100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal September 16, 2025 04:30 19 0

INS त्रिकंद

 

 

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट INS त्रिकंद  (INS Trikand) अपने भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में चल रहे परिनियोजन के दौरान मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पर अपनी यात्रा पूरी कर चुका है।

INS त्रिकंद  बारे में

  • INS त्रिकंद एक तलवार क्लास गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है तथा यह भारतीय नौसेना द्वारा ऑर्डर किए गए दूसरे बैच का तीसरा जहाज है।
  • कमीशन: यह जहाज यंतर शिपयार्ड, कालिनिनग्राद (रूस) में निर्मित किया गया और 29 जून, 2013 को नौसेना में कमीशन किया गया था।
  • डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी: इसमें स्टील्थ प्रौद्योगिकी तथा रडार क्रॉस-सेक्शन को कम करने के लिए हुल डिजाइन किया गया है। इसमें रूसी और भारतीय प्रणालियों का मिश्रण  सम्मिलित है।
  • हथियार: यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से सुसज्जित है।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 2025 

 

भारतीय प्रधानमंत्री ने भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 2025 (लिवरपूल) में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 की प्रमुख विशेषताएँ 

  • मीनाक्षी हुड्डा ने 48 कि.ग्रा. वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान की तीन बार की विश्व चैंपियन नाजिम काइजेबे को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • जैस्मीन लैंबोरिया: पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को 4-1 से हराकर अपना पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक हासिल किया और विश्व खिताब जीतने वाली नौवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं।
  • अन्य पदक विजेता: नुपुर श्योराण (+80 कि.ग्रा.) ने रजत और पूजा रानी (80 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।
  • समग्र उपलब्धि: भारत ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ विदेश में वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारतीय विश्व चैंपियंस

  • मैरी कॉम : 48 कि.ग्रा. वर्ग में छह बार की विजेता एवं 51 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक (2012 लंदन ओलंपिक)।
  • निकहत जरीन: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन।
  • सरिता देवी, जेनी आर.एल., लेखा के.सी., नीतू घणघास, लवलीना बोरगोहेन एवं साविती बूरा।

 राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस-2025

भारत सरकार ने इंजीनियर्स डे (15 सितंबर, 2025) पर सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नवाचार, राष्ट्र-निर्माण और विकसित भारत में इंजीनियरों की भूमिका को रेखांकित किया।

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस  के बारे में

  • परिभाषा: सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती (15 सितंबर) के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला दिवस, जिसे वर्ष 1968 से पूरे भारत में मनाया जा रहा है।
  • संस्थागत आधार: भारत सरकार द्वारा घोषित, ताकि भारत के आर्थिक विकास में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित किया जा सके।
  • उद्देश्य: नवाचार को प्रेरित करना, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को मान्यता देना तथा प्रौद्योगिकी को राष्ट्रीय प्रगति से जोड़ना।

सर एम. विश्वेश्वरैया (1861–1962) के बारे में

  • सर एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर, 1861 को मुड्डेनहल्ली गाँव (मैसूर  रियासत) में हुआ।
  • उन्हें भारत के महानतम अभियंताओं में गिना जाता है, जिनके अग्रणी कार्यों ने अवसंरचना विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रमुख योगदान

  • अवसंरचना निर्माण (Infra Building): कृष्णराज सागर बाँध (मैसूर) का निर्माण।
    • नवाचार: वर्ष 1903 में स्वचालित बाढ़ द्वार (Automatic Floodgates) का आविष्कार एवं पेटेंट कराया।

संस्थानों की स्थापना

  • बैंक ऑफ मैसूर (1913)
  • मैसूर सोप फैक्टरी
  • इंजीनियरिंग कॉलेज, बंगलूरू (वर्तमान में यूवीसीई)
  • शासन: मैसूर के दीवान (वर्ष 1912–18) के रूप में औद्योगीकरण, सिंचाई एवं आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।

सम्मान: भारत रत्न (वर्ष 1955), नाइट कमांडर ऑफ द ब्रिटिश इंडियन एंपायर (वर्ष 1915)।

एंड्रोथ (Androth)

भारतीय नौसेना को आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स (ASW-SWC) में से दूसरा पोतएंड्रोथ’ प्राप्त हुआ।

  • ‘INS  अर्नाला’ प्रथम पोत था (वर्ष 2023 में कमीशन) एवं शेष को वर्ष 2027 तक शामिल किया जाना है।

एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स (ASW-SWC) के बारे में

  • नामकरण: एंड्रोथ द्वीप (लक्षद्वीप) के नाम पर, जो भारत की समुद्री संप्रभुता का प्रतीक है।
  • निर्माण: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित।
  • प्रमुख विशेषताएँ
    • लंबाई लगभग 77 मीटर; प्रणोदन– डीजल इंजन–वॉटरजेट (भारतीय नौसेना के लिए पहली बार)।
    • हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी पनडुब्बी रोधी रॉकेट, उन्नत सोनार एवं निगरानी प्रणाली से सुसज्जित।
  • उद्देश्य एवं निहितार्थ: तटीय रक्षा सुनिश्चित करना। घुसपैठ के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता, चोक पॉइंट्स की रणनीतिक निगरानी करना।
  • सामरिक परिप्रेक्ष्य: चीन  इंडियन ओशन रीजन (IOR) में पनडुब्बियों की मौजूदगी बढ़ा रहा है।
    • पाकिस्तान नौसेना भी (चीनी मूल की पनडुब्बियों के साथ) आधुनिकीकरण कर रही है।
  • लाभ: तटीय जल में निगरानी, ​​निवारण, नौसेना की उपस्थिति में वृद्धि, तटीय सुरक्षा और EEZ निगरानी को बढ़ावा।
  • आत्मनिर्भर भारत (रक्षा में आत्मनिर्भरता) को बढ़ावा: आयात पर निर्भरता कम, जहाज निर्माण संबंधी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस

हिंदी दिवस का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन 14 सितंबर, 2025 को किया गया।

  • थीम (वर्ष 2025): “राष्ट्रीय एकीकरण और वैश्विक पहचान की शक्ति”

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में

  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस  प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जब हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया गया था।
  • कानूनी/संवैधानिक आधार
    • अनुच्छेद-343 (भाग XVII, राजभाषा): देवनागरी लिपि में हिंदी भारत संघ की राजभाषा है।
    • अंग्रेजी को प्रारंभिक 15 वर्षों तक राजकीय कार्य हेतु अनुमति दी गई, तत्पश्चात् राजभाषा अधिनियम, 1963 द्वारा इसे विस्तारित किया गया।
  • उद्देश्य: प्रशासन में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना, भाषायी एकता का उत्सव मनाना तथा भारत की भाषायी विविधता को रेखांकित करना।
  • संस्थागत समर्थन: राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय), हिंदी प्रोत्साहन हेतु राजभाषा कीर्ति पुरस्कार  जैसी योजनाएँ।

हिंदी भाषा

  • प्रचलन: भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा (लगभग 44% – जनगणना 2011 के अनुसार), विश्व में चौथे स्थान पर।
  • प्रकार/स्वरूप: इंडो-आर्यन भाषा, देवनागरी लिपि में लिखी जाती है; संस्कृत से प्राकृत और अपभ्रंश के माध्यम से विकसित।
  • स्थिति
    • संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित 22 भाषाओं में से एक।
    • 9 राज्यों की राजभाषा + संघ की राजभाषा।
  • वैश्विक उपस्थिति: लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं; प्रवासी समुदाय (मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, खाड़ी देश, अमेरिका, ब्रिटेन) सक्रिय रूप से हिंदी का प्रयोग करते हैं।
  • ऐतिहासिक भूमिका: स्वतंत्रता आंदोलन में भाषा के रूप में इसका प्रयोग किया गया, गांधी, नेहरू, सुब्रमण्यम भारती जैसे नेताओं ने जन आंदोलन के लिए स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिया।

विश्व हिंदी दिवस

  • प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की स्मृति में हुई थी।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.