केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘एसोचैम AI लीडरशिप मीट-2024 के 7वें संस्करण में भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा बैंक लॉन्च किया।
AI डेटा बैंक के बारे में
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) डेटा बैंक उच्च गुणवत्ता वाले, विविध डेटासेटों का एक केंद्रीकृत भंडार है, जिसे AI प्रणालियों के विकास, परीक्षण और तैनाती का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है।
AI डेटा बैंक का महत्त्व
नवाचार और विकास के लिए संसाधन: यह शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और डेवलपर्स के लिए स्केलेबल और समावेशी AI समाधान बनाने के लिए एक संसाधन के रूप में कार्य करता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाना
उपग्रह, ड्रोन और IoT डेटा का वास्तविक समय विश्लेषण प्रदान करता है।
निगरानी, खतरे का पता लगाने और निर्णय लेने की क्षमताओं को मजबूत करता है।
महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण
जोखिमों का पूर्वानुमान लगाकर और उन्हें कम करके आपदा प्रबंधन का समर्थन करता है।
उन्नत खतरे की भविष्यवाणी और रोकथाम प्रणालियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा को मजबूत करता है।
नवाचार को बढ़ावा देना: इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में AI प्रौद्योगिकियों में प्रगति को बढ़ावा देना है।
एसोचैम (ASSOCHAM)
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) एक गैर-सरकारी व्यापार संघ और समर्थन समूह है, जो भारत में व्यवसायों, चैंबर्स और एसोसिएशनों का प्रतिनिधित्व करता है।
OTT प्लेटफॉर्म- ‘वेव्स (Waves)’
भारत के सार्वजनिक प्रसारक, प्रसार भारती ने ‘वेव्स (Waves)’ नाम से एक नया OTT प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया है।
IFFI 2024 की मुख्य विशेषताएँ
यह मंच, महोत्सव में विशेष सामग्री प्रदर्शित करेगा, जिसमें शामिल हैं:
नागार्जुन और अमला अक्किनेनी (Amala Akkineni) द्वारा रोल नंबर 52
गौहर खान अभिनीत फौजी 2.0
गुनीत मोंगा कपूर द्वारा किकिंग बॉल्स। इसमें एनिमेशन, लाइव शो और विशेष संगीत सामग्री भी है।
‘वेव्स’ (Waves) के बारे में
यह प्रसार भारती का एक OTT प्लेटफॉर्म है।
इसे गोवा के मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI), 2024 के दौरान लॉन्च किया गया था।
मंत्रालय: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार।
विशेषताएँ
आसान पहुँच: ऐप एंड्रॉइड और iOS पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
इसका प्रचार इस टैगलाइन के साथ किया गया है: ‘वेव्स-फैमिली इंटरटेनमेंट की नई लहर’ (Waves-Family Entertainment Ki Nayi Lehar)
सामग्री की व्यापक विविधता
भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, असमिया और कोंकणी जैसी 12+ भाषाओं में सामग्री प्रदान करता है।
सामग्री के प्रकार: इसमें फिल्में, टीवी शो, मनोरंजन, शिक्षा, गेमिंग और ऑनलाइन शॉपिंग शामिल हैं।
लाइव चैनल: इसमें 65 लाइव टीवी चैनल शामिल हैं।
ऑन-डिमांड सेवाएँ: इसमें लोकप्रिय एनिमेशन (छोटा भीम), संगीत शो, थ्रिलर और शैक्षिक कार्यक्रम शामिल हैं।
शॉपिंग सुविधा: उपयोगकर्ता ONDC एकीकरण के साथ ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
‘भू-नीर’ पोर्टल (Bhu-Neer Portal)
केंद्रीयजल शक्ति मंत्रालय ने भारत जल सप्ताह 2024 के समापन समारोह के दौरान ‘भू-नीर’ (Bhu-Neer) पोर्टल लॉन्च किया।
भू-नीर पोर्टल
यह एक केंद्रीकृत मंच है।
इसे केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से विकसित किया है।
‘भू-नीर’ पोर्टल की विशेषताएँ
केंद्रीकृत डेटाबेस
भूजल नीतियों, अनुपालन और विनियमों पर जानकारी के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कानूनी ढाँचे को शामिल करता है।
उपभोक्ता-अनुकूल इंटरफ़ेस
उपयोगकर्ताओं के लिए एक सरलीकृत और सूचनात्मक इंटरफेस प्रदान करता है।
भूजल निकासी के संदर्भ में परमिट प्राप्ति की प्रकिया हेतु डिजाइन किया गया।
उन्नत विशेषताएँ
पैन-आधारित एकल आईडी प्रणाली (PAN-Based Single ID System): उपयोगकर्ताओं के लिए विशिष्ट पहचान सुनिश्चित करती है।
QR कोड के साथ NOC: सत्यापन और अनुपालन में आसानी को बेहतर बनाता है।
पहले की NOCAP प्रणाली से महत्त्वपूर्ण उन्नयन।
विजन पोर्टल: वंचित बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए
केंद्रीय मंत्री ने ‘विद्यार्थी नवाचार एवं आउटरीच नेटवर्क के लिए विकसित भारत पहल’ (विजन) पोर्टल की शुरुआत की।
विजन पोर्टल के बारे में
नोडल मंत्रालय: केंद्रीयविज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उद्देश्य: स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र तक पहुँच को लोकतांत्रिक बनाकर वंचित बच्चों के बीच शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देना।
Latest Comments