इंडोनेशिया ने 17 अगस्त 2024 को अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मनाया और इसका समारोह भविष्य की राजधानी नुसंतारा में आयोजित किया गया।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने नए राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवससमारोह में भाग लिया, जिसे पौराणिक गरुड़ पंख वाले रक्षक की आकृति में बनाया गया है।
नुसंतरा
नाम: नुसंतारा एक पुराना ‘जावानीस’ शब्द है, जिसका अर्थ है ‘द्वीपसमूह’।
स्थान:पूर्वी कालीमंतन में (जकार्ता से 2,300 किलोमीटर दूर स्थित) बोर्नियो द्वीप के पूर्वी किनारे पर, जो इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई द्वारा साझा किया जाता है।
नई राजधानी उत्तरी पेनाजम पासेर एवं कुताई कार्तनेगारा क्षेत्रों में स्थित होगी।
क्षेत्रफल: 2,600 वर्ग किमी. (1,000 वर्ग मील)।
सत्ता का हस्तांतरण: वर्ष 2024 में जकार्ता की जगह नुसंतारा नई राजधानी होगी।
नई राजधानी का निर्माण वर्ष 2022 के मध्य में शुरू हुआ।
इंडोनेशिया के सभी सरकारी संस्थानों को सिविल सेवकों एवं मंत्रियों के कार्यालयों तथा घरों के साथ पूर्वी कालीमंतन में स्थानांतरित करने की योजना है। राष्ट्रपति भवन भी नई राजधानी में स्थानांतरित हो जाएगा।
राजधानी परिवर्तन के कारण
जकार्ता की सीमाएँ: जकार्ता शहर की सीमा में लगभग 10 मिलियन लोगों के साथ बड़े महानगरीय क्षेत्र में इसकी जनसंख्या, अनुमानित जनसंख्या से तीन गुना अधिक हो गई है।
अर्थव्यवस्था: जकार्ता में शहरी बाढ़ एवं जाम के कारण अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष अनुमानित $4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता है।
प्रदूषण: पुरानी राजधानी में वायु एवं भूजल अत्यधिक प्रदूषित हैं तथा यह शहर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नियमित रूप से शामिल हैं।
शहर के जलमग्न होने का अनुमान: जकार्ता को दुनिया का सबसे तेजी से डूबने वाला शहर बताया गया है। अनुमान है कि अनियंत्रित भूजल दोहन के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के कारण जावा सागर के जल स्तर में वृद्धि के कारण वर्ष 2050 तक शहर का एक-तिहाई हिस्सा जलमग्न हो सकता है।
Latest Comments