वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति ने 1 युगल (युगल की स्थिति में, पुरस्कार को एक माना जाता है) सहित 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है।
वर्ष 2025 में पद्म पुरस्कार सूची के बारे में
इस सूची में शामिल हैं:
7 पद्म विभूषण
19 पद्म भूषण
113 पद्म श्री पुरस्कार
पुरस्कार प्राप्तकर्ता
23 महिलाएँ हैं।
10 पुरस्कार प्राप्तकर्ता विदेशी/NRI/PIO/OCI श्रेणी के हैं।
13 पुरस्कार प्राप्तकर्ता मरणोपरांत हैं।
पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची
पद्म पुरस्कारों के बारे में
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
घोषणा: पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर की जाती है।
संस्था: पद्म पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी।
पुरस्कार वर्ष 1978, वर्ष 1979 और वर्ष 1993 से वर्ष 1997 के दौरान निलंबित कर दिए गए थे।
उद्देश्य: गतिविधियों या विषयों के सभी क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा को मान्यता देना।
श्रेणियाँ
पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए।
पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए।
पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए।
पद्म विभूषण इस पदक्रम में सबसे ऊपर है, उसके बाद पद्म भूषण और पद्म श्री आते हैं।
विषय: कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार तथा उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विषयों में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
पात्रता
सभी व्यक्ति, चाहे उनकी जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक स्थिति कुछ भी हो, पात्र हैं।
सरकारी कर्मचारी, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर) में कार्य करने वाले लोग भी शामिल हैं, पात्र नहीं हैं।
नामांकन: कोई भी नागरिक, जिसमें स्वयं नामांकन भी शामिल है, नामांकन की संस्तुति कर सकता है।
निम्नलिखित से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं:
केंद्रीय मंत्रालय/विभाग, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारें।
भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता।
उत्कृष्टता संस्थान।
पुरस्कार के लिए पैनल: पद्म पुरस्कार समिति पुरस्कारों का निर्णय लेती है।
प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष समिति का गठन किया जाता है।
इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और 4-6 प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में शामिल होते हैं।
अंतिम स्वीकृति: समिति की सिफारिशों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा से पहले गृहमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किया जाता है।
प्रदानकर्ता: भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोहों में, आमतौर पर मार्च/अप्रैल में।
अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
पद्म पुरस्कार की उच्च श्रेणी (अपवाद- अत्यधिक योग्य मामले) केवल तभी प्रदान की जा सकती है, जब पिछले पद्म पुरस्कार के बाद कम-से-कम पाँच वर्ष बीत चुके हों।
एक वर्ष में पुरस्कारों की कुल संख्या (मरणोपरांत पुरस्कारों और NRI/विदेशियों/OCI को छोड़कर) 120 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पुरस्कार किसी उपाधि के बराबर नहीं है और इसे प्राप्तकर्ता के नाम के प्रत्यय या उपसर्ग के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
Latest Comments