100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal December 08, 2025 04:10 7 0

महापरिनिर्वाण दिवस

भारतीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने संसद परिसर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर को 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महापरिनिर्वाण दिवस के बारे में

  • महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।
  • ऐतिहासिक महत्त्व: यह दिवस सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित समुदायों के उत्थान हेतु अंबेडकर के आजीवन संघर्ष की स्मृति को रेखांकित करता है।
  • विरासत: इस अवसर का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक मूल्य–सम्मान, बंधुत्व तथा समावेशी राष्ट्रनिर्माण–को सुदृढ़ करने में अंबेडकर के स्थायी प्रभाव को सुदृढ़ करना है।

महापरिनिर्वाण’ के बारे में

  • बौद्ध मूल:  महापरिनिर्वाण शब्द बौद्ध ग्रंथों से उत्पन्न है, जो मृत्यु के उपरांत प्राप्त उस निर्वाण की अवस्था को दर्शाता है, जिसमें जन्म–मरण के चक्र से पूर्ण मुक्ति मिलती है।
  • अंबेडकर का बौद्ध धर्म से संबंध:  डॉ. अंबेडकर ने वर्ष 1956 में बौद्ध धर्म स्वीकार किया। वे इसे जाति–आधारित उत्पीड़न और असमानता से मुक्ति दिलाने वाला व्यक्तिगत एवं सामाजिक मार्ग मानते थे।
  • दार्शनिक प्रभाव:  अंबेडकर बुद्ध के तर्क, करुणा और नैतिक उत्तरदायित्व के उपदेशों से गहराई से प्रभावित थे, जिसने उनके विचारक एवं समाज-सुधारक रूप को आकार दिया।

20वाँ यूनेस्को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति सत्र

भारत, नई दिल्ली में 20वें यूनेस्को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति सत्र की मेजबानी कर रहा है।

यूनेस्को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति सत्र के बारे में

  • अंतर-सरकारी समिति अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु यूनेस्को के वर्ष 2003 के अभिसमय को लागू करती है तथा जीवित सांस्कृतिक परम्पराओं की वैश्विक सुरक्षा का दायित्व निभाती है।
    • वर्ष 2003 का यह अभिसमय संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा वर्ष 2003 में अंगीकृत किया गया तथा वर्ष 2006 में प्रभावी हुआ।
  • स्थल: 20वाँ सत्र 8–13 दिसंबर, 2025 तक नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जा रहा है।
    • 19वां सत्र आसुनसियोन, पराग्वे में आयोजित हुआ था।
  • प्रतिभागी: समिति में 24 राज्य पक्षकार प्रतिनिधि होते हैं, जिन्हें समान भौगोलिक प्रतिनिधित्व के साथ चार-वर्षीय अवधि के लिए चुना जाता है।
  • भारत की भूमिका:  भारत, जो वर्ष 2022–2026 चक्र हेतु समिति का सदस्य है, ने 20वें सत्र में प्रतिनिधि सूची हेतु दीपावली का नामांकन प्रस्तुत किया है।
  • कार्य: समिति प्रतिनिधि सूची और त्वरित संरक्षण सूची हेतु नामांकनों की समीक्षा करती है, ICH कोष का प्रबंधन करती है, अंतरराष्ट्रीय सहायता को अनुमोदित करती है, तथा अभिसमय के क्रियान्वयन हेतु प्रचालनात्मक दिशा-निर्देश विकसित करती है।

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) के बारे में

  • अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में वे प्रथाएँ, अभिव्यक्तियाँ, ज्ञान और कौशल सम्मिलित होते हैं जिन्हें समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान का अंग मानते हैं और पीढ़ियों तक हस्तांतरित करते हैं।

मुख्य विशेषताएँ

  • ICH को समुदाय द्वारा मान्यता दी जानी चाहिए, समय के साथ प्रसारित किया जाना चाहिए, तथा सांस्कृतिक विविधता के लिए पहचान, निरंतरता और सम्मान में योगदान देना चाहिए।
  • भारत की यूनेस्को-सूचित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत: भारत के 15 अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तत्व यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध हैं, जिनमें सम्मिलित हैं:-
    • रामलीला (उत्तर भारत, 2008), कुटियाट्टम (केरल, 2008), वैदिक मंत्रोच्चार (पूरे भारत में, 2008), मुडियेट्टू (केरल, 2010), छऊ नृत्य (झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, 2010), कालबेलिया (राजस्थान, 2010), लद्दाख बौद्ध मंत्रोच्चार (लद्दाख, 2012), संकीर्तन (मणिपुर, 2013), ठठेरा क्राफ्ट (पंजाब, 2014), योग (भारत, 2016), नवरोज (पारसी, भारत, 2016), कुंभ मेला (भारत, 2017), दुर्गा पूजा (कोलकाता, 2021), और गरबा (गुजरात, 2023)

शिंगल्स वैक्सीन

वेल्स के एक नए दीर्घकालीन अध्ययन में पाया गया है कि शिंगल्स वैक्सीन (जोस्टावैक्स) डिमेन्शिया से होने वाली मृत्यु को उल्लेखनीय रूप से कम करता है।

शिंगल्स के बारे में

  • शिंगल्स एक विषाणुजनित संक्रमण है, जिसमें दर्दयुक्त चकते बनते हैं, जो सामान्यतः शरीर के एक ओर प्रभावित तंत्रिका मार्ग के साथ छालों की एक पट्टी के रूप में दिखाई देते हैं।
  • संक्रमण का कारण
    • यह संक्रमण वेरीसेला-जॉस्टर विषाणु के कारण होता है, यह वही विषाणु है, जो चिकनपॉक्स का कारण बनता है।
    • चिकनपॉक्स से ठीक होने के बाद, वायरस तंत्रिका कोशिकाओं में निष्क्रिय रहता है और बाद में प्रतिरक्षा कमजोर होने पर पुनः सक्रिय हो सकता है।
  • संक्रमण का प्रसार: जिन व्यक्तियों को कभी चिकनपॉक्स नहीं हुआ है, वे शिंगल्स के छालों से निकलने वाले द्रव के सीधे संपर्क में आने या वायु में फैले विषाणु कणों को साँस के माध्यम से ग्रहण करने पर संक्रमित हो सकते हैं।
  • टीका सिफारिश: यह टीका, जो विषाणु के पुनः सक्रिय होने को रोकता है, मुख्यतः 50 वर्ष से ऊपर के वयस्कों तथा प्रतिरक्षा-क्षीण व्यक्तियों (जैसे- HIV से प्रभावित लोग) हेतु अनुशंसित है।
  • टीकों के प्रकार
    • जॉस्टावैक्स (Zostavax): जीवित, दुर्बल विषाणु पर आधारित।
    • शिंग्रिक्स (Shingrix): पुनर्संयोजक तकनीक पर आधारित, जिसमें संक्रमण रहित विषाणु घटक होते हैं।

अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष

  • जॉस्टावैक्स टीका प्राप्त करने वाले डिमेन्शिया रोगियों में 9 वर्ष की अनुवर्ती अवधि के दौरान मृत्यु का जोखिम 30 प्रतिशत कम पाया गया।
  • पूर्ववर्ती अध्ययन में यह पाया गया था कि जॉस्टावैक्स टीका प्राप्त करने वाले वृद्ध वयस्कों में उन लोगों की तुलना में डिमेन्शिया विकसित होने की संभावना 20 प्रतिशत कम थी, जिन्हें यह टीका नहीं लगा था।

डिमेन्शिया के बारे में

  • डिमेन्शिया संज्ञानात्मक क्षमता में गिरावट का एक व्यापक शब्द है, जिसमें स्मरणशक्ति, सोच, निर्णय क्षमता और तर्क शामिल हैं, और यह व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त गंभीर होता है।
  • यह कोई एक विशिष्ट रोग नहीं, बल्कि विभिन्न अन्तर्निहित स्थितियों से जुड़ा एक सम्मिलित लक्षणसमूह है।

डिमेन्शिया के प्रकार

  • अल्जाइमर रोग: सबसे सामान्य प्रकार, जिसमें मस्तिष्क में ‘अमाइलॉइड प्लाक’ और ‘टाऊ टेंगल्स’ का संचय होता है, जिससे धीरे-धीरेस्मृति ह्रास’ और संज्ञानात्मक क्षय’ होता है।
  • वैस्कुलर डिमेन्शिया: मस्तिष्क को रक्त प्रवाह कम होने (प्रायः स्ट्रोक के बाद) से उत्पन्न, जिससे संज्ञानात्मक कमजोरी होती है।
  • लुई बॉडी डिमेन्शिया: मस्तिष्क में लुई बॉडी नामक असामान्य प्रोटीन जमाव के कारण उत्पन्न, इसमें गति संबंधी समस्याएँ, भ्रम तथा संज्ञानात्मक अवनति देखी जाती है।
  • फ्रंटोटेम्पोरल डिमेन्शिया (FTD): मस्तिष्क के फ्रंटल और टेम्पोरल लोब की क्रमिक अधःपतन प्रक्रिया, जिससे व्यक्तित्व, व्यवहार और भाषा पर प्रभाव पड़ता है।

अफ्रीका महाद्वीपीय विखंडन की ओर अग्रसर

शोधकर्ताओं के अनुसार अफ्रीका एक भूवैज्ञानिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिससे आगामी 5 से 10 मिलियन वर्ष में महाद्वीप दो भागों में विभाजित होकर एक नए महासागरीय बेसिन का निर्माण कर सकता है।

मुख्य निष्कर्ष

  • महाद्वीपीय विभाजन: अफ्रीका का विभाजन उत्तर-पूर्व से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है, जहाँ प्रबल ज्वालामुखीय एवं भूकंपीय गतिविधियाँ हो रही हैं।
  • संभावित प्रभाव: विभाजन पूर्ण होने पर महाद्वीप दो भू-भागों में बँट सकता है:-
    • पश्चिमी भूभाग: मिस्र, अल्जीरिया, नाइजीरिया, घाना, नामीबिया।
    • पूर्वी भूभाग: सोमालिया, केन्या, तंजानिया, मोजाम्बिक तथा इथियोपिया के कुछ भाग।
  • वैज्ञानिक आधार
    • यह विभाजन प्लेट विवर्तनिकी के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत पृथ्वी के महाद्वीप स्थिर नहीं होते और करोड़ों वर्षों से निरंतर खिसकते रहे हैं।
    • पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट, जो 4000 मील से अधिक लंबा एक प्रमुख रिफ्ट तंत्र है, विभाजन का मुख्य क्षेत्र है जहाँ पृथ्वी की भूपर्पटी कमजोर होकर अलग हो रही है।
  • अफार क्षेत्र: वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान लगाया है, कि अफ्रीका का अफार क्षेत्र टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण पृथ्वी का अगला महासागर बेसिन बन सकता है।
    • अवस्थिति: यह क्षेत्र इथियोपिया के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है, जहाँ लाल सागर अदन की खाड़ी से मिलता है।
    • विशेषताएँ: अफार या दनाकिल अवसाद, जो उथली लवणीय झीलों और सक्रिय ज्वालामुखियों की शृंखला वाला रेगिस्तानी क्षेत्र है, इस क्षेत्र के उत्तरी भाग में स्थित है।
    • अवाश नदी घाटी इस क्षेत्र की दक्षिणी सीमा निर्धारित करती है।
    • महत्त्व: अफार क्षेत्र एक अद्वितीय ‘टेक्टोनिक ट्राई-जंक्शन’ है, जहाँ लाल सागर, अदन की खाड़ी और पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट एक साथ मिलते हैं।

EARTH शिखर सम्मेलन 2025

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में अर्थ समिट 2025 का उद्घाटन किया औरसहकार सारथी’ के अंतर्गत कई डिजिटल पहलों की शुरुआत की।

अर्थ समिट 2025

  • अर्थ समिट 2025 का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय नीति ढाँचा स्थापित करना है, जिसे वर्ष 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाले तीसरे शिखर सम्मेलन में अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • आयोजक: इस शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और इंटरनेट एवं मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
  • पहल: सहकार सारथी प्लेटफॉर्म के तहत 13 नई डिजिटल सेवाएँ शुरू की गईं। इनमें शामिल हैं –
    • डिजी-KCC
    • अभियान सारथी, वेबसाइट सारथी
    • सहकारी शासन सूचकांक
    • ई-पैक्स
    • अनाज भंडारण अनुप्रयोग
    • शिक्षा सारथी
    • सारथी प्रौद्योगिकी मंच
  • प्रौद्योगिकी एकीकरण: नाबार्ड कासहकार सारथी’ प्लेटफॉर्म सभी सहकारी बैंकों को एकीकृत प्रौद्योगिकीय ढाँचे के अंतर्गत लाने का उद्देश्य रखता है।
    • यह वसूली, वितरण, KYC, विधिक प्रलेखन और मूल्यांकन के लिए एक समेकित डिजिटल प्रणाली है।
  • गुजरात मॉडल: सहकारी समितियों के बीच सहयोग’ का मॉडल, जिसने सहकारी बैंकों को सहकारी प्रणाली के भीतर एकीकृत करके महत्त्वपूर्ण कम लागत वाली जमा राशि उत्पन्न की है, को पूरे देश में दोहराया जाना तय है।

हेपेटाइटिस B

हाल ही में अमेरिकी टीका सलाहकारों ने बच्चों के लिए नियमित हेपेटाइटिस-B टीकाकरण समाप्त करने तथा इसे केवल हेपेटाइटिस-B-पॉजिटिव माताओं के शिशुओं तक सीमित करने के प्रस्ताव पर मतदान स्थगित कर दिया, ताकि समीक्षा हेतु अधिक समय मिल सके।

हेपेटाइटिस B के बारे में

  • यह एक संक्रामक रोग है, जो हेपेटाइटिस B विषाणु के कारण होता है।
  • संक्रमण: यह खुले  घावों तथा संक्रमित व्यक्ति के रक्त, लार या स्राव के संपर्क के माध्यम से फैलता है।
    • यह सुई, चोट, टैटू बनवाने की प्रक्रिया के माध्यम से भी संचरित हो सकता है।
  • लक्षण: हेपेटाइटिस B विषाणु संक्रमण से पेट दर्द, थकान और पीलिया हो सकता है, यद्यपि अनेक लोग लक्षण-रहित रहते हैं।
    • अधिकांश वयस्कों में यह स्वाभाविक रूप से ठीक हो जाता है, लेकिन शिशुओं में 90% से अधिक तथा छोटे बच्चों में 50% तक मामलों में यह दीर्घकालिक रूप ले लेता है। दीर्घकालिक अवस्था में यकृत विफलता की संभावना बढ़ जाती है और प्रत्यारोपण की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि इसका कोई उपचार नहीं है।
  • गंभीरता: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्ष 2022 में पूरे विश्व में लगभग 254 मिलियन लोग दीर्घकालिक हेपेटाइटिस B संक्रमण से ग्रसित थे, तथा प्रत्येक वर्ष लगभग 1.2 मिलियन नए संक्रमण सामने आते हैं।
  • उपचार
    • एक्यूट हेपेटाइटिस B: अधिकांश मामले सहायक देखभाल से स्वयं ठीक हो जाते हैं; कोई विषाणुरोधी उपचार आवश्यक नहीं।
    • क्रॉनिक हेपेटाइटिस B: इसे टेनोफोविर और एंटेकाविर जैसे विषाणुरोधी औषधों से नियंत्रित किया जाता है। यकृत क्षति से बचाव हेतु नियमित निगरानी आवश्यक है।
  • रोकथाम
    • टीकाकरण: 3-4 खुराक वाला सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी टीका, जो दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है।
    • सार्वभौमिक सावधानियाँ: सुरक्षित चिकित्सा पद्धतियाँ, सुई विनिमय कार्यक्रम और सुरक्षित यौन संबंध संक्रमण को कम करते हैं।
    • जन्म खुराक: संक्रमित माताओं से जन्मे शिशुओं को माँ से बच्चे में संक्रमण को रोकने के लिए 24 घंटे के भीतर टीके की पहली खुराक मिलनी चाहिए।

हरिमाउ शक्ति अभ्यास

हाल ही में, भारत और मलेशिया ने 5वाँ हरिमाउ शक्ति अभ्यास प्रारंभ किया।

हरिमाउ शक्त‍ि अभ्यास के बारे में

  • हरिमाउ शक्त‍ि भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद-निरोध तथा शांतिरक्षा परिवेश में संयुक्त परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करना है।
  • यह अभ्यास प्रतिवर्ष भारत और मलेशिया में क्रमिक रूप से आयोजित होता है।
    • इस अभ्यास का प्रथम संस्करण वर्ष 2012 में मलेशिया में आयोजित हुआ था।
  • वर्ष 2025 के प्रतिभागी
    • भारत: भारतीय सेना कीडोगरा रेजिमेंट’ के सैनिक।
    • मलेशिया: शाही मलेशियाई सेना की 25वीं बटालियन के कार्मिक।
  • अवस्थिति: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान।
  • मुख्य केंद्रित क्षेत्र
    • अंतरसंचालनशीलता: संयुक्त राष्ट्र के अध्याय 7 अधिदेश के अंतर्गत उप-पारंपरिक अभियानों में समन्वित संचालन क्षमता विकसित करना।
    • आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण: घेराबंदी और तलाशी, खोज-और-विनाश मिशन, कक्ष हस्तक्षेप अभ्यास।
    • हेलीबोर्न ऑपरेशन: शत्रुतापूर्ण इलाकों में हेलीपैड की सुरक्षा और घायलों को निकालना।
    • युद्ध कौशल: आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (AMAR), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग, और योग सहित संयुक्त शारीरिक कंडीशनिंग।
    • मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) सामंजस्य: संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र को बढ़ाना और परिचालन जोखिमों को कम करना।

InvIT के दर्जे के लिए SEBI की मंजूरी

SEBI ने NHAI के राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है, जिससे InvIT ढाँचे के माध्यम से राजमार्ग प्राधिकरण की परिसंपत्ति-मुद्रीकरण रणनीति को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के बारे में

  • यह एक ‘पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के मुद्रीकरण में व्यापक जन-भागीदारी सुनिश्चित करना है।

स्वीकृति के बारे में

  • SEBI की प्रारंभिक स्वीकृति: SEBI ने RIIT को SEBI (इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स) विनियम, 2014 के अंतर्गत प्रारंभिक पंजीकरण की स्वीकृति दी है। जिससे अंतिम InvIT स्थिति की ओर इसकी प्रगति सक्षम हो गई है।
  • अंतिम पंजीकरण की शर्तें: RIIT को अगले 6 माह  के भीतर निदेशकों की नियुक्ति, वित्तीय विवरण प्रस्तुत करना और सभी विनियामक अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करना जैसी शर्तें पूरी करनी होंगी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) के बारे में

  • InvITs भारत में एक महत्त्वपूर्ण एवं बढ़ता हुआ निवेश साधन है, जिसे प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा विनियमित किया जाता है।
  • यह संस्थागत तथा खुदरा निवेशकों को परिचालनीय अवसंरचना परियोजनाओं (जैसे सड़कें, विद्युत संचरण लाइनें, पाइपलाइनें) के पोर्टफोलियो में निवेश कर प्रतिफल अर्जित करने की सुविधा देता है।

सेबी (SEBI) के बारे में

  • सेबी भारत का प्रतिभूति बाजार का स्वायत्त नियामक है, जिसका उद्देश्य निवेशकों का संरक्षण तथा पारदर्शी एवं कुशल बाजार संचालन सुनिश्चित करना है।
  • कानूनी प्रावधान: सेबी को वैधानिक दर्जा सेबी अधिनियम, 1992 के माध्यम से प्राप्त हुआ, जो इसे भारत के प्रतिभूति बाजार का विनियमन, विकास और पर्यवेक्षण करने का अधिकार प्रदान करता है।
  • संरचना: सेबी बोर्ड में एक अध्यक्ष, वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि, RBI द्वारा नामित व्यक्ति और भारत सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल होते हैं।
  • सेबी के अधिकार
    • विनियम स्थापित करना, जाँच करना तथा दंड आरोपित करना, ताकि बाजार की अखंडता सुनिश्चित हो सके।
    • SEBI को 100 करोड़ से अधिक की धन-संग्रह योजनाओं को विनियमित करने और अनुपालन न होने पर परिसंपत्तियाँ संलग्न करने का अधिकार है।
    • SEBI मध्यस्थों तथा सामूहिक निवेश साधनों (InvITs एवं म्यूचुअल फंड सहित) का पंजीकरण और पर्यवेक्षण कर सकता है।

सेबी के कार्य

  • निवेशक हितों की रक्षा हेतु पारदर्शिता सुनिश्चित करना और बाजार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना।
  • सेबी जारीकर्ताओं और मध्यस्थों के लिए एक विनियमित बाजार उपलब्ध कराकर कुशल पूँजी निर्माण को बढ़ावा देता है।
  • वेंचर कैपिटल फंड, म्यूचुअल फंड तथा स्व-नियामक संगठनों का विनियमन कर बाजार अनुशासन को सुदृढ़ करना।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.