100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal July 31, 2025 03:06 28 0

बारबाडोस थ्रेडस्नेक

विश्व का सबसे छोटा ज्ञात साँप, बारबाडोस थ्रेडस्नेक, जिसके बारे में माना जाता था कि वह लुप्त हो चुका है, कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस में फिर से देखा गया है।

बारबाडोस थ्रेडस्नेक के बारे में

  • वैज्ञानिक नाम: टेट्राचेइलोस्टोमा कार्ले (Tetracheilostoma carlae)
  • शारीरिक विशेषताएँ
    • इस प्राणी के शरीर पर हल्के पीले रंग की पृष्ठीय रेखाएँ पाई जाती हैं। 
    • इसकी आँखें सिर के दोनों किनारों पर स्थित होती हैं। यह था जमीन के नीचे बिल बनाकर निवास करता है। 
    • इसका प्रमुख आहार दीमक और चींटियाँ हैं।
    • इसकी प्रजनन क्रिया अंडे देने के माध्यम से होती है, जिनकी बाहरी परत पतली होती है।
  • आकार एवं रहस्यमय व्यवहार के कारण इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है।
  • वर्ष 1889 के बाद से इसे केवल कुछ ही बार देखा गया है, अंतिम बार वर्ष 2006 के आस-पास देखा गया था।
  • प्रायः इसे ब्राह्मणी ब्लाइंड स्नेक (Brahminy blind snake) या केंचुआ समझ लिया जाता है।
  • ब्राह्मणी ब्लाइंड स्नेक (Brahminy blind snake) के विपरीत, यह अलैंगिक रूप से प्रजनन नहीं कर सकता।

पारिस्थितिक महत्त्व

  • भूमिका: मृदा में  कीट आबादी के संतुलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • पुनर्खोज जैव विविधता संरक्षण में सूक्ष्म आवासों एवं कम ज्ञात प्रजातियों के महत्त्व को उजागर करती है।

संरक्षण का महत्त्व

  • IUCN स्थिति – गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजातियाँ।
  • आवास संदर्भ: बारबाडोस के मूल वन क्षेत्र का केवल 2% ही शेष बचा है, शेष पिछले 400 वर्षों में कृषि हेतु साफ कर दिया गया है।
    • बारबाडोस में मूल वन क्षेत्र न्यूनतम है, जो कैरेबियन में हैती के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • यह प्रजाति संवेदनशील है, क्योंकि यह अपने पूर्ण प्रजनन चक्र में केवल एक अंडा देती है।

दिव्य दृष्टि अभ्यास 

भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम में ‘दिव्य दृष्टि’ अभ्यास का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य युद्धक्षेत्र की तैयारी का आकलन करना था। इस अभ्यास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सक्षम प्रणालियों, मानव रहित हवाई वाहनों (UAVs) और अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यापक रूप से उपयोग किया गया।

दिव्य दृष्टि अभ्यास के बारे में

  • भारतीय सेना ने रियलस्टिक बेटलफील्ड परिस्थितियों में AI-एकीकृत निगरानी, रियल टाइम निर्णय लेने एवं सेंसर-टू-शूटर प्रणालियों की पुष्टि के लिए एक उच्च-तुंगता प्रौद्योगिकी प्रदर्शन किया।
  • संचालनकर्ता: त्रिशक्ति कोर, जिसका मुख्यालय सिलिगुड़ी के पास सुकना में है।
  • कॉम्बेट सिमुलेशन: सैनिकों ने रियलस्टिक बेटलफील्ड परिदृश्यों का अनुकरण करने के लिए UAV एवं ड्रोन सतह-आधारित प्रणालियों तथा हवाई प्लेटफॉर्मों को तैनात किया।

विश्व रिकॉर्ड 170 घंटे का भरतनाट्यम प्रदर्शन

मंगलुरु की अंतिम वर्ष की छात्रा रेमोना एवेट परेरा ने लगातार 170 घंटे तक भरतनाट्यम का प्रदर्शन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

रिकॉर्ड प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएँ

  • यह उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली व्यक्ति के रूप में पहचानी गईं।
  • परेरा को प्रत्येक तीन घंटे में 15 मिनट का ब्रेक दिया गया।
  • प्रशिक्षण एवं पृष्ठभूमि: तीन वर्ष की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया, वर्ष 2019 में अपना पहला एकल प्रदर्शन (रंगप्रवेश) पूरा किया।

भरतनाट्यम के बारे में

  • उत्पत्ति: तमिलनाडु में उद्भव, भरतनाट्यम भारत के सबसे प्राचीन शास्त्रीय नृत्य रूपों में से एक है।
  • इस नृत्य की उत्पत्ति ऋषि भरत मुनि के नाट्यशास्त्र से जुड़ी है।
  • नंदिकेश्वर द्वारा रचित अभिनय दर्पण भरतनाट्यम में शारीरिक गतिविधियों की तकनीक पर एक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ है।
  • इसके आधुनिक प्रदर्शनों की सूची को 19वीं शताब्दी के आरंभ में राजा सेरफोजी के संरक्षण में तंजौर चौकड़ी (पोन्नय्या, चिन्नय्या, शिवानंद, वडिवेलु) द्वारा लाया गया था।
    • इसलिए इसे तंजौर नाट्यम भी कहा जाता है।
  • प्रदर्शन की प्रकृति
    • मुख्यतः एकल नृत्य।
    • यह एकहार्य शैली का अनुसरण करता है, जहाँ एक नर्तक कई पात्रों का चित्रण करता है।
    • यह नृत्य पैरों की गति, हस्त मुद्राओं और चेहरे के भावों के संयोजन से कहानियों को अभिव्यक्त करता है, जो प्रायः हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित होती हैं।
  • भरतनाट्यम की प्रमुख विशेषताएँ
    • इसकी गतियाँ नाचती हुई लौ की तरह होती हैं, इसी कारण इसे “अग्नि नृत्य” की उपाधि प्राप्त हुई है।
    • तांडव (ऊर्जा) एवं लास्य (आकर्षण) तत्त्वों का संतुलन।
    • कहानी कहने के लिए मुद्राओं पर जोर।
    • विशिष्ट मुद्रा: घुटने मुड़े हुए होते हैं और दोनों पैरों पर समान रूप से भार संतुलित रूप से वितरित होता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.