100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal March 01, 2025 04:31 11 0

ओरफिश: ‘डूम्सडे फिश’

मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर तट (Sur coast) के पास एक दुर्लभ ओरफिश (रेगलेकस ग्लेसने) देखी गई है।

ओरफिश के बारे में

  • ओरफिश एक गहन समुद्र में रहने वाली मछली है, जिसका शरीर लंबा, रिबन जैसा होता है।
    • यह 30 फीट से अधिक लंबी हो सकती है, जो इसे विश्व की सबसे लंबी मछलियों में से एक बनाती है।
    • तैरते समय उनमें एक अनोखी ‘नौकायन’ गति होती है।
  • निवास: ओरफिश सामान्यत: गहन समुद्र के मेसोपेलाजिक क्षेत्र (1,000 मीटर तक) में रहती हैं, जहाँ प्रकाश नहीं पहुँच पाता, जिससे सतह के पास उनका दिखना बेहद दुर्लभ हो जाता है।
  • जैविक विशेषताएँ एवं अनुकूलन
    • सिल्वर जैसा, परावर्तक शरीर: गहन समुद्र के के वातावरण में छद्म आवरण के रूप में कार्य करती है।
    • बड़ी आँखें: गहरे पानी में मंद प्रकाश का पता लगाने में सहायता करती हैं।
    • ऊर्ध्वाधर तैरना: उन्हें अक्सर लंबवत तैरते हुए देखा जाता है, जो उन्हें पानी के स्तंभ के साथ समन्वय बनाने में मदद करता है।
    • फिल्टर फीडिंग: ओरफिश मुख्य रूप से छोटे समुद्री जीवों जैसे कि क्रिल, छोटे क्रस्टेशियन एवं प्लवक का सेवन करती है।
  • ओरफिश को ‘डूम्सडे फिश’ (Doomsday Fish) कहने का कारण: 17वीं शताब्दी की जापानी लोककथाओं के अनुसार, तट के निकट ओरफिश का दिखना आसन्न आपदाओं का पूर्वाभास देता है।
    • यह धारणा वर्ष 2011 में तब और पुष्ट हो गई जब विनाशकारी तोहोकू भूकंप और सुनामी से महीनों पहले 20 ओरफिश जापानी तटों पर बहकर आ गईं।
  • ओरफिश के लिए प्रमुख खतरे
    • प्लास्टिक प्रदूषण: समुद्री मलबा एवं माइक्रोप्लास्टिक गहरे समुद्र के आवासों को दूषित करते हैं।
    • जलवायु परिवर्तन: समुद्र का बढ़ता तापमान पारिस्थितिकी तंत्र को बाधित करता है।
    • गहन समुद्र में गतिविधियाँ: अन्वेषण एवं मछली पकड़ने से अज्ञात जोखिम उत्पन्न होते हैं।

एक राष्ट्र-एक बंदरगाह पहल

हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने मुंबई में एक बैठक के दौरान एक राष्ट्र-एक बंदरगाह पहल की घोषणा की है। 

एक राष्ट्र-एक बंदरगाह पहल के बारे में 

  • उद्देश्य: भारत के प्रमुख बंदरगाहों में परिचालन को मानकीकृत एवं सुव्यवस्थित करना, दस्तावेजीकरण तथा प्रक्रियाओं में विसंगतियों को दूर करना शामिल है। 
  • पहल का महत्त्व
    • वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देने के लिए अक्षमताओं, परिचालन देरी को कम करता है एवं रसद लागत में कटौती करता है। 
    • कंटेनर संचालन दस्तावेजों को 33% (143 से 96 तक) एवं बल्क कार्गो दस्तावेजों को 29% (150 से 106 तक) कम करके बंदरगाह संचालन में पारदर्शिता तथा एकरूपता बढ़ाता है। 
    • समुद्री अमृत काल विजन 2047 के दृष्टिकोण का समर्थन करता है, बंदरगाह प्रबंधन में दक्षता, स्थिरता एवं आर्थिक लचीलापन सुनिश्चित करता है। 
    • PM गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान एवं राष्ट्रीय रसद नीति के साथ एकीकरण करके भारत की व्यापार स्थिति को मजबूत करता है। 

भारत समुद्री सप्ताह 2025

  • थीम: भारत की समृद्ध समुद्री विरासत एवं भविष्य के विकास को संदर्भित करने के लिए ‘मैरिटाइम विरासत’ तथा ‘मैरिटाइम विकास’ का जश्न मनाया जाएगा।
  • उद्देश्य: वैश्विक हितधारकों को एक साथ लाना, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश एवं नीति चर्चाओं को बढ़ावा देना।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.