100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal April 23, 2025 03:34 84 0

चीन ने दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च किया

हुआवेई एवं चाइना यूनिकॉम ने संयुक्त रूप से चीन का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च किया है।

10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क के बारे में

  • चीन के 10G नेटवर्क को उसके भविष्य के मेगासिटी, जियोगआन में शुरू किया गया है।
  • इस रोलआउट में 50G पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क (PON) तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो मौजूदा फाइबर-ऑप्टिक सिस्टम की तुलना में एक अत्याधुनिक तकनीक है।
  • इससे 9,834 Mbps तक की डाउनलोडिंग स्पीड, 1,008 Mbps की अपलोड स्पीड एवं 3 मिलीसेकंड जितनी कम विलंबता प्राप्त होती है।

लाभ

  • 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क से क्लाउड कंप्यूटिंग, वर्चुअल एवं ऑगमेंटेड रियलिटी, 8K वीडियो स्ट्रीमिंग तथा स्मार्ट होम सिस्टम सहित उच्च-बैंडविड्थ अनुप्रयोगों की एक विस्तृत शृंखला का समर्थन करने की उम्मीद है।

50G पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क (PON)

  • यह अगली पीढ़ी का फाइबर-ऑप्टिक प्रौद्योगिकी मानक है, जो डाउनस्ट्रीम एवं अपस्ट्रीम ट्रैफिक दोनों के लिए 50 Gbps की सममित गति प्रदान करता है।

एशियाई शेरों की गणना

गुजरात वन विभाग द्वारा 10 से 13 मई तक 16वीं एशियाई शेरों की गणना की जाएगी।

गणना के बारे में 

  • उत्पत्ति: शेरों की पहली गणना वर्ष 1936 में जूनागढ़ के नवाब द्वारा कराई गई थी। 
    • वर्ष 1965 से, गुजरात वन विभाग गिर वन को अभयारण्य घोषित किए जाने के बाद प्रत्येक पाँच वर्ष में नियमित रूप से गणना आयोजित करता रहा है। 
  • क्षेत्र: गणना सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों में की जाएगी। ये जिले हैं- जूनागढ़, गिर-सोमनाथ, भावनगर, राजकोट, मोरबी, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, अमरेली, पोरबंदर एवं बोटाद।
  • आकलन विधि: प्रत्यक्ष बीट सत्यापन विधि का उपयोग करके आकलन किया जाएगा। इस अभ्यास क्षेत्र को जोन एवं सब-जोन में विभाजित किया जाएगा।
  • मापक: अवलोकन का समय, शेर की गति की दिशा, लैंगिक स्थिति, आयु, शरीर पर निशान, पहचान के संकेत, GPS स्थान, समूह संरचना आदि जैसे विवरण दर्ज किए जाएँगे।
  • रियल टाइम डेटा: शेरों के अवलोकन के रियल टाइम डेटा प्रविष्टि के लिए विभाग के ई-गुजफॉरेस्ट एप्लिकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें GPS स्थान एवं फोटोग्राफ शामिल होंगे।

एशियाई शेरों के बारे में

  • एशियाई शेर पैंथेरा लियो, लियो की उप-प्रजाति है।
  • IUCN स्थिति:  सुभेद्य (Vulnerable)।
  • आवास स्थान: वे वनों, सवाना, झाड़ीदार भूमि, घास के मैदान एवं रेगिस्तान में पाए जाते हैं।
    • उनकी सीमा भारत में गिर वन राष्ट्रीय उद्यान तक सीमित है।
  • वर्तमान संख्या: 15वें शेर अनुमान के अनुसार, शेरों की कुल आबादी 674 थी।
    • इसमें 260 मादा, 161 नर, 93 उप-वयस्क एवं 137 शावक शामिल हैं।

PSLV के लिए स्टेलाइट नोजल डाइवर्जेंट

इसरो ने PSLV प्रक्षेपण यान के चौथे चरण में उपयोग होने वाले नोजल डाइवर्जेंट के लिए एक नई सामग्री विकसित की है।

विकसित की गई नई सामग्री

  • स्टेलाइट (KC20WN), क्रोमियम, निकल, टंगस्टन एवं आयरन से समृद्ध कोबाल्ट-आधारित मिश्रधातु।
  • इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरि में स्वदेशी रूप से विकसित एवं परीक्षण किया गया।

डायवर्जेंट नोजल क्या है?

  • यह रॉकेट इंजन के अंत में चौड़ा हिस्सा होता है।
  • इसका मुख्य कार्य इंजन से बाहर निकलने वाली गर्म गैसों को गति देना है ताकि थ्रस्ट उत्पन्न हो सके।
  • यह बहुत अधिक ऊष्मा एवं दाब में कार्य करता है, यह प्रायः 1100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान का सामना करता है।
  • महत्त्व
    • यह रॉकेट के थ्रस्ट की गति एवं दिशा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
    • यह रॉकेट को स्थिर रखने एवं टेक-ऑफ के दौरान इसे ठीक से निर्देशित करने के लिए आवश्यक है।

ग्रीन क्रिप्टो माइनिंग

हिमालयी राष्ट्र भूटान अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने एवं  रोजगार सृजन के लिए जलविद्युत के साथ ग्रीन क्रिप्टोकरेंसी का खनन तथा उपयोग करने के तरीके तलाश रहा है।

ग्रीन क्रिप्टो माइनिंग के बारे में

  • इसका तात्पर्य जीवाश्म ईंधन के बजाय अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके डिजिटल मुद्राओं का निर्माण करना है।
  • यह कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है एवं पर्यावरण के अनुकूल ब्लॉकचेन तकनीक को बढ़ावा देता है।
  • ग्रीन क्रिप्टो माइनिंग कैसे कार्य करती है?
    • अक्षय ऊर्जा का उपयोग करता है: क्रिप्टोकरेंसी का खनन सौर, पवन या जलविद्युत का उपयोग करके किया जाता है।
    • पर्यावरणीय प्रभाव को कम करता है: कोयले एवं तेल आधारित विद्युत पर निर्भरता कम करता है।
    • ESG लक्ष्यों को पूरा करता है: पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन (ESG) पहलों का समर्थन करता है।

तुवालू

विश्व के सबसे छोटे एवं सबसे दूरस्थ देशों में से एक तुवालु ने अपने पहले ATM की शुरुआत की है, जो इसके वित्तीय आधुनिकीकरण में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

 तुवालु के बारे में

  • अवस्थिति: तुवालु प्रशांत महासागर में एक छोटा-सा द्वीपीय राष्ट्र है, जो ऑस्ट्रेलिया एवं हवाई के बीच स्थित है। 
    • इसके पड़ोसियों में उत्तर में किरिबाती एवं दक्षिण में फिजी शामिल हैं। 
  • राजधानी: फुनाफुटी। 
  • जलवायु परिवर्तन एवं समुद्र का बढ़ता स्तर: यह अपनी कम ऊँचाई के कारण जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। 
  • भारत के साथ संबंध: भारत ने फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) के माध्यम से तुवालु के साथ कार्य किया है।

उस्मानिया विश्वविद्यालय के कला महाविद्यालय भवन को ट्रेडमार्क प्रदान किया गया

हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय के कला महाविद्यालय भवन आधिकारिक तौर पर भारत का ऐसा तीसरा भवन बन गया है, जिसे इसके बाहरी डिजाइन के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण प्राप्त हुआ है। 

उस्मानिया विश्वविद्यालय का कला महाविद्यालय भवन

  • यह एक विरासत संरचना है, जो अपनी शानदार इंडो-सरसेनिक वास्तुकला शैली के लिए जानी जाती है, जो इस्लामी, हिंदू एवं यूरोपीय डिजाइन तत्त्वों का मिश्रण है। 
  • स्थापना: वर्ष 1939, हैदराबाद के अंतिम निजाम, मीर उस्मान अली खान के शासनकाल के दौरान।

ट्रेडमार्क का महत्त्व

  • उस्मानिया यूनिवर्सिटी के पास बिल्डिंग की छवि के लिए ट्रेडमार्क है, जो इसे वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का एकमात्र अधिकार देता है। 
  • यह इमारत की विरासत की रक्षा करता है एवं यह सुनिश्चित करता है कि इसके अनूठे डिजाइन का उपयोग बिना अनुमति के लाभ के लिए न किया जाए। 
  • यह देश में केवल तीसरा उदाहरण है, जहाँ किसी इमारत ने इस तरह का पंजीकरण प्राप्त किया है। पहले दो थे:- 
    • ताज महल पैलेस होटल
    • मुंबई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बिल्डिंग।

मुंबई ट्रेडमार्क के बारे में

  • ट्रेडमार्क एक अनूठा प्रतीक, शब्द या डिजाइन है, जो किसी ब्रांड या व्यवसाय को पहचान प्रदान करता है एवं इसे अन्य से अलग करता है।
  • यह दूसरों द्वारा अनधिकृत उपयोग के विरुद्ध कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • भारत में, ट्रेडमार्क ट्रेडमार्क अधिनियम, 1999 द्वारा शासित होते हैं। 
  • उन्हें DPIIT के तहत पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क के महानियंत्रक (Controller General of Patents, Designs and Trademarks- CGPDTM) द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • एक पंजीकृत ट्रेडमार्क 10 वर्षों के लिए वैध होता है एवं इसे अनिश्चित काल के लिए नवीनीकृत किया जा सकता है।

स्कारबोरो शोल

हाल ही में चीन ने फिलीपीन फ्रिगेट पर स्कारबोरो शोल में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप लगाया है तथा संप्रभुता के उल्लंघन का दावा किया है। 

स्कारबोरो शोल के बारे में 

  • स्कारबोरो शोल पूर्वी दक्षिण चीन सागर में एक कोरल एटाॅल है, जो फिलीपींस के लूजोन से लगभग 220 किमी. पश्चिम में अवस्थित है।
  • यह शोल समृद्ध समुद्री जैव विविधता का समर्थन करता है, जो इसे एक मूल्यवान मत्स्यन क्षेत्र के रूप में स्थापित करता है एवं यह रणनीतिक रूप से प्रमुख शिपिंग लेन के पास स्थित है, जो अनुमानित 3.4 ट्रिलियन डॉलर का वार्षिक वाणिज्य करता है। 
  • क्षेत्रीय विवाद: चीन एवं फिलीपींस दोनों स्कारबोरो शोल पर संप्रभुता का दावा करते हैं।
  • चीनी दावा: चीन, जो इसे हुआंगयान द्वीप कहता है, अपने दावे को युआन राजवंश के ऐतिहासिक आधार पर आधारित करता है। 
  • फिलीपींस का दावा: यह वर्ष 1982 के UNCLOS समझौते का संदर्भ देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित बताता है। 
    • UNCLOS के अनुसार, यह शोल फिलीपींस के 200 नॉटिकल मील के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में स्थित है। 
  • नियंत्रण: वर्ष 2012 से चीन ने तट रक्षक बल की निरंतर उपस्थिति के माध्यम से इस उथले जल क्षेत्र पर वास्तविक नियंत्रण बनाए रखा है।

पोप फ्राँसिस

पोप फ्राँसिस, जिन्हें ‘पीपुल्स पोप’ के नाम से भी जाना जाता है, का 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

पोप फ्राँसिस के बारे में

  • पोप का जन्म वर्ष 1936 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में इतालवी प्रवासियों के परिवार में हुआ था। 
    • वे रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी नेता बने।
  • विरासत 
    • उन्हें वर्ष 1969 में जेसुइट पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था एवं वर्ष 2013 में वे 266वें पोप बने। 
    • वे सेंट फ्राँसिस ऑफ असीसी के सम्मान में फ्राँसिस नाम लेने वाले पहले पोप थे। 
      • ये शांति, गरीबों के लिए चिंता एवं पर्यावरण के प्रति सम्मान से जुड़े थे। 
    • पोप फ्राँसिस 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप चुने गए थे। 
    • पोप फ्राँसिस ने अपने कार्यकाल के दौरान 109 कार्डिनल नियुक्त किए, जिनमें पहले अफ्रीकी-अमेरिकी नियुक्त व्यक्ति भी शामिल थे। 
      • उन्होंने मदर टेरेसा सहित दुनिया भर में 900 से अधिक नए संतों को संत की उपाधि भी दी।
  • विश्व-पत्र: पोप फ्रांसिस ने चार विश्व-पत्र लिखे, जो पोप दस्तावेज का सबसे महत्त्वपूर्ण रूप है। उनमें कुछ हैं-
    • कैथोलिक धर्म का महत्त्व (2013)
    • जलवायु परिवर्तन की तात्कालिकता (2015) 
    • महामारी के बाद की दुनिया और धन एवं भौतिक वस्तुओं पर आस्था (2024)
  • सुधार
    • वे प्रवासी शरणार्थियों, आर्थिक न्याय एवं अहिंसा के हिमायती थे।
    • फ्राँसिस ने वर्ष 2022 में रोमन क्यूरिया (कैथोलिक चर्च का केंद्रीय प्रशासनिक निकाय) का पुनर्गठन किया ताकि इसके संचालन को सुव्यवस्थित किया जा सके।
    • समावेशी: चर्च प्रशासन में प्रमुख भूमिकाएँ महिलाओं के लिए खोली गईं।
    • कैथोलिक पादरियों द्वारा बाल यौन शोषण के मुद्दे को स्वीकार किया एवं संबोधित किया।
    • वेटिकन ने रोमन कैथोलिक पादरियों को समलैंगिक जोड़ों को आशीर्वाद देने की अनुमति दी, जब तक कि वे नियमित चर्च अनुष्ठानों या पूजा-पाठ का हिस्सा न हों।

पोप के बारे में

  • पोप रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख हैं, जिन्हें रोम के बिशप एवं सर्वोच्च पोप के रूप में भी जाना जाता है।
    • पोप को सेंट पीटर का उत्तराधिकारी माना जाता है। 
  • आध्यात्मिक अधिकार: माना जाता है कि पोप के पास सभी कैथोलिकों पर आध्यात्मिक अधिकार होता है एवं वह वैश्विक कैथोलिक समुदाय के लिए आस्था तथा नैतिकता पर निर्णय लेता है। 
  • अधिकार क्षेत्र: पोप के कार्यालय को ‘पापेसी’ कहा जाता है एवं बिशप के अधिकार क्षेत्र को ‘होली सी’ कहा जाता है। 
  • आवास: वेटिकन सिटी (रोम, इटली से घिरा एक शहर-राज्य) पोप का आवास होता है, जो रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.