100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal March 07, 2025 04:29 76 0

यूरोप का यूटेलसैट

यूक्रेन द्वारा स्टारलिंक तक पहुँच खोने की अटकलों ने इसके सैन्य संचार के बारे में चिंताएँ उत्पन्न कर दी हैं एवं निवेशकों की ध्यान स्टारलिंक के छोटे यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी यूटेलसैट पर केंद्रित कर दिया है।

यूटेलसैट के बारे में

  • यूटेलसैट S.A. एक फ्राँसीसी उपग्रह ऑपरेटर एजेंसी है।
  • यह यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका, एशिया एवं अमेरिका में उपग्रह कवरेज प्रदान करता है।
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्राँस
  • सेवाएँ एवं संचालन
    • स्थलीय, समुद्री एवं इन-फ्लाइट अनुप्रयोगों के लिए TV योगदान सेवाओं, कॉरपोरेट नेटवर्क, मोबाइल संचार तथा ब्रॉडबैंड पहुँच का समर्थन करता है।
  • उपग्रह कवरेज: यूटेलसैट बनाम स्टारलिंक।
  • स्टारलिंक उच्च गति, वास्तविक समय वैश्विक संचार के लिए 7,000 से अधिक निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) उपग्रहों का संचालन करता है।
  • वनवेब के साथ विलय के बाद, यूटेलसैट के पास 630 LEO उपग्रह एवं 35 भूस्थिर उपग्रह हैं, जो यूरोप-व्यापी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं।

‘विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ (FfD4)

‘विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ (Fourth International Conference on Financing for Development- FfD4) 30 जून से 3 जुलाई, 2025 के बीच सेविले, स्पेन में आयोजित किया जाना है। 

विकास के लिए वित्तपोषण (FfD) शिखर सम्मेलन के बारे में 

  • यह वर्ष 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन एवं सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाने के लिए वैश्विक सम्मेलनों की एक शृंखला है। 
  • यह शिखर सम्मेलन सतत् विकास को प्राप्त करने में वित्तीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए देशों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों एवं निजी क्षेत्र को एक साथ लाता है। 
    • अब तक तीन सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं:
      • वर्ष 2002- मॉन्टेरी सर्वसम्मति (Monterrey Consensus): विकास के वित्तपोषण के लिए एक रूपरेखा स्थापित की गई। 
      • वर्ष 2008- दोहा घोषणा (Doha Declaration): प्रतिबद्धताओं की पुष्टि की एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया। 
      • वर्ष 2015- अदीस अबाबा एक्शन एजेंडा (Addis Ababa Action Agenda): सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) एवं अभिनव वित्तपोषण तंत्र के साथ वित्त को संरेखित करने पर ध्यान केंद्रित किया।

चुनाव आयोग कुशल मतदान प्रबंधन के लिए संचार एवं IT प्रणालियों को मजबूत करेगा

चुनाव आयोग (EC) विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए मतदाता सूची विसंगतियों के दावों को संबोधित करने के लिए अनुकूलित डैशबोर्ड के साथ एक एकीकृत IT प्रणाली को लागू कर रहा है।

चुनाव आयोग की नई IT प्रणाली के बारे में

  • नई IT प्रणाली भूमिका-आधारित पहुँच के साथ सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचना के प्रवाह को सुव्यवस्थित करेगी।
  • यह त्रुटियों को कम करने के लिए क्रॉस-सत्यापन तंत्र को शामिल करते हुए पदाधिकारियों के बीच सुलभ संचार की सुविधा प्रदान करेगा।
  • विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के दो दिवसीय सम्मेलन के बाद यह निर्णय लिया गया।
  • इस पहल के हिस्से के रूप में, वैधानिक आवश्यकताओं एवं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के आधार पर 28 पहचाने गए हितधारकों के लिए एक एकीकृत डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा।

गम अरेबिक

युद्धग्रस्त सूडान से गम अरेबिक की तस्करी वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को बाधित कर रही है।

गम अरेबिक के बारे में

  • परिभाषा: गम अरेबिक पेड़ (बबूल सेनेगल) से प्राप्त एक जल में घुलनशील प्राकृतिक राल है।
  • गम अरेबिक कैल्शियम, मैग्नीशियम एवं पोटेशियम धनायनों वाले एक जटिल पॉलीसैकराइड का एक तटस्थ या अल्प अम्लीय लवण है।
  • स्रोत: बबूल के पेड़ अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में पाए जाते  हैं, जिसे “गम बेल्ट” के रूप में भी जाना जाता है।
  • भारत में यह केवल कुछ हिस्सों में मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व पंजाब के शुष्क पर्वतीय क्षेत्रो  में, उत्तरी अरावली पहाड़ियों एवं राजस्थान तथा गुजरात के अन्य शुष्क हिस्सों में पाया जाता है।
  • गुण: उत्कृष्ट पायसीकारी, स्थिरीकरण एवं गाढ़ा करने वाला एजेंट।

गम अरेबिक के उपयोग

  • खाद्य एवं पेय पदार्थ
    • शीतल पेय, कैंडी एवं बेक्ड सामग्री बनाने में प्रयुक्त।
    • कोका-कोला एवं पेप्सिको जैसी कंपनियों के लिए मुख्य सामग्री के रूप में प्रयुक्त।
  • सौंदर्य प्रसाधन: लोशन, क्रीम एवं मेकअप में स्थिरता सुनिश्चित करता है।
  • फार्मास्यूटिकल्स: दवाओं एवं कैप्सूल में एक बाध्यकारी एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • प्रिंटिंग एवं वस्त्र: स्याही एवं रंगों में आसंजन (Adhesion) को बढ़ाता है।

उत्पादन क्षेत्र

  • सूडान: 70% से अधिक उत्पादन के साथ वैश्विक आपूर्ति में सर्वाधिक योगदान देता है।
  • अन्य देश: चाड, नाइजीरिया, सेनेगल एवं माली कम मात्रा में उत्पादन करते हैं।

वैश्विक आपूर्ति परिवर्तन का खतरा

  • राजनीतिक अस्थिरता: सूडान में संघर्ष उत्पादन एवं निर्यात को बाधित करता है।
  • आपूर्ति शृंखला में व्यवधान: युद्ध से भंडार और निर्यात विश्वसनीयता पर असर पड़ता है।
  • बाजार जोखिम: अंतरराष्ट्रीय खरीदार स्थिर स्रोतों की तलाश करते हैं, जिससे सूडान की अस्थिरता चिंता का विषय बन जाती है।
  • पर्यावरणीय कारक: दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए स्थायी बबूल की कृषि महत्त्वपूर्ण है।

एकलव्य स्कूल

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) के स्तर तक उन्नत करने की सरकार की वर्ष 2020 की योजना में सीमित प्रगति देखी गई है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) के बारे में

  • यह भारत सरकार द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की एक पहल है।
  • यह योजना वर्ष 1997-98 में शुरू की गई थी। भारत के संविधान के अनुच्छेद-275(1) के तहत प्राप्त अनुदान से राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित।
  • कार्यान्वयन: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय।
  • उद्देश्य: यह सुनिश्चित करना कि आदिवासी छात्रों को उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।
  • प्रबंधन: आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (NESTS)।
    • यह एक स्वायत्त संगठन है, जिसे देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना एवं प्रबंधन के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत स्थापित किया गया है।

पश्चिम बंगाल का देवचा पचामी कोयला ब्लॉक

स्थानीय ग्रामीणों के बीच नए सिरे से विरोध प्रदर्शन ने देवचा-पचमी-दीवानगंज-हरिसिंह (DPDH) कोयला परियोजना में चल रहे बेसाल्ट खनन कार्य को रोक दिया है। 

  • बीरभूम के मोहम्मद बाजार ब्लॉक के मथुरा पहाड़ी, सागरबाँडी एवं चंदा गाँवों के ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • प्रतीकात्मक चरखा: ग्रामीणों ने चरखा लगाया, जो कि आदिवासी परंपरा है, जिसमें चरखा हटाए जाने तक कार्य बंद रखने के विरोध में मिट्टी में लकड़ियाँ फंसा दी जाती हैं।
  • माँगें: ग्रामीणों ने कोयला खनन परियोजना को स्थायी रूप से रोकने एवं क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं तथा जीवन स्तर में सुधार की माँग की। 

देवचा-पचमी-दीवानगंज-हरिसिंह (DPDH) कोयला ब्लॉक के बारे में 

  • स्थान: कोयला ब्लॉक भारत के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है। 
  • कोयला खदान परियोजना को एशिया में सबसे बड़ी एवं विश्व स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी माना जाता है। 
  • भंडार: अनुमानित भंडार 40.7 बिलियन टन है। 
  • एजेंसी: पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम को विकास के लिए कोयला ब्लॉक आवंटित किया गया था।

भारत की उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्तियों की जनसंख्या (HNWI)

हाल ही में जारी नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट 2025 में भारत के HNWIs (जिनकी संपत्ति 10 मिलियन डॉलर से अधिक है) में 9.4% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। 

रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएँ

  • भारत की उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्तियों की आबादी (HNWI) वर्ष 2024 में 85,698 होने का अनुमान है, जो वर्ष 2028 तक बढ़कर 93,753 हो जाने की संभावना है। 
  • वर्ष 2024 में: भारतीय HNWIs की संख्या वर्ष 2023 में 80,686 से 6% साल-दर-साल (YoY) बढ़कर 85,698 हो गई। 
  • भारत की रैंक: भारत वैश्विक स्तर पर 3.7% धनी व्यक्तियों का देश  है, 
    • यह वर्तमान में अमेरिका (905,413 HNWIs), चीन (471,634 HNWIs ) एवं जापान (122,119 HNWIs ) के बाद चौथे स्थान पर है।
  • कारण: यह परिणाम देश की मजबूत दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि, बढ़ते निवेश अवसरों एवं विकसित हो रहे लग्जरी बाजार को दर्शाता है। 
  • अरबपति जनसंख्या: वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में इसमें 12% की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। 
    • भारत में कुल 191 अरबपति हैं, जिनमें से 26, वर्ष 2024 में इस श्रेणी में शामिल हुए। 
    • भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है, जिसकी संयुक्त संपत्ति अनुमानित 950 बिलियन डॉलर है एवं यह अमेरिका ($5.7 ट्रिलियन) तथा चीन ($1.34 ट्रिलियन) से पीछे है। 
  • वैश्विक वृद्धि: वर्ष 2024 में HNWI की संख्या 4.4% बढ़कर 2,341,378 हो गई, जो एक वर्ष पहले 2,243,300 थी। 
  • क्षेत्रवार: HNWI संख्या में उत्तरी अमेरिका सबसे आगे रहा, उसके बाद एशिया में 5% की वृद्धि हुई, उसके बाद अफ्रीका में 4.7% की वृद्धि हुई। आस्ट्रेलिया में 3.9%, मध्य पूर्व में 2.7%, लैटिन अमेरिका में 1.5% तथा यूरोप में 1.4% वार्षिक वृद्धि हुई।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.