कोझिकोड शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘ग्लोबल नेटवर्क ऑफ एज-फ्रेंडली सिटीज एंड कम्युनिटीज’ (Global Network of Age-friendly Cities and Communities- GNAFCC) का सदस्य बन गया है।
ग्लोबल नेटवर्क ऑफ एज-फ्रेंडली सिटीज एंड कम्युनिटीज (GNAFCC) के बारे में
GNAFCC की स्थापना वर्ष 2010 में दुनिया भर के शहरों, समुदायों एवं संगठनों को उनके समुदाय को वृद्धावस्था के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने के साझा दृष्टिकोण से जोड़ने के लिए की गई थी।
सदस्यता का महत्त्व: WHO के ‘ग्लोबल नेटवर्क ऑफ एज-फ्रेंडली सिटीज एंड कम्युनिटीज’ (GNAFCC) की सदस्यता किसी शहर को आयु-अनुकूल प्रमाणित नहीं करती है।
यह प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता एवं अन्य शहरों एवं समुदायों के साथ अनुभव, उपलब्धियों तथा सीखों को साझा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने “गोल्डन ऑवर” के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना को अधिसूचित किया।
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 2025 के बारे में
इस योजना को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत अधिसूचित किया गया है।
इस अधिनियम की धारा 2(12A) में “गोल्डन ऑवर” को दर्दनाक चोट के बाद के पहले एक घंटे के रूप में परिभाषित किया गया है, जब तत्काल चिकित्सा उपचार से जान बचने की सबसे अधिक संभावना होती है।
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 2025 का मुख्य प्रावधान
कैशलेस उपचार कवरेज: दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिनों के लिए प्रति पीड़ित ₹1,50,000 तक का कवरेज दिया गया है।
तत्काल चिकित्सा ध्यान: नामित अस्पतालों को पीड़ित के पहुँचने पर तुरंत उपचार शुरू करना चाहिए।
आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, गैर-नामित अस्पताल केवल स्थिरीकरण उपचार प्रदान कर सकते हैं।
पात्रता: कोई भी सड़क दुर्घटना पीड़ित इस योजना के तहत उपचार के लिए पात्र है।
अस्पताल ऑनबोर्डिंग: आयुष्मान भारत PM-JAY के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों के समन्वय में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा निर्दिष्ट अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा योजना के तहत नामित किया जाता है।
दावा एवं भुगतान प्रक्रिया: अस्पतालों को रोगी के डिस्चार्ज होने के बाद एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से दावे करने चाहिए।
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं संप्रेषित कारणों के साथ दावों को (पूरी तरह या आंशिक रूप से) स्वीकृत या अस्वीकार करेगी।
कार्यान्वयन एजेंसी: राज्य सड़क सुरक्षा परिषद कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी है।
यह अस्पताल ऑनबोर्डिंग, पीड़ित उपचार एवं भुगतान प्रसंस्करण के लिए NHA के साथ समन्वय करता है।
निगरानी तंत्र: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव एवं NHA के CEO की अध्यक्षता वाली एक केंद्रीय संचालन समिति राष्ट्रीय स्तर पर कार्यान्वयन की निगरानी करेगी।
राज्य सड़क सुरक्षा परिषदें राज्य स्तर पर कार्यान्वयन की देखरेख करेंगी।
ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन समिट GLEX 2025
भारत 7 से 9 मई, 2025 तक नई दिल्ली में GLEX 2025 के 12वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है।
ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन समिट GLEX 2025 के बारे में
यह अंतरिक्ष अन्वेषण, नवाचार एवं सहयोग पर केंद्रित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है।
नोडल मंत्रालय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार)।
विषय:‘नई दुनिया तक पहुँचना: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण’ (Reaching New Worlds: A Space Exploration Renaissance)।
सहयोग को प्रोत्साहित करना: राष्ट्रों के मध्य संयुक्त मिशन, अनुसंधान परियोजनाओं एवं नीतिगत अंतर्दृष्टि को सुविधाजनक बनाना।
वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार को उजागर करना: वर्तमान प्रचलित चुनौतियों को दर्शाना एवं AI, रोबोटिक्स, उपग्रह विकास का पता लगाना।
अगली पीढ़ी: सत्र आयोजित करना, तकनीकी सत्रों एवं शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को जोड़ना।
शक्ति (SHAKTI) नीति
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने ताप विद्युत संयंत्रों को नए कोयला लिंकेज प्रदान करने के लिए संशोधित शक्ति नीति (SHAKTI Policy) को मंजूरी दे दी है।
शक्ति नीति (SHAKTI Policy) के बारे में
यह भारत में पारदर्शी तरीके से कोयला का दोहन एवं आवंटन करने की योजना को संदर्भित करता है।
इसे वर्ष 2017 में शुरू किया गया था।
उद्देश्य: इसका उद्देश्य विद्युत संयंत्रों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कोयला वितरण सुनिश्चित करना है।
नोडल मंत्रालय: कोयला मंत्रालय (भारत सरकार)।
संशोधन: कोयला आवंटन तंत्र में सुधार के लिए नीति में वर्ष 2019 एवं वर्ष 2023 में संशोधन किए गए हैं।
शक्ति नीति, 2025 में प्रमुख संशोधन
संशोधित शक्ति नीति में कोयला लिंकेज के लिए दो आयाम प्रस्तुत किए गए हैं:-
आयाम-I: अधिसूचित मूल्य पर कोयला
पात्रता: केंद्रीय क्षेत्र की ताप विद्युत् परियोजनाएँ, संयुक्त उद्यम (JVs), एवं उनकी सहायक कंपनियाँ।
राज्यों का कोयला लिंकेज: राज्य प्रतिस्पर्द्धी बोली या मौजूदा समझौतों के आधार पर कोयला प्राप्त कर सकते हैं एवं इसे अपने विद्युत संयंत्रों (राज्य विद्युत उत्पादन कंपनियाँ या स्वतंत्र विद्युत् उत्पादकों) को वितरित कर सकते हैं।
आयाम-II: अधिसूचित मूल्य से अधिक प्रीमियम पर कोयला
पात्रता: कोई भी घरेलू कोयला आधारित विद्युत उत्पादक, जिसके पास विद्युत क्रय समझौते (PPAs) हों या न हों।
आयातित कोयला-आधारित विद्युत संयंत्र, जिन्हें घरेलू कोयले की आवश्यकता होती है।
कोयला खरीद
अल्पकालिक: 12 महीने तक।
दीर्घकालिक: 25 वर्ष तक।
विद्युत बिक्री: विद्युत संयंत्र विद्युत खरीद समझौते की आवश्यकता के बिना, स्वतंत्र रूप से विद्युत बेच सकते हैं।
बीजू पटनायक
रूस ने नई दिल्ली स्थित अपने दूतावास में स्वतंत्रता सेनानी एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के सम्मान में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बीजू पटनायक के बारे में
बीजू पटनायक के नाम से मशहूर बिजयानंद पटनायक का जन्म 5 मार्च, 1916 को ओडिशा के कटक में हुआ था।
स्वतंत्रता सेनानी: भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया एवं अपनी गतिविधियों के लिए अंग्रेजों द्वारा जेल में बंद कर दिया गया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री: वर्ष 1961 से वर्ष 1963 एवं वर्ष 1990 से वर्ष 1995 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए।
बीजू पटनायक अपनी युवावस्था में एक कुशल एविएटर थे एवं उन्होंने रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF) के हिस्से के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश विमान उड़ाए थे।
स्टेलिनग्राद की लड़ाई में भूमिका (1942-43): पटनायक ने स्टेलिनग्राद की लड़ाई के दौरान रेड आर्मी (सोवियत सेना) के लिए आपूर्ति मिशन में भाग लिया।
द्वितीय विश्वयुद्ध में अन्य योगदान: जापान के आगे बढ़ने पर उन्होंने रंगून (बर्मा) से ब्रिटिश अधिकारियों को निकालने में सहायता की।
रूस द्वारा युद्ध के बाद मान्यता: वर्ष 1995 में, रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 50वीं वर्षगाँठ पर पटनायक को सम्मानित किया।
वर्ष 2025 में, स्टेलिनग्राद में उनकी भूमिका की याद में नई दिल्ली में रूसी दूतावास में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया गया।
उनकी मृत्यु (1997) के बाद, उनके ताबूत पर भारत, इंडोनेशिया (इसकी स्वतंत्रता में सहायता के लिए) एवं रूस के झंडे लपेटे गए थे।
विरासत: ओडिशा में एक प्रमुख राजनीतिक दल, बीजू जनता दल (BJD) की स्थापना उनके बेटे नवीन पटनायक ने उनकी मृत्यु के बाद उनके सम्मान में की थी।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (IMDEX)- 2025
भारतीय नौसेना का जहाज (INS) किल्टन चांगी प्रदर्शनी केंद्र में IMDEX एशिया 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुँच गया है।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (IMDEX) के बारे में
IMDEX एशिया-प्रशांत में एक प्रमुख समुद्री रक्षा प्रदर्शनी एवं सम्मेलन है।
स्थापना: वर्ष 1997, सिंगापुर।
आयोजक: सिंगापुर गणराज्य की नौसेना एवं सिंगापुर रक्षा मंत्रालय के समर्थन से एक्सपेरिया इवेंट्स।
फोकस: समुद्री रक्षा, नौसेना प्रणाली एवं प्रौद्योगिकियाँ।
प्रतिभागी: 60 से अधिक देशों की नौसेनाएँ, तट रक्षक, रक्षा उद्योग, जहाज निर्माता एवं समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञ।
महत्त्व
नौसैनिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने एवं रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करता है।
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ज्ञान-साझाकरण एवं समुद्री कूटनीति की सुविधा प्रदान करता है।
वैश्विक नौसेना बलों के मध्य बातचीत एवं सहयोग के माध्यम से क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाता है।
INS किल्टन (P30)
यह प्रोजेक्ट 28 के तहत निर्मित भारतीय नौसेना का एक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है।
यह कामोर्ता श्रेणी के चार युद्धपोतों में से तीसरा है।
अल्काट्राज जेल
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन फ्राँसिस्को के एक द्वीप पर स्थित अल्काट्राज जेल को पुनः खोलने एवं उसका विस्तार करने का निर्देश दिया है।
अल्काट्राज जेल के बारे में
स्थान: अल्काट्राज सैन फ्राँसिस्को खाड़ी में एक छोटा-सा द्वीप है, जो मुख्य भूमि से लगभग 2 किलोमीटर दूर है।
इतिहास: मूल रूप से एक सैन्य किले (1850 के दशक) एवं बाद में एक सैन्य जेल के रूप में उपयोग किया गया।
वर्ष 1934 में एक फेडरल जेल बन गया, जो वर्ष 1963 तक संचालित रही।
उद्देश्य: अमेरिका में सबसे खतरनाक एवं भागने की कोशिश करने वाले अपराधियों को रखने के लिए बनाई गई थी।
आधुनिक उपयोग: अब एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण एवं गोल्डन गेट राष्ट्रीय मनोरंजन क्षेत्र का हिस्सा है।
Latest Comments