100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal February 10, 2026 05:27 10 0

जापान में संसदीय चुनाव

प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के नेतृत्व वाली जापान की सत्ताधारी पार्टी, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP), ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

संबंधित तथ्य

  • यह पंद्रह माह में जापान का तीसरा राष्ट्रीय चुनाव था, जो असामान्य रूप से बार-बार आयोजित हुआ और इसे राजनीतिक स्थिरता तथा सार्वजनिक जनादेश सुरक्षित करने के लिए एक रणनीतिक प्रयास के रूप में देखा गया।
  • ताकाइची जापान की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता हैं।
  • चुनाव परिणाम: LDP और उसके गठबंधन सहयोगी, जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन) ने 465 सीटों वाले निम्न सदन में सुपर मेजॉरिटी (दो-तिहाई बहुमत) प्राप्त की।
    • अकेले LDP ने लगभग 316 सीटें हासिल कीं, जिससे उसे मजबूत विधायी नियंत्रण प्राप्त हुआ।
  • राजनीतिक महत्त्व: सुपर मेजॉरिटी का अर्थ है, कि ताकाइची का गठबंधन ऊपरी सदन के निर्णयों को परिवर्तित कर सकता है, कानून को अधिक आसानी से पारित तथा कम-से-कम वर्ष 2028 तक जापान की नीतिगत दिशा निर्धारित कर सकता है।

जापान की राजनीतिक संरचना

  • राज्य का प्रकार: जापान के संविधान के तहत संसदीय लोकतंत्र के साथ संवैधानिक राजतंत्र।
  • सम्राट: सम्राट (वर्तमान में सम्राट नारुहितो) राज्य का प्रतीक हैं, जिनकी शक्तियाँ विशुद्ध रूप से औपचारिक हैं।
  • कार्यपालिका: वास्तविक कार्यकारी शक्ति प्रधानमंत्री और कैबिनेट के पास होती है, जो सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरदायी होते हैं।
  • विधायिका: द्विसदनीय नेशनल डाइट।
    • हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (निचला सदन): अधिक शक्तिशाली; यह ऊपरी सदन के निर्णयों पर असहमति व्यक्त कर सकता है; प्रधानमंत्री का चुनाव इसी सदन से होता है।
    • हाउस ऑफ काउंसलर्स (ऊपरी सदन): समीक्षात्मक भूमिका; छह वर्ष का निश्चित कार्यकाल (प्रत्येक तीन वर्षों में आधे सदस्य चुने जाते हैं)।
  • प्रधानमंत्री: निचले सदन में बहुमत का नेता; डाइट के नामांकन पर सम्राट द्वारा नियुक्त।

अमरावती – भारत की पहली ‘क्वांटम वैली’

आंध्र प्रदेश के उद्दंडरायुनिपालम में अमरावती क्वांटम वैली परियोजना की आधारशिला रखी गई, जिसका उद्देश्य राज्य को क्वांटम प्रौद्योगिकियों और उन्नत अनुसंधान के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

क्वांटम वैली परियोजना के बारे में

  • दृष्टिकोण: यह परियोजना कंप्यूटिंग, सेंसिंग, संचार और सामग्री अनुसंधान में एक एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र का नार्माण कर अमरावती को क्वांटम प्रौद्योगिकियों की वैश्विक राजधानी में परिवर्तित करने का प्रयास करती है।
  • वैश्विक स्थिति: इस पहल की कल्पना सिलिकॉन वैली जैसे वैश्विक प्रौद्योगिकी समूहों के आधार पर की गई है, जिसका लक्ष्य अमरावती को विश्व के अग्रणी क्वांटम केंद्रों की श्रेणी में शामिल करता  है।
  • संस्थागत अभिसरण: यह नवाचार और तकनीकी नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार को एक साझा मंच पर लाता है।
  • मूल अवसंरचना और पारितंत्र विकास
    • क्वांटम कंप्यूटिंग सुविधा: इस परिसर में भारत का प्रथम 133-क्यूबिट (Qubit) क्वांटम कंप्यूटर स्थापित करने की योजना है, जिसके परियोजना के आरंभिक चरण में ही स्थापित होने की आशा है।
    • नवाचार केंद्र: यह घाटी एआई (AI), साइबर सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा और वित्त जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान, विनिर्माण तथा कौशल विकास केंद्र के रूप में कार्य करेगी।
    • हार्डवेयर एक्सेस: यह एक “क्वांटम नर्व सेंटर” के रूप में कार्य करेगा, जो क्वांटम हार्डवेयर और उन्नत अनुसंधान बुनियादी ढाँचे तक पहुँच प्रदान करेगा।
  • उद्योग भागीदारी और कौशल विकास
    • कॉरपोरेट भागीदारी: आईबीएम (IBM), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) जैसी प्रमुख कंपनियाँ इसकी प्रमुख तकनीकी भागीदार हैं।
    • प्रशिक्षण पहल: विप्रो (Wipro) क्वांटम शिक्षा पर केंद्रित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के माध्यम से कार्यबल विकास में सहायता करेगी।
    • स्टार्ट-अप और उद्योग समझौते (MoUs): क्वांटम हार्डवेयर, एल्गोरिदम, क्रिप्टोग्राफी और सेंसिंग प्रौद्योगिकियों में काम करने वाली कई कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
    • मानव पूँजी लक्ष्य: राज्य का लक्ष्य भविष्य के लिए तैयार कार्यबल निर्मित करने हेतु लंबी अवधि में लाखों विद्यार्थियों को क्वांटम कंप्यूटिंग और संबद्ध प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित करना है।

क्वांटम प्रौद्योगिकियाँ/तकनीकी

  • वैज्ञानिक आधार: क्वांटम तकनीकी पारंपरिक प्रणालियों से परे कंप्यूटिंग और सेंसिंग क्षमताओं को सक्षम बनाने के लिए, सुपरपोजिशन और एंटैंगलमेंट  जैसी उप-परमाणु घटनाओं का उपयोग करती हैं।
  • कंप्यूटिंग लाभ: क्वांटम कंप्यूटर अत्यधिक जटिल समस्याओं को पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में अत्यंत तीव्र गति से हल कर सकते हैं, विशेष रूप से ऑप्टिमाइजेशन और सिमुलेशन कार्यों में।
  • क्षेत्रीय अनुप्रयोग: संभावित उपयोगों में दवा की खोज, रोग निदान, मौसम पूर्वानुमान, कृषि उपज अनुमान और वित्तीय सुरक्षा प्रणालियाँ शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय नीतिगत प्रोत्साहन: भारत का ₹6,000 करोड़ का राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (2023) क्वांटम कंप्यूटिंग, संचार और सेंसिंग प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास का समर्थन करता है।

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC), 2026 में शतरंज

ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन ने रियाद, सऊदी अरब में होने वाले उद्घाटन ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC), 2026 के लिए 16 शीर्षकों में शतरंज को शामिल किया है, जो एक वैश्विक ई-स्पोर्ट के रूप में शतरंज के विकास में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

शतरंज का बढ़ता ई-स्पोर्ट्स एकीकरण

  • पूर्व उपलब्धि: शतरंज ने वर्ष 2025 ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में पदार्पण किया, जिसने वैश्विक ई-स्पोर्ट्स दर्शकों को आकर्षित किया।
    • मैग्नस कार्लसन ने टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व करते हुए ई-स्पोर्ट्स शतरंज का खिताब जीता था।

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC) के बारे में

  • ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC) एक वैश्विक ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट है, जहाँ विश्व की राष्ट्रीय टीमें प्रतिस्पर्द्धा करती हैं। यह राष्ट्रीय पहचान और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व द्वारा संचालित प्रतिस्पर्द्धा का एक नया स्तर जोड़ता है।
  • प्रतियोगिताएँ टीम-आधारित प्रारूप और सोलो-प्लेयर प्रारूप दोनों में आयोजित की जाएँगी।
  • कवरेज/विस्तार
    • ENC में सभी प्रमुख क्षेत्रों की टीमें शामिल होंगी: उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, MENA (मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका), अफ्रीका, यूरोप, एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया।
  • आवृत्ति : इसे प्रत्येक दो वर्षों में एक बार आयोजित किया जाएगा।
  • मेजबानी: पहला संस्करण नवंबर 2026 में रियाद, सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा।
  • पुरस्कार की संरचना
    • सभी खिलाड़ियों को गारंटीकृत पुरस्कार राशि प्राप्त होगी।
    • निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी खेलों में इक्वल प्लेसमेंट अवार्ड/पुरस्कार दिए जाएँगे।
  • क्वालिफिकेशन (अर्हता) मॉडल: ENC प्रतिस्पर्द्धात्मकता और समावेशिता दोनों सुनिश्चित करने के लिए, एक बहु-स्तरीय अर्हता प्रणाली का पालन करेगा।
  • महत्त्व: यह ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWC) की गति को और आगे बढ़ाता है।

ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWCF)

  • ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWCF) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय रियाद, सऊदी अरब में है। यह वैश्विक ई-स्पोर्ट्स पारितंत्र को आगे बढ़ाने तथा इसे पेशेवर बनाने हेतु कार्य कर रहा है।

मोल्टबुक

हाल ही में मोल्टबुक (Moltbook) नामक एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया, जो विशेष रूप से AI एजेंटों के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म ने ऑनलाइन स्वायत्त रूप से वार्ता करने वाले 15 लाख से अधिक AI बॉट्स की उपस्थिति दर्ज की है।

मोल्टबुक के बारे में

  • मोल्टबुक एक रेडिट (Reddit) जैसा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसे लोगों के लिए नहीं बल्कि AI एजेंटों के लिए डिजाइन किया गया है। सामान्य लोगों द्वारा बनाए गए बॉट्स यहाँ पोस्ट, कमेंट और अपवोट कर सकते हैं।
  • लॉन्च: इसे जनवरी 2026 में AI संस्थापक और उद्यमी मैट श्लिक्ट (Matt Schlicht) द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • मुख्य विशेषताएँ
    • केवल AI संबंध: केवल AI एजेंट ही सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं; जबकि अन्य लोग केवल निष्क्रिय अवलोकन तक सीमित हैं। सामान्य लोग यहाँ कोई पोस्ट या कमेंट नहीं कर सकते हैं।
    • रेडिट-शैली संरचना: इसमें विषय-आधारित फोरम (जैसे- सबरेडिट्स), थ्रेडेड चर्चाएँ और अपवोटिंग सिस्टम शामिल हैं।
    • एजेंटिक AI वातावरण: यह ‘मोल्टबॉट’ (Moltbot) पर आधारित है, जो एक ओपन-सोर्स AI एजेंट है। यह ईमेल क्रियान्वयन, शेड्यूलिंग और ऑनलाइन शोध जैसे स्वायत्त कार्यों में सक्षम है।
  • सामग्री की प्रकृति: लोकप्रिय चर्चाओं में AI चेतना (consciousness), धर्म, भू-राजनीति, क्रिप्टोकरेंसी और दर्शनशास्त्र शामिल हैं।
    • कुछ बॉट्स ने एक साथ ‘विश्वास प्रणालियाँ’ भी निर्मित की हैं, जो उभरते हुए व्यवहार को उजागर करती हैं, हालाँकि ये अक्सर लोगों  द्वारा दिए गए प्रॉम्प्ट से प्रेरित होते हैं।
  • चिंताएँ
    • विशेषज्ञ मोल्टबुक को एक ‘सामाजिक प्रयोग’ या ‘परफॉरमेंस आर्ट’ के रूप में देखते हैं, तथा यह नोट करते हैं कि अधिकांश बॉट गतिविधियाँ अभी भी मानव-निर्देशित हैं।
    • साइबर सुरक्षा शोधकर्ता, AI एजेंटों को अप्रतिबंधित पहुँच प्रदान करने के खिलाफ चेतावनी देते हैं, क्योंकि इसमें प्रॉम्प्ट इंजेक्शन और डेटा के दुरुपयोग जैसे जोखिम होते हैं।
  • महत्त्व: हालाँकि वर्तमान में यह व्यापक रूप से प्रयोगात्मक है, मोल्टबुक उस भविष्य की झलक प्रस्तुत करता है, जहाँ AI एजेंट सामाजिक रूप से सीख सकते हैं, समन्वय और विकसित हो सकते हैं। यह AI एजेंट की प्रणालियों,  स्वायत्तता, सुरक्षा और शासन पर गंभीर प्रश्न उत्पन्न करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.