस्ट्रेलिया, एंटीगुआ-बारबुडा, बहामास, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, मैक्सिको एवं पाकिस्तान।
  • भारत में, अंतर्देशीय मैंग्रोव केवल कच्छ, गुजरात में अवस्थित हैं।
    • श्रवण कावड़िया और गुनेरी भारत में केवल दो अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल थे।
    • लवणीय जल की कमी के कारण ‘श्रवण कावड़िया मैंग्रोव’ अब विलुप्त हो गया है।

गुनेरी के अंतर्देशीय मैंग्रोव के बारे में

  • यह अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल दुर्लभ है एवं अत्यधिक पारिस्थितिक महत्त्व रखता है।
  • कानूनी ढाँचा 
    • यह घोषणा जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत की गई थी।
      • इस स्थल को जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है।
  • सामान्य मैंग्रोव के विपरीत, यह सीधे समुद्री जल पर निर्भर नहीं करता है।
  • अवस्थिति एवं भूगोल
    • गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है।
    • अरब सागर से 45 किमी. एवं कोरी क्रीक से 4 किमी. दूर अवस्थित है।
    • तटीय मैंग्रोव के विपरीत, यह स्थल कभी भी समुद्री जल के संपर्क में नहीं आता है।
    • समतल, जंगल जैसी भूमि पर फैला हुआ, जहाँ कोई कीचड़ जमा नहीं है।
  • चूना पत्थर की भूमिका
    • अंतर्देशीय मैंग्रोव चूना पत्थर के भंडार वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
    • चूना पत्थर समुद्र तल से संबंधित होता है, जिससे भू-जल का प्रवाह निरंतर बना रहता है।
    • गुनेरी सहित पश्चिमी कच्छ क्षेत्र में चूना पत्थर के समृद्ध भंडार हैं, जो इस विशिष्ट मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करते हैं।

जैव विविधता विरासत स्थल (BHS)

  • ये विशिष्ट एवं पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र हैं।
  • इसमें समृद्ध जैव विविधता के साथ स्थलीय, तटीय, समुद्री एवं अंतर्देशीय जल शामिल है। 
  • कानूनी ढाँचा- 
    • जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37 के अनुसार, 
      • राज्य स्थानीय निकायों से परामर्श के बाद जैव विविधता समृद्ध क्षेत्रों को BHS घोषित कर सकते हैं। 
      • केंद्र सरकार से परामर्श के बाद BHS के प्रबंधन के लिए नियम बना सकती है। 
      • क्षेत्रों को BHS घोषित करने से प्रभावित लोगों को मुआवजा का प्रावधान है।

‘स्वरेल’ (SwaRail) सुपरऐप

केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा ‘‘स्वरेल’ (SwaRail) सुपरऐप को गूगल प्ले स्टोर पर परीक्षण के लिए जारी किया गया है। 

  • यह ऐप एक वन-स्टॉप समाधान है, जो कई सार्वजनिक सेवाएँ प्रदान करता है।
  • परीक्षण का उद्देश्य: प्रतिक्रिया एवं फीडबैक का आकलन करने के लिए ऐप पहले केवल 1,000 उपयोगकर्ताओं के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। 
    • वर्तमान में बीटा संस्करण में एंड्रॉइड एवं iOS दोनों प्लेटफॉर्मों के लिए उपलब्ध है।

ऐप के बारे में

  • विकास: केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा विकसित।
  • सेवाएँ
    • आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म एवं पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, PNR पूछताछ, ट्रेनों में खाना ऑर्डर करने की सुविधा, रेलमदद के माध्यम से सहायता प्रदान करना।
    • यह उपयोगकर्ताओं को भारतीय रेलवे सेवाओं का संपूर्ण पैकेज प्रदान करने के लिए कई सेवाओं को एकीकृत करता है।
  • उद्देश्य: एक सहज एवं सरल यूजर इंटरफेस के माध्यम से उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाना।
  • विशेषताएँ
    • सिंगल साइन-ऑन कार्यप्रणाली: यह सिंगल साइन-ऑन कार्यप्रणाली प्रदान करता है, जो उपयोगकर्ताओं को क्रेडेंशियल्स के एक सेट के साथ सभी सेवाओं तक पहुँचने में सक्षम बनाता है।
      • उदाहरण: PNR पूछताछ में ट्रेन के बारे में संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित होगी।
    • मल्टीपल लॉगिन आप्शन: उपयोगकर्ता ऐप को ऑनबोर्ड करने के लिए अपने मौजूदा रेलकनेक्ट या UTS ऐप क्रेडेंशियल्स का भी उपयोग कर सकते हैं। यह M-पिन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सहित कई लॉगिन विकल्प प्रदान करता है।

सुजेट्रिजिन (Suzetrigne)

 

‘यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (FDA) ने सुजेट्रिजिन नामक एक नई नॉन-ओपिओइड (Non-Opioid) दर्द निवारक दवा को मंजूरी दे दी है।

सुजेट्रिजिन के बारे में

  • यह एक नॉन-ओपिऑइड दर्द निवारक दवा है, जिसका उपयोग वयस्कों में मध्यम से गंभीर दर्द को प्रबंधित करने के लिए किया जाता है।
  • इसे जर्नलवक्स (Journavx) ब्रांड नाम से बेचा जाता है। 
    • इस दवा का उत्पादन अमेरिका स्थित वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया जाता है।
  • दुष्प्रभाव: खुजली, दाने, मांसपेशियों में ऐंठन, और क्रिएटिन काइनेज के स्तर में वृद्धि।। 

ओपिओइड क्या हैं?

  • ओपिओइड ऐसी दवाएँ हैं, जो अफीम पोस्त (Opium Poppy) के पौधे में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थों से निर्मित होती हैं।
  • सामान्य ओपिओइड में शामिल हैं:
    • ऑक्सीकोडोन, मॉर्फिन, कोडीन, हेरोइन एवं फेंटेनल।
  • इनका उपयोग मुख्यत: दर्द निवारक के रूप में किया जाता है।
  • ओपिओइड कैसे कार्य करते हैं:
    • ओपिओइड मस्तिष्क में ओपिओइड रिसेप्टर्स से संबंधित होते हैं।
    • यह दर्द संकेतों को अवरुद्ध करता है एवं आनंद या उत्साह की भावना उत्पन्न करता है।
  • ओपिओइड से नशे की लत क्यों लगती है?
    • इनसे उत्पन्न होने वाला आनंद उपयोगकर्ताओं को इन्हें लेते रहने के लिए प्रेरित कर सकता है, जिससे मनोवैज्ञानिक निर्भरता और इसके उपयोग की लत उत्पन्न हो सकती है।

[/green_button]

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.