100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal March 05, 2025 03:37 93 0

तांगानिका झील बेसिन

बुरुंडी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, तंजानिया एवं जांबिया द्वारा तांगानिका झील बेसिन की जैव विविधता की रक्षा के लिए पाँच वर्षीय संरक्षण परियोजना प्रारंभ की गई है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएँ

  • इस पहल का नेतृत्व UNEP द्वारा किया जाता है एवं वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) द्वारा वित्तपोषित किया जाता है।

तांगानिका झील बेसिन 

  • तांगानिका झील विश्व के सबसे प्रमुख जैव विविधता वाले मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक है।
  • तांगानिका झील चार देशों द्वारा साझा की जाती है:
    • बुरुंडी
    • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)
    • तंजानिया
    • जांबिया।
  • इसमें वैश्विक सतही मीठे जल की आपूर्ति का लगभग 17% हिस्सा है एवं यह अफ्रीका का सबसे बड़ा मीठे जल का मत्स्य पालन स्थल है।
  • झील में लगभग 1,500 प्रजातियाँ हैं, जिनमें से 600 प्रजातियाँ स्थानिक हैं (जो केवल इसी झील में पाई जाती हैं)।
  • झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • जलीय जैव विविधता के अलावा, तांगानिका झील बेसिन में समृद्ध स्थलीय जैव विविधता एवं सुंदर परिदृश्य भी हैं। 
  • इस क्षेत्र में प्रमुख वन क्षेत्र एवं राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं, जैसे:- 
    • बुरुंडी: रुसिजी नेचर रिजर्व, किग्वेना फॉरेस्ट रिजर्व। 
    • तंजानिया: गोम्बे स्ट्रीम, कटावी एवं महाले पर्वत राष्ट्रीय उद्यान। 
    • जांबिया: न्सुम्बू (Nsumbu) राष्ट्रीय उद्यान। 
  • तांगानिका झील अल्बर्टाइन रिफ्ट के भीतर स्थित है, जो पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट घाटी का हिस्सा है।

PDS गेहूँ में सेलेनियम विषाक्तता

दिसंबर 2024 एवं जनवरी 2025 के बीच महाराष्ट्र के शेगाँव तालुका में अचानक बाल झड़ने के 300 से अधिक मामले सामने आए है। 

संबंधित तथ्य 

  • जाँच में इस मुद्दे को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) आउटलेट के द्वारा वितरित किए जाने वाले गेहूँ में सेलेनियम के उच्च स्तर से जोड़ा गया। 
  • PDS दुकानों एवं प्रभावित घरों से लिए गए गेहूँ के नमूनों में सेलेनियम का स्तर सामान्य से 2-8 गुना अधिक पाया गया है। 

सेलेनियम एवं इसके स्वास्थ्य प्रभाव के बारे में 

  • सेलेनियम पृथ्वी की भूपर्पटी में सल्फर युक्त खनिजों के साथ मौजूद है। 
  • सेलेनियम एक आवश्यक ट्रेस मिनरल है, एवं अनाज, मांस तथा मछली जैसे खाद्य पदार्थ सामान्य व्यक्ति के लिए सेलेनियम का मुख्य स्रोत हैं। 
  • भोजन में सेलेनियम का स्तर भी उत्पादन के भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार काफी भिन्न होता है।
  • सेलेनियम के अत्यधिक सेवन से सेलेनोसिस होता है, जिससे बाल झड़ना, नाखून कमजोर होना एवं तंत्रिका संबंधी समस्याएँ होती हैं। 
  • सेलेनियम की सुरक्षित सीमा: FAO/WHO ने सेलेनियम के लिए 400 µg प्रतिदिन की सहनीय सीमा निर्धारित की है।

प्रथम नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर नदी डॉल्फिन अनुमान पर एक प्रेस रिपोर्ट जारी की गई।

रिपोर्ट के बारे में

  • भारत में गंगा डॉल्फिन  का पहला अनुमान वर्ष 2021 एवं वर्ष 2025 के बीच आयोजित किया गया था। 
  • सर्वेक्षण गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में 8,507 किलोमीटर तक विस्तृत था। 
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संचालित, शोधकर्ताओं ने उन्नत ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया है। 
  • कार्यप्रणाली: पारंपरिक वन्यजीव सर्वेक्षणों के विपरीत, डॉल्फिन  की सटीक गणना के लिए ध्वनिक हाइड्रोफोन का उपयोग करके ध्वनि-आधारित ट्रैंगुलेशन (Sound-based Triangulation) के माध्यम से की गई थी क्योंकि डॉल्फिन में देखने की क्षमता न के बराबर होती हैं एवं इकोलोकेशन पर निर्भर होती हैं। 
  • गणना: कुल 6,327 डॉल्फिन  दर्ज की गईं, जिनमें 6,324 गंगा नदी की डॉल्फिन  एवं 3 सिंधु नदी की डॉल्फिन  शामिल हैं। 
  • डॉल्फिन वितरण
    • सबसे बड़ी आबादी गंगा (3,275 डॉल्फिन ) एवं उसकी सहायक नदियों (2,414 डॉल्फिन ) में पाई गई। 
    • राज्यवार, अधिकतम डॉल्फिन उत्तर प्रदेश में पाई गईं, उसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल एवं असम का स्थान है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.