100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

नोबेल शांति पुरस्कार का नामांकन

Lokesh Pal August 20, 2025 03:44 10 0

संदर्भ

हाल ही में कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया और कंबोडिया तथा थाईलैंड के मध्य सीमा विवाद को सुलझाने में उनकी “एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्टेटमेनशिप” की प्रशंसा की।

नोबेल पुरस्कार के बारे में

  • अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत वर्ष 1895 में स्थापित।
  • ये पुरस्कार प्रतिवर्ष निम्नलिखित संस्थाओं द्वारा प्रदान किए जाते हैं:
    • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज- भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र
    • कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट में नोबेल असेंबली- चिकित्सा
    • स्वीडिश एकेडमी- साहित्य
    • नॉर्वेजियन नोबेल समिति- शांति
  • नोबेल शांति पुरस्कार: पाँच नोबेल पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।
    • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जो शांति प्रयासों में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।
  • समारोह: 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि) को स्टॉकहोम और ओस्लो में आयोजित किया जाता है, पुरस्कार विजेताओं को एक पदक, डिप्लोमा और नकद पुरस्कार दिया जाता है।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कौन नामांकन कर सकता है?

  • नोबेल समिति के नियमों के अनुसार, नामांकन केवल कुछ श्रेणियों के लोगों द्वारा ही प्रस्तुत किया जा सकता है:
    • राष्ट्रीय संसदों और सरकारों के सदस्य।
    • राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों के प्रमुख।
    • इतिहास, राजनीति विज्ञान, विधि, दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र के विश्वविद्यालय प्राध्यापक।
    • पूर्व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता।
    • नॉर्वेजियन नोबेल समिति के सदस्य।

नामांकन प्रक्रिया

  • समिति की समीक्षा: नॉर्वेजियन नोबेल समिति नामांकनों का मूल्यांकन करती है, एक संक्षिप्त सूची तैयार करती है और बाह्य शोध इनपुट प्राप्त करती है।
  • निर्णय समय: नामांकन और चयन प्रक्रिया में अंतिम निर्णय होने में लगभग आठ माह लगते हैं।
  • गोपनीयता: नामांकित व्यक्तियों के नाम गोपनीय रहते हैं और 50 वर्षों के बाद ही प्रकट किए जाते हैं।
  • उल्लेखनीय उदाहरण: वर्ष 1939 में, स्वीडिश सांसद एरिक ब्रांट ने एडॉल्फ हिटलर को नामांकित किया था, लेकिन बाद में नामांकन वापस ले लिया गया था।

शांति की पात्रता और परिभाषा

  • अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में कहा गया था कि यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाना चाहिए, जिसने इन क्षेत्रों में सबसे अधिक कार्य किया हो:
    • राष्ट्रों के बीच बंधुत्व
    • सेनाओं में कमी
    • शांति सम्मेलनों को बढ़ावा
  • समय के साथ, इसका दायरा बढ़कर लैंगिक समानता, परमाणु अप्रसार और शांति के लिए व्यापक प्रयासों तक पहुँच गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति

  • थियोडोर रूजवेल्ट (वर्ष 1906): रूस-जापान युद्ध में शांति वार्ता।
  • वुडरो विल्सन (वर्ष 1920): प्रथम विश्वयुद्ध को समाप्त करने और राष्ट्र संघ की स्थापना के प्रयास।
  • जिमी कार्टर (वर्ष 2002): शांतिपूर्ण संघर्ष समाधान, लोकतंत्र, मानवाधिकार और विकास को बढ़ावा देना।
  • बराक ओबामा (वर्ष 2009): अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को मजबूत करने के प्रयासों के लिए अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आरंभ में ही सम्मानित किया गया किंतु यह एक ऐसा निर्णय था, जिसे विवादास्पद माना गया।

भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता (Indian Nobel Laureates)

  • रबींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) (वर्ष 1913, साहित्य): प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता, गीतांजलि के लिए सम्मानित।
  • सी.वी. रमन (C.V. Raman) (वर्ष 1930, भौतिकी): रमन प्रभाव की खोज के लिए सम्मानित।
  • हरगोबिंद खुराना (Har Gobind Khorana) (वर्ष 1968, चिकित्सा): आनुवंशिक कोड और प्रोटीन संश्लेषण पर कार्य के लिए सम्मानित।
  • मदर टेरेसा (Mother Teresa) (वर्ष 1979, शांति): ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के साथ मानवीय कार्यों के लिए सम्मानित।
  • सुब्रमण्यन चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) (वर्ष 1983, भौतिकी): तारकीय विकास में चंद्रशेखर सीमा के लिए जाने जाते हैं।
  • अमर्त्य सेन (Amartya Sen) (वर्ष 1998, अर्थशास्त्र): कल्याणकारी अर्थशास्त्र और गरीबी संबंधी अध्ययन में योगदान।
  • वेंकटरमन रामकृष्णन (Venkatraman Ramakrishnan) (वर्ष 2009, रसायन विज्ञान): राइबोसोम की संरचना पर अध्ययन के लिए सम्मानित।
  • कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) (वर्ष 2014, शांति): बाल श्रम और शोषण के विरुद्ध प्रयासों के लिए सम्मानित।
  • अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) (वर्ष 2019, अर्थशास्त्र): वैश्विक गरीबी उन्मूलन हेतु प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए सम्मानित।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.