100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal April 30, 2025 03:37 17 0

रेड क्राउन रूफेड टर्टलस (Red Crowned Roofed Turtles)

30 वर्षों के बाद, 20 गंभीर रूप से लुप्तप्राय रेड क्राउन रूफेड टर्टलस को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में पुनः स्थानांतरित किया गया।

  • सभी कछुओं की गतिविधियों पर नजर रखने एवं उनकी जीवन अवधि का आकलन करने के लिए सोनिक ट्रांसमीटर लगाया गया है।

रेड क्राउन रूफेड टर्टलस के बारे में

  • वैज्ञानिक नाम: बटागुर कचुगा (Batagur kachuga)
  • अवस्थिति: यह भारत, बांग्लादेश एवं नेपाल की मूल प्रजाति है।
    • यह एशिया के 50 सर्वाधिक लुप्तप्राय मीठे जल के कछुओं में से एक है।
  • वितरण: यह मीठे पानी की कछुओं की एक प्रजाति है, जो स्थलीय प्रजनन स्थलों के साथ-साथ नदियों में पाई जाती है।
  • संरक्षण स्थिति
    • IUCN की रेड लिस्ट में: गंभीर रूप से संकटग्रस्त
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (IWPA): अनुसूची-I
    • वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की संकटग्रस्त प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES): परिशिष्ट-II
  • वर्तमान आबादी: यह प्रजाति वर्तमान में केवल चंबल नदी (राष्ट्रीय चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य) में ही पाई जाती है, जिसमें 300 से भी कम कछुए हैं।
  • व्यवहार: ये  चट्टानों, लकड़ियों एवं रेत के टीलों पर धूप सेंककर तापमान को नियंत्रित करने के लिए जल से बाहर निकलते हैं।
  • खतरे: उनके मांस एवं खोल के लिए अवैध शिकार, जल प्रदूषण, जलविद्युत अवसंरचना परियोजनाएँ, रेत खनन द्वारा आवास विनाश आदि।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में विद्युत तथा विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में वृद्धि के कारण औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 3% की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक IIP वृद्धि 4% रही, जो चार वर्षों में सबसे कम है। 

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के बारे में

  • IIP एक संकेतक है, जो एक विशिष्ट अवधि में औद्योगिक उत्पादन की मात्रा में परिवर्तन को मापता है। 
  • संकलन एवं प्रकाशन: केंद्रीय सांख्यिकी तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)। 
  • IIP का वर्गीकरण व्यापक क्षेत्र
    • खनन, विनिर्माण एवं विद्युत।
    • उपयोग-आधारित क्षेत्र: बुनियादी वस्तुएँ, पूँजीगत वस्तुएँ एवं मध्यवर्ती वस्तुएँ। 
  • आधार वर्ष: वर्ष 2011-12 
  • IIP में आधार वर्ष को 100 का मान दिया गया है इसलिए, यदि वर्तमान IIP 116 है, तो यह दर्शाता है कि आधार वर्ष के स्तर की तुलना में औद्योगिक उत्पादन में 16% की वृद्धि हुई है।

आठ कोर सेक्टर के बारे में

  • इनमें औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में शामिल वस्तुओं के भार का 40.27% हिस्सा शामिल है।
  • आठ कोर सेक्टर उद्योग अपने भार के घटते क्रम में: रिफाइनरी उत्पाद> बिजली> इस्पात> कोयला> कच्चा तेल> प्राकृतिक गैस> सीमेंट> उर्वरक।

वर्ष 2024 में भारत का सैन्य व्यय

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट ‘ट्रेंड्स इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडिचर 2024’ के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान के खर्च का लगभग नौ गुना था। 

सैन्य खर्च पर SIPRI के मुख्य निष्कर्ष

  • वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक सैन्य खर्च वाले शीर्ष पाँच देशों में भारत पाँचवें स्थान पर है। 
    • संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, भारत। 
    • इन पाँच देशों का कुल वैश्विक सैन्य खर्च में 60% हिस्सा था। 
  • वर्ष 2024 में भारत का सैन्य खर्च: $86.1 बिलियन 
    • वर्ष 2023 से वृद्धि: 1.6% 
    • वर्ष 2015 से वृद्धि: 42%।
  • पाकिस्तान का सैन्य बजट: 10.2 बिलियन डॉलर के सैन्य खर्च के साथ वैश्विक रैंक 29वीं है। 
  • चीन का सैन्य व्यय 7% बढ़ा है एवं वर्ष 2024 में रक्षा पर भारत से अधिक खर्च करेगा।

SIPRI के बारे में

  • यह वर्ष 1966 में स्थापित एक स्वतंत्र थिंक टैंक है एवं स्टॉकहोम, स्वीडन में स्थित है।
  • यह संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण एवं निरस्त्रीकरण पर शोध करने के लिए समर्पित है। SIPRI खुले स्रोतों पर आधारित डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि, विश्लेषण प्रदान करता है।

टाइक्सियन रीफ (Tiexian Reef)

हाल ही में चीनी तटरक्षक बल ने टाइक्सियन रीफ (Tiexian Reef) अर्थात् ‘सैंडी के’ (Sandy Cay) पर नियंत्रण कर लिया।

टाइक्सियन रीफ के बारे में

  • टाइक्सियन रीफ एक छोटी सी ‘रीफ’ (लगभग 200 वर्ग मीटर) है, जो दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली द्वीप समूह में स्थित है।
  • इसे ‘सैंडी के’ (Sandy Cay) के नाम से जाना जाता है।
  • यह थिटू द्वीप (Thitu Island) [जिसे पग-आसा द्वीप (Pag-asa Island) के नाम से भी जाना जाता है] के करीब स्थित है, जहाँ फिलीपींस की एक सैन्य चौकी एवं एक नया तटरक्षक बेस है।
  • यह उत्तरी गोलार्द्ध में अवस्थित है।
  • रणनीतिक महत्त्व
    • विवादित दक्षिण चीन सागर का हिस्सा, उच्च सामरिक एवं आर्थिक महत्त्व का क्षेत्र है।
    • प्रमुख मत्स्यन क्षेत्रों एवं अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों के पास स्थित है।

स्प्रैटली द्वीप समूह के बारे में

  • स्प्रैटली द्वीप दक्षिण चीन सागर में 100 से अधिक लघु द्वीपों एवं रीफ का एक समूह है।
  • वे मलेशिया के उत्तर में एवं वियतनाम तथा फिलीपींस के बीच में स्थित हैं।

AIM4NatuRe पहल

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने पृथ्वी दिवस पर ‘एक्सीलरेटिंग इनोवेटिव मॉनिटरिंग फॉर नेचर रेस्टोरेशन’ (AIM4NatuRe) पहल की शुरुआत की।

AIM4NatuRe के बारे में

  • इसका तात्पर्य प्रकृति पुनर्स्थापन के लिए अभिनव निगरानी में तेजी लाना है।
  • उद्देश्य: पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन की वैश्विक निगरानी एवं रिपोर्टिंग में सुधार करना।
  • यूनाइटेड किंगडम द्वारा £7 मिलियन (लगभग USD 9 मिलियन) से वित्त पोषित किया गया है।
  • AIM4NatuRe का महत्त्व
    • चुनौतियों से निपटना: पुनर्स्थापन रिपोर्टिंग के लिए तकनीकी विशेषज्ञता एवं डेटा की कमी को संबोधित करता है।
    • वैश्विक डेटासेट निर्माण: इसका उद्देश्य विश्व भर में पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन के लिए एक व्यापक डेटाबेस का निर्माण करना है।
  • वैश्विक रूपरेखा: पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन पर संयुक्त राष्ट्र दशक (वर्ष 2021-2030) के साथ संरेखित है।
  • कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (GBF) लक्ष्य 2 का समर्थन करता है, जिसे रोम में CBD COP-16 बैठक में समर्थन दिया गया था।

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्त्व संबंधी व्यय

सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा CSR खर्च वर्ष 2023-24 में 16% बढ़कर ₹17,967 करोड़ हो गया, जबकि वर्ष 2022-23 में यह ₹15,524 करोड़ था।

CSR खर्च में वृद्धि का कारण

  • यह वृद्धि औसत शुद्ध लाभ (पिछले 3 वर्षों में) में 18% की वृद्धि के कारण हुई, क्योंकि कंपनियों को कानून के अनुसार औसत लाभ का 2% CSR पर खर्च करना चाहिए।

CSR व्यय क्या है?

  • CSR व्यय का तात्पर्य कंपनियों द्वारा CSR गतिविधियों पर किए जाने वाले खर्च से है।
  • CSR का तात्पर्य कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्त्व से है।
    • इस अवधारणा के तहत, कंपनियाँ स्वेच्छा से सामाजिक एवं पर्यावरणीय चिंताओं को व्यावसायिक संचालन में एकीकृत करती हैं।
    • समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए हितधारकों (कर्मचारियों, ग्राहकों, समुदायों) के साथ संवाद स्थापित करती हैं।
    • इसे अप्रैल 2014 में लागू किया गया था।
    • कंपनियों को पिछले 3 वर्षों के औसत लाभ का 2% CSR पर खर्च करना होगा यदि वे निम्नलिखित में से किसी एक को पूरा करते हैं:
      • नेट वर्थ ≥ ₹500 करोड़।
      • राजस्व ≥ ₹1,000 करोड़।
      • शुद्ध लाभ ≥ ₹5 करोड़।

जीरो शेडो डे 

मैसूर के कॉस्मोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर (COSMOS) द्वारा ‘जीरो शेडो डे’ मनाया गया।

‘जीरो शेडो डे’ के बारे में

  • जीरो शेडो डे एक विशेष दिन होता है, जब दोपहर के समय सूर्य बिल्कुल सिर के ऊपर होता है।
  • इस दिन, कोई भी वस्तु, जो सीधी खड़ी होती है (जैसे कि खंभा या छड़ी) उसकी थोड़े समय के लिए छाया नहीं बनती है।
    • सूर्य सीधे ऊपर होता है, इसलिए छाया वस्तु के ठीक नीचे बनती है एवं गायब होती हुई प्रतीत होती है।
  • यह कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के स्थानों पर वर्ष में दो बार होता है।
  • भारत में स्थान: यह भारत में भूमध्य रेखा एवं कर्क रेखा (23.5°N अक्षांश) के बीच स्थित प्रत्येक शहर में सामान्य है।
    • कुछ शहरों में बंगलूरू, चेन्नई, मंगलूरू आदि शामिल हैं।
    • इन शहरों में वर्ष के किसी समय सीधी धूप होती है एवं इस वजह से जीरो शेडो डे की घटना का अनुभव होता है।
  • जीरो शेडो का सटीक समय स्थान के आधार पर भिन्न होता है।

जीरो शेडो डे का महत्त्व

  • पृथ्वी के झुकाव एवं कक्षा को दर्शाता है: यह पृथ्वी के अक्षीय झुकाव एवं सूर्य के चारों ओर की कक्षा को दर्शाता है।
  • वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ाता है: यह छात्रों एवं आम जनता को आकाशीय यांत्रिकी को क्रियाशील रूप में देखने का एक व्यावहारिक अवसर प्रदान करता है।
    • इस आयोजन के माध्यम से सौर झुकाव, कर्क एवं मकर रेखाएँ तथा अक्षांश जैसी अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।
  • खगोलीय जागरूकता बढ़ाता है: यह खगोल विज्ञान एवं प्राकृतिक विज्ञान में रुचि को प्रेरित करता है, जिज्ञासा तथा खगोलीय अवलोकन को बढ़ावा देता है।

ज्ञान पोस्ट

भारतीय डाक ने शिक्षण संसाधनों के लिए अंतिम-मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करके शैक्षिक अंतर को पाटने के लिए एक विशेष डाक सेवा ‘ज्ञान पोस्ट’ की शुरुआत की। 

  • यह नई शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

वहनीय मूल्य निर्धारण

  • 300 ग्राम तक के पैकेट के लिए ₹20। 
  • 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए ₹100। 

पात्रता

  • केवल गैर-वाणिज्यिक शैक्षिक सामग्री की अनुमति है। 
  • पुस्तकों पर मुद्रक या प्रकाशक का नाम अवश्य लिखा होना चाहिए।
  • वाणिज्यिक विज्ञापन वाली सामग्री पात्र नहीं है (आकस्मिक घोषणाओं या पुस्तक सूचियों को छोड़कर)।

भारत लौटने के लिए वीजा की कोई बाध्यता नहीं

कुल 50 पाकिस्तानी नागरिकों को, जिनके पास ‘भारत लौटने की कोई बाध्यता नहीं’ (No Obligation to Return to India-NORI) वीजा है, को अटारी सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) के माध्यम से भारत आने की अनुमति दी गई।

NORI  के बारे में

  • NORI वीजा भारत द्वारा उन पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी नागरिकों को जारी किया जाता है, जिनके करीबी रिश्तेदार भारतीय नागरिकता रखते हैं।
  • इनमें वे पुरुष एवं महिलाएँ शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकों से विवाह किया है।
  • NORI प्रमाण-पत्र विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा पाकिस्तान या बांग्लादेश की संक्षिप्त यात्राओं के लिए जारी किए जाते हैं एवं धारकों को बिना किसी प्रतिबंध के भारत लौटने की अनुमति होती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.