100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal June 07, 2025 03:16 14 0

ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के दौरान रामनाथपुरम् जिले के धनुषकोडी में ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया।

ग्रेटर फ्लेमिंगो के बारे में

  • वैज्ञानिक नाम: फोनीकोप्टेरस रोजियस (Phoenicopterus Roseus)
  • वितरण: यह अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप, दक्षिण एशिया एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है, जिसमें भारत एवं पाकिस्तान शामिल हैं।
  • संरक्षण स्थिति: IUCN की रेड लिस्ट में कम चिंताग्रस्त (Least Concern- LC)
  • भारत में उपस्थिति
    • दुनिया में फ्लेमिंगो की छह प्रजातियों में से, भारत में ग्रेटर एवं लेसर फ्लेमिंगो दोनों पाए जाते हैं।
    • ग्रेटर फ्लेमिंगो गुजरात का राजकीय पक्षी है।
  • आवास स्थान: वे खारे जल के लैगून, कीचड़ एवं खारे जल की झीलों में रहते हैं।
  • प्रवास पैटर्न: प्रत्येक वर्ष 1,00,000-1,50,000 फ्लेमिंगो गुजरात से मुंबई की ओर पलायन करते हैं।
    • वे आमतौर पर नवंबर में आते हैं एवं ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य में रुकते हैं।

ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य के बारे में

  • यह मन्नार की खाड़ी में बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है, जो पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र है।
  • उद्देश्य: प्रवासी पक्षियों की रक्षा करना एवं स्थानीय जैव विविधता को संरक्षित करना।
  • जैव विविधता
    • ग्रेटर फ्लेमिंगो एवं लेसर फ्लेमिंगो, हेरॉन, इग्रेट, सैंडपाइपर तथा प्लोवर।
    • इस क्षेत्र में मैंग्रोव, रेत के टीले, मडफ्लैट एवं दलदल जैसे महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र शामिल हैं।
    • धनुषकोडी लैगून मछली, मोलस्क एवं क्रस्टेशियंस के लिए नर्सरी के रूप में कार्य करता है, जो स्थानीय मत्स्यपालन का समर्थन करता है।
    • यह क्षेत्र समुद्री कछुओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रजनन स्थल भी है।

अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान

भारत ने वर्ष 2025-2028 के कार्यकाल के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (International Institute of Administrative Sciences- IIAS) की अध्यक्षता हासिल की है, यह पहली बार है, जब भारत ने यह पद सँभाला है।

अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के बारे में

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जो सार्वजनिक प्रशासन में वैज्ञानिक अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम।
  • इसके 31 सदस्य देश, 20 राष्ट्रीय खंड एवं 15 शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र प्रशासनिक सुधारों पर सहयोग करते हैं।
  • भारत वर्ष 1998 से इसका सदस्य है।
  • IIAS संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर कार्य करता है, सार्वजनिक प्रशासन पर विशेषज्ञों की समिति (CEPA) एवं संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) में भाग लेता है।
  • हालाँकि IIAS आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध नहीं है, यह संयुक्त राष्ट्र से संबंधित प्रशासनिक पहलों में सक्रिय रूप से शामिल है।

टिहरी PSP (वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट’)

टिहरी PSP भारत का पहला ‘वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट’ है, जिसने हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी में अपना परिचालन शुरू किया है।

टिहरी PSP (वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट) के बारे में

  • संचालक: 1,000 मेगावाट वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) का संचालन टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (THDCIL) द्वारा किया जा रहा है।
  • इसके तहत टिहरी हाइड्रो पॉवर कॉम्प्लेक्स की क्षमता बढ़ाकर 2,400 मेगावाट की जाएगी, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोपॉवर कॉम्प्लेक्स बन जाएगा।
  • उद्देश्य: यह परियोजना ग्रिड स्थिरता को महत्त्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगी एवं नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण का समर्थन करेगी।
  • महत्त्व
    • यह परियोजना ‘ऑफ-पीक’ अधिशेष ऊर्जा को पीकिंग पॉवर में परिवर्तित करेगी, ग्रिड लचीलापन बढ़ाएगी एवं 24 घंटे बिजली की उपलब्धता का समर्थन करेगी।
    • टिहरी वैरिएबल स्पीड PSP भारत की नवीकरणीय ऊर्जा का प्रबंधन करने की क्षमता को बढ़ाएगी।

वैरिएबल स्पीड पंप हाइड्रो स्टोरेज (VSPS) तकनीक के बारे में

  • वैरिएबल स्पीड पंप हाइड्रो स्टोरेज (VSPS) पंप हाइड्रो एनर्जी स्टोरेज (PHES) तकनीक का एक उन्नत रूप है। यह पारंपरिक पंप हाइड्रो सिस्टम की दक्षता, लचीलापन एवं ग्रिड स्थिरता को बढ़ाता है, जिससे यह आधुनिक बिजली प्रणालियों में अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए एक महत्त्वपूर्ण उपकरण बन जाता है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार

हाल ही में असम सरकार ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व के विस्तार को मंजूरी दी।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में

  • यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है।
  • वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
  • स्थान: असम राज्य में गोलाघाट एवं नागोअन।
    • यह ब्रह्मपुत्र नदी एवं कार्बी (मिकिर) पहाड़ियों के बीच स्थित है।
  • नदियाँ: ब्रह्मपुत्र पार्क की उत्तरी सीमा के साथ प्रवाहित होती है।
    • डिफ्लू नदी, मोरा डिफ्लू नदी एवं मोरा धनसिरी नदी जैसी कई अन्य छोटी नदियाँ तथा धाराएँ राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरती हैं।
  • परिदृश्य: विशाल जंगल, ऊँची हाथी घास, ऊबड़-खाबड़ भूमि, दलदल एवं उथले तालाब।
  • जीव-जंतु: गैंडा, बाघ, पूर्वी दलदली हिरण, हाथी, भैंसा, हूलॉक गिब्बन, कैप्ड लंगूर एवं गंगा रिवर डॉल्फिन जैसी कई लुप्तप्राय तथा संकटग्रस्त प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • महत्त्व
    • एक सींग वाले गैंडों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी: 2,613 एक सींग वाले गैंडों का आवास स्थल (वैश्विक आबादी का 70%)।
    • उच्च बाघ घनत्व: प्रति 100 वर्ग किमी. में 32.64 बाघ।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.