100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal June 19, 2025 03:38 18 0

गोदावरी-बनकाचेरला परियोजना

आंध्र प्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने गोदावरी-बनकाचेरला परियोजना (Godavari-Banakacherla Project) पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया।

गोदावरी-बनकाचेरला परियोजना के बारे में

  • यह आंध्र प्रदेश में एक नदी जोड़ो परियोजना है, जिसका उद्देश्य गोदावरी नदी के जल को बनकाचेरला जलाशय के माध्यम से सूखाग्रस्त रायलसीमा क्षेत्र की तरफ मोड़ना है।
  • तीन चरणीय संरचना: इस परियोजना में तीन खंड शामिल हैं:
    • पोलावरम से प्रकाशम बैराज।
    • प्रकाशम बैराज से बोललापल्ली जलाशय।
    • बोललापल्ली से बनकाचेरला।

भारत-फ्राँस संयुक्त अभ्यास: ‘शक्ति’

द्विवार्षिक भारत-फ्राँस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का आठवाँ संस्करण कैंप लार्जाक, ला कैवेलरी फ्राँस में आयोजित किया जाएगा।

भारत-फ्राँस संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में

  • उद्देश्य: कम तीव्रता वाले संघर्ष की स्थितियों में संयुक्त संचालन के लिए प्रशिक्षण देना।
  • प्रशिक्षण पर ध्यान: 
    • संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अभ्यास: शांति स्थापना एवं सुरक्षा उपायों, संकट प्रतिक्रिया तथा संघर्ष समाधान के लिए बलों को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • भागीदारी
    • भारत: जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स की बटालियन।
    • फ्राँस: 13वीं विदेशी सेना हाफ-ब्रिगेड (13वीं DBLE)।
  • फ्राँस एवं भारत के बीच अन्य संयुक्त अभ्यास: अभ्यास वरुण, अभ्यास गरुड़ एवं अभ्यास डेजर्ट नाइट।

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA)

हाल ही में, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (International Big Cat Alliance- IBCA) की पहली सभा नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने की।

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के बारे में

  • लॉन्च किया गया: भारत में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2023 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया।
  • उद्देश्य: सात ‘बिग कैट’ के प्राकृतिक आवासों को शामिल करते हुए 97 देशों तक पहुँचना।
    • सात ‘बिग कैटस’ में बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर एवं प्यूमा शामिल हैं।
    • सात बड़ी बिल्लियों में से पाँच बड़ी बिल्लियाँ; बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ एवं चीता भारत में पाई जाती हैं, जिसमें प्यूमा तथा जगुआर शामिल नहीं हैं।
  • सदस्यता: फरवरी 2025 तक, भारत सहित 27 देशों ने IBCA में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की है।
    • पाँच देशों (निकारागुआ, इस्वातिनी, भारत, सोमालिया एवं लाइबेरिया) ने औपचारिक रूप से IBCA के सदस्य बनने के लिए इस फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
    • सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश IBCA के सदस्य बनने के लिए पात्र हैं।
  • IBCA शासन: सभी सदस्य राष्ट्रों (एक निर्वाचित सदस्य राष्ट्र परिषद और एक सचिवालय) से बनी एक महासभा द्वारा शासित।
  • IBCA का वित्तपोषण: IBCA ने पाँच वर्षों (2023-24 से 2027-28) के लिए भारत सरकार से 150 करोड़ रुपये का प्रारंभिक समर्थन प्राप्त किया है।
  • मुख्यालय: भारत।

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN)

लखनऊ ने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UNESCO Creative Cities Network- UCCN) में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन प्रस्तुत किया है, जिसका शीर्षक ‘सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ होगा। 

लखनऊ के नामांकन के बारे में

  • इससे संबंधित डोजियर को हेरिटेज संरक्षणकर्ता आभा नारायण लांबा ने तैयार किया है। 
  • लखनऊ पाक कला विरासत में शाही एवं आम परंपराओं के मिश्रण को दर्शाते हुए निहारी, बिरयानी, कुल्फी, खस्ता, जलेबी जैसे व्यंजन शामिल हैं। 
  • शाही रसोई से लेकर स्ट्रीट फूड तक सभी समुदायों में जीवित पाक कला परंपराओं पर जोर दिया जाता है। 

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) के बारे में

  • इसे वर्ष 2004 में स्थापित किया गया था। 
  • उद्देश्य: उन शहरों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना जो सतत् शहरी विकास (SDG-11) के लिए एक चालक के रूप में रचनात्मकता (जैसे- गैस्ट्रोनॉमी, संगीत, शिल्प) को प्राथमिकता देते हैं। 
  • शामिल क्षेत्र: गैस्ट्रोनॉमी, संगीत, साहित्य, शिल्प एवं लोक कला, डिजाइन, फिल्म तथा मीडिया कला।

UCCN में भारतीय शहर (वर्ष 2023 तक) 

  • हैदराबाद (पाक कला)। 
  • चेन्नई एवं वाराणसी (संगीत)। 
  • मुंबई (फिल्म)। 
  • जयपुर एवं श्रीनगर (शिल्प तथा लोक कला)। 
  • कोझिकोड (साहित्य)।
  • ग्वालियर (संगीत)।

गैस्ट्रोनॉमी क्या है?

  • अच्छा भोजन चुनने, पकाने और खाने की कला या अभ्यास।

माउंट लेवोटोबी (Mount Lewotobi)

इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में फ्लोरेस द्वीप पर स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी (Mount Lewotobi Laki-Laki) नामक एक स्ट्रेटोवोलकैनो में उद्गार हुआ है।

माउंट लेवोटोबी के बारे में

  • यह विवर्तनिक रूप से सक्रिय प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ के साथ स्थित है, जो प्रायः भूकंप एवं ज्वालामुखी गतिविधि के लिए प्रसिद्ध है।
  • माउंट लेवोटोबी में दो स्ट्रेटोवोलकैनो शामिल हैं:-
    • लेवोटोबी लाकी-लाकी (Lewotobi Laki-Laki)
    • लेवोटोबी पेरेम्पुआन (Lewotobi Perempuan)
    • जुड़वाँ शिखर विन्यास के कारण स्थानीय भाषा में ‘लेवोटोबी’ नाम का अर्थ ‘पति एवं पत्नी’ है।
  • लेवोटोबी लाकी-लाकी 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में प्रायः सक्रिय रहा है। हालाँकि लेवोटोबी पेरेम्पुआन में दर्ज किए गए इतिहास में केवल दो बार उद्गार हुआ है।

स्ट्रेटोवोलकैनो क्या है?

  • यह लावा, राख एवं पाइरोक्लास्टिक सामग्रियों की वैकल्पिक परतों से बना होता है।

काली टाइगर रिजर्व

संरक्षणवादियों ने कर्नाटक के काली टाइगर रिजर्व (Kali Tiger Reserve- KTR) के अंदर वन्यजीव सफारी को बढ़ावा देने पर आपत्ति जताई है।

काली टाइगर रिजर्व (KTR) के बारे में

  • स्थान: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ (उत्तरी केनरा) जिले में स्थित है।
    • यह स्थल पश्चिमी घाट में स्थित है, जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है और जो विश्व के प्रमुख जैव विविधता हॉटस्पॉट्स में से एक है।
  • पहले इसे दांडेली-अंशी टाइगर रिजर्व कहा जाता था, जिसका नाम वर्ष 2015 में बदलकर काली टाइगर रिजर्व कर दिया गया।
  • यह दो समीपवर्ती संरक्षित क्षेत्रों (दांडेली वन्यजीव अभयारण्य और अंशी राष्ट्रीय उद्यान) द्वारा निर्मित है।
  • इसका नाम काली नदी के नाम पर रखा गया है, जो इस क्षेत्र की जीवन रेखा है, जो रिजर्व से होकर प्रवाहित होती है।
  • यह NTCA के तहत प्रोजेक्ट टाइगर का हिस्सा है।
  • वनस्पति: मुख्य रूप से आर्द्र पर्णपाती एवं अर्द्ध-सदाबहार वन।
  • वृक्ष: सागौन, सिल्वर ओक, मालाबार इमली, जाम्बा।
  • जीव-जंतु: बाघ, तेंदुआ, काला तेंदुआ, हाथी, गौर (बाइसन), जंगली कुत्ता, सांभर, चित्तीदार हिरण, स्लोथ बियर, जंगली सूअर, हनुमान लंगूर, बोनेट मकाॅक।
  • भारत में पाई जाने वाली सभी चार हॉर्नबिल प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं। ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल की संख्या उल्लेखनीय रूप से अधिक है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.