100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal September 05, 2025 03:11 48 0

PM फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज 

(PM FME) योजना

केरल में रूबी फ्रेश स्नैक्स इस बात का उदाहरण है कि कैसे PM फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज योजना सूक्ष्म खाद्य उद्यमियों को सहयोग प्रदान करती है। सरकार समर्थित ऋणों ने इकाई को उत्पादन दोगुना करने में सक्षम बनाया।

PM फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज (PM FME) योजना

  • शुभारंभ: 29 जून 2020
  • मंत्रालय: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  • अवधि: वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2025-26
  • प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना (Centrally Sponsored Scheme- CSS)।
  • उद्देश्य: 
    • पूरे भारत में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को औपचारिक रूप देना एवं उनका सहयोग करना। 
    • इकाइयों को प्रतिस्पर्द्धी बनाना तथा उन्हें संगठित क्षेत्र में लाना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं वोकल फॉर लोकल पहलों का समर्थन करना।
  • वित्तीय परिव्यय: ₹10,000 करोड़
  • वित्त पोषण पैटर्न
    • सामान्य राज्य: 60:40 (केंद्र: राज्य)
    • पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्य: 90:10
    • विधानसभा वाले केंद्रशासित प्रदेश: 60:40
  • अन्य केंद्रशासित प्रदेश: केंद्र द्वारा 100%

योजना की मुख्य विशेषताएँ

  • ऋण-संबद्ध सब्सिडी: नई इकाइयाँ स्थापित करने या मौजूदा इकाइयों के उन्नयन के लिए 2 लाख सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सहायता।
  • साझा बुनियादी ढाँचा: मेगा फ़ूड पार्क, कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर, कोल्ड चेन एवं प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना।
  • संस्थागत सहायता: उद्यमियों को तकनीकी, वित्तीय एवं व्यावसायिक सहायता प्रदान करना।

भारत में ‘बिग फॉर’ साँप

एक हालिया अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण ‘बिग फोर’ विषैले सांपों के उत्तर एवं उत्तर-पूर्व की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है।

अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष

  • चिकित्सीय महत्त्व: भारत में सर्पदंश से होने वाली 90% से अधिक मौतें ‘बिग फोर’  साँपों के काटने के कारण होती हैं। देश में सर्पदंश को एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (Neglected Tropical Disease- NTD) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • भारत का वैश्विक बोझ: विश्व भर में सर्पदंश से होने वाली लगभग आधी मौतें भारत में होती हैं, जो जन स्वास्थ्य चुनौती को उजागर करता है।

आवासों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

  • दक्षिणी क्षेत्र: उपयुक्त आवासों में अपेक्षित गिरावट, विशेष रूप से कर्नाटक में (जो वर्तमान में सॉ-स्केल्ड वाइपर के लिए प्रमुख आवास है)।
  • उत्तरी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र: हरियाणा, राजस्थान, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड एवं अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में उपयुक्त आवासों के विस्तार का अनुमान है।
  • पूर्वोत्तर राज्य: बदलती जलवायु परिस्थितियों के कारण कुछ राज्यों में आवास उपयुक्तता में 100% से अधिक की वृद्धि हो सकती है।

‘बिग फोर’ साँप

  • भारतीय कोबरा (Naja naja) (नाजा नाजा): यह विषैला साँप प्रायः काले या भूरे रंग का होता है तथा इसका विशिष्ट फन होता है। अंड प्रजनक होने के कारण यह अंडों के लिए घोंसला बनाता है। यह भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाता है।
  • रसेल वाइपर (Daboia russelii) (डाबोइया रसेली): बड़ा, मोटे शरीर वाला, शल्क वाला साँप। दक्षिण एशिया एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है।
  • कॉमन क्रेट (Bungarus caeruleus) (बंगारस कैर्यूलियस): यह चमकदार काला अथवा नीला-काला साँप होता है, जिसके शरीर पर सफेद धारियाँ होती हैं। यह पूरे दक्षिण एशिया में पाया जाता है।
  • इंडियन सॉ-स्केल्ड वाइपर (Echis carinatus) (इकिस कैरिनेटस): यह आकार में छोटा तथा मोटे शरीर वाला विषैला साँप है, जिसकी पीठ पर आरी जैसी धारियाँ होती हैं। यह भारत सहित दक्षिण एशिया के पड़ोसी देशों में पाया जाता है।

वैश्विक शांति सूचकांक 2025

वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index- GPI) वर्ष 2025 में आइसलैंड को सबसे शांतिपूर्ण देश का दर्जा दिया गया है, जबकि भारत 163 देशों में 115वें स्थान पर रहा, जो उसके शांति स्कोर में सामान्य सुधार को दर्शाता है।

वैश्विक शांति सूचकांक के बारे में

  • प्रकाशन: इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP), सिडनी, ऑस्ट्रेलिया स्थित एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक।
  • विश्लेषण: GPI 2025 ने 163 देशों का विश्लेषण किया, जो विश्व की 99.7% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • मानदंड: 3 क्षेत्रों में 23 संकेतकों के आधार पर देशों का मूल्यांकन
    • सामाजिक सुरक्षा: अपराध दर, राजनीतिक स्थिरता, शरणार्थियों का प्रभाव।
    • वर्तमान में जारी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष: युद्ध, आतंकवाद, नागरिक अशांति।
    • सैन्यीकरण: सैन्य व्यय, हथियारों का आयात/निर्यात, सशस्त्र कर्मी।

वैश्विक शांति सूचकांक 2025 के प्रमुख निष्कर्ष

  • सबसे शांतिपूर्ण देश: आइसलैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, फिनलैंड, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, पुर्तगाल, डेनमार्क, स्लोवेनिया।
  • सबसे कम शांतिपूर्ण: रूस, यूक्रेन, सूडान, डीआर कांगो, यमन।

क्षेत्रीय रुझान

  • शीर्ष 10 में यूरोपीय देशों का प्रतिनिधित्व रहा है।
  • दक्षिण अमेरिका के देशों की रैंकिंग में सुधार देखा गया है (अर्जेंटीना, पेरू)।
  • उप-सहारा अफ्रीका एवं मध्य पूर्व सबसे कम शांतिपूर्ण बने हुए हैं।
  • वैश्विक रुझान: आंतरिक संघर्षों, सैन्यीकरण एवं भू-राजनीतिक विभाजन के कारण समग्र शांति में गिरावट आई है।
  • वर्ष 2024 में भारत की रैंकिंग: वर्ष 2024 के लिए वैश्विक शांति सूचकांक (GPI) में भारत की रैंकिंग 163 देशों में 116वीं थी।

अभ्यास ब्राइट स्टार 2025

INS त्रिकंद बहुपक्षीय अभ्यास ब्राइट स्टार, 2025 में शामिल होने के लिए मिस्र पहुँचा है।

अभ्यास ब्राइट स्टार 2025 के बारे में

  • प्रकार: यह एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जो मध्य पूर्व-उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में सबसे बड़े एवं सबसे लंबे समय तक संचालित होने वाले तीनों सेनाओं के अभ्यासों में से एक है।
  • इतिहास: वर्ष 1980 में अमेरिका-मिस्र द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू किया गया, यह अभ्यास अब कई देशों को शामिल करते हुए एक पूर्ण पैमाने पर बहुपक्षीय अभ्यास के रूप में विकसित हुआ है।
  • उद्देश्य: भाग लेने वाले देशों के बीच संयुक्तता एवं अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना, क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा देना एवं समन्वित प्रशिक्षण के माध्यम से बहु-क्षेत्रीय युद्ध तैयारियों को मजबूत करना।

भारत से जुड़े अन्य प्रमुख बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास

अभ्यास मेजबानी/प्रमुख देश (भारत के साथ)
मालाबार अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया।
मिलान इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड एवं अन्य।
रिमपैक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, भारत एवं अन्य।
IBSAMAR ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका।

[/green_button]

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.