100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal July 04, 2025 03:08 95 0

टर्बियम

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने एक ग्लोइंग पेपर सेंसर विकसित किया है, जो ‘लिवर कैंसर’ का पता लगाने में मदद कर सकता है।

  • यह सेंसर एक दुर्लभ मृदा धातु ‘टेरबियम’ के प्रतिदीप्ति का उपयोग करके β-ग्लुकुरोनिडेस नामक एंजाइम का पता लगाता है, जो अनेक जीवों में पाया जाता है।

टेरबियम के बारे में

  • टेरबियम एक सफेद धातु है, जो काफी कठोर होती है और वायु में उच्च तापमान पर भी स्थिर रहती है, क्योंकि यह अपनी सतह पर एक सुरक्षात्मक ‘ब्लैक ऑक्साइड’ परत का निर्माण करती है।
  • यह तनु अम्लों के साथ आसानी से अभिक्रिया करती है, लेकिन हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल में नहीं घुलती। ऐसा इसलिए है क्योंकि अम्ल एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जो आगे की अभिक्रिया को रोकता है।
  • टेरबियम दुर्लभ मृदा खनिजों जैसे कि बास्टनासाइट और ‘आयन-एक्सचेंज क्ले’ तथा परमाणु अपशिष्ट में अल्प मात्रा में पाया जाता है।
  • यह पृथ्वी पर पाई जाने वाली सबसे दुर्लभ धातुओं में से एक है, जो थैलियम जितनी ही दुर्लभ है।
  • टेरबियम का उपयोग मुख्य रूप से फ्लोरोसेंट लैंप, TVs एवं कंप्यूटर मॉनीटर जैसे उपकरणों में हरा प्रकाश उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।

दुर्लभ मृदा तत्त्व क्या हैं? 

  • दुर्लभ मृदा तत्त्व 17 तत्त्वों का एक समूह है, जो 15 लैंथेनाइड्स, साथ ही स्कैंडियम एवं यिट्रियम से बना है।
  • इनमें उच्च घनत्व एवं उत्कृष्ट चालकता जैसे समान गुण होते हैं।
  • उनके नाम के बावजूद, ये तत्त्व वास्तव में दुर्लभ नहीं हैं, वे पृथ्वी की भूपर्पटी में काफी प्रचुर मात्रा में हैं।
  • हालाँकि, वे संकेंद्रित निक्षेपों में बहुत कम पाए जाते हैं, जिससे उनका खनन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

प्राचीन मिस्र के संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण

पहली बार, शोधकर्ताओं ने 4,500 वर्ष से अधिक प्राचीन मिस्र के व्यक्ति के संपूर्ण जीनोम को सफलतापूर्वक अनुक्रमित किया है।

अनुक्रमण के बारे में

  • यह DNA मिस्र के प्राचीन साम्राज्य (तीसरे-चौथे राजवंश) के एक पुरुष का है और यह प्राचीन मिस्र का सबसे पुराना, सबसे पूर्ण जीनोम है।
  • मिस्र के काहिरा में नुवेरात में मिट्टी के बर्तन में दफनाए गए इस शव को, चट्टान को काटकर बनाए गए मकबरे में स्थिर दफन स्थितियों के कारण अच्छी तरह से संरक्षित किया गया था।
  • DNA को दाँत से प्राप्त किया गया, जिससे मिस्र की गर्म जलवायु के बावजूद इसका संरक्षण हो सका।

वैज्ञानिक महत्त्व 

  • अभूतपूर्व DNA रिकवरी: यह जीनोम पहला पूर्ण प्राचीन मिस्र अनुक्रम है, जो बाद के काल (787 ईसा पूर्व-23 ईसवी) के पिछले आंशिक डेटासेट से आगे निकल गया है।
  • संरक्षण सफलता: मिस्र जैसे गर्म क्षेत्रों से संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण दुर्लभ है तथा अधिकांश प्राचीन DNA अध्ययन यूरोप एवं साइबेरिया जैसी ठंडी जलवायु से हैं।

सांस्कृतिक महत्त्व 

  • पूर्वजों से संबंध: मनुष्य के लगभग 78% पूर्वजों का संबंध उत्तरी अफ्रीकी नवपाषाण आबादी से है, जबकि 22% का संबंध प्रारंभिक मेसोपोटामिया के कृषकों से है।
  • क्षेत्रीय संपर्क: निष्कर्षतः, लगभग 10,000 वर्ष पूर्व मिस्र और पूर्वी उपजाऊ ‘क्रीसेंट’ क्षेत्र के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं मानव प्रवास के जैविक प्रमाण मिलते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक कृषि, व्यापार और लेखन प्रणालियों के विकास को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • ऐतिहासिक संपर्क: यह पिरामिड युग से भी पहले दीर्घकालिक आनुवंशिक और सांस्कृतिक अंतःक्रिया (या ‘वार्ता’) के सिद्धांत का समर्थन करता है।

C-फ्लड

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली C-फ्लड का उद्घाटन किया।

  • यह परियोजना भारत के बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा प्रतिक्रिया ढाँचे को मजबूत करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। 

C-फ्लड के बारे में 

  • C-फ्लड एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो बाढ़ मानचित्रों एवं जल स्तर की भविष्यवाणियों के रूप में ग्रामीण स्तर तक दो दिन पूर्व तक बाढ़ का पूर्वानुमान प्रदान करता है। 
  • यह प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय एजेंसियों से बाढ़ मॉडलिंग आउटपुट को एकीकृत करने वाली एक एकीकृत प्रणाली के रूप में कार्य करेगा, जो आपदा प्रबंधन अधिकारियों के लिए एक व्यापक निर्णय-समर्थन उपकरण प्रदान करेगा। 
  • यह बाढ़ परिदृश्यों का अनुकरण करने के लिए उन्नत 2-D हाइड्रोडायनामिक मॉडलिंग का उपयोग करता है एवं बाढ़ के पूर्वानुमानों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन आपातकालीन प्रतिक्रिया पोर्टल (NDEM) में एकीकृत किया जाएगा।

विकास

  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस कंप्यूटिंग (DAC), पुणे 
  • केंद्रीय जल आयोग (CWC) एवं 
  • राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (NHP) के तहत राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC)। 
  • कार्यान्वयन: राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत।
  • वर्तमान कवरेज: महानदी, गोदावरी एवं तापी नदी बेसिन (भविष्य में और अधिक नदी बेसिन शामिल किए जाएँगे)।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.