100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

समाचारों में व्यक्तित्व: ऊषा मेहता

Lokesh Pal March 22, 2024 06:35 160 0

संदर्भ

हाल ही में रिलीज हुई ‘ऐ वतन मेरे वतनफिल्म ऊषा मेहता की जीवन पर आधारित है।

ऊषा मेहता के बारे में

  • ऊषा मेहता बंबई (अब मुंबई) में कानून की छात्रा थीं।
  • 22 साल की आयु में वह महात्मा गांधी से प्रेरित हुईं एवं स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गईं।
  • संघर्ष का तरीका
    • उन्हें सार्वजनिक प्रदर्शनों का नेतृत्व करना पसंद नहीं था।
    • माध्यम के रूप में रेडियो का प्रयोग: दुनिया के अन्य देशों में क्रांतियों के इतिहास के अध्ययन के आधार पर उन्होंने भारत में एक रेडियो स्टेशन स्थापित करने का सुझाव दिया।
    • उन्होंने कांग्रेस रेडियो की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो एक भूमिगत रेडियो स्टेशन था,  जो वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान संचालित हुआ था।

भूमिगत स्टेशन की स्थापना

  • आवश्यकता: वर्ष 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत के साथ ही, अंग्रेजों ने पूरे साम्राज्य में सभी अव्यवसायी रेडियो लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।
    • ऑपरेटरों को सभी उपकरण अधिकारियों को सौंपने थे, ऐसा करने में विफल रहने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान था।
    • स्वतंत्रता का संदेश फैलाने के लिए: भारत छोड़ो आंदोलन के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया, कांग्रेस रेडियो भारत में स्थापित सबसे शुरुआती रेडियो नेटवर्क में से एक था।
    • इसका उपयोग गांधी जी ने स्वतंत्रता का संदेश प्रसारित करने के लिए किया था।
  • आयोजक: ऊषा मेहता के साथ, बाबूभाई खाकर, विट्ठलभाई झावेरी एवं चंद्रकांत झावेरी नरीमन प्रिंटर आदि कांग्रेस रेडियो के आयोजन में प्रमुख व्यक्ति थे।

कांग्रेस रेडियो मामला/ रेडियो षड्यंत्र मामला (Radio Conspiracy case)

  • कांग्रेस रेडियो मामले में पाँच आरोपियों: ऊषा मेहता, बाबूभाई खाकर, विट्ठलभाई झावेरी, चंद्रकांत झावेरी, एवं नानक गेनचंद मोटवानी (जिन्होंने टीम को उपकरणों के महत्त्वपूर्ण टुकड़े बेचे) के मुकदमे ने बॉम्बे में अंग्रेजों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बहुत उत्साह पैदा किया।
    • इस मामले में विट्ठलभाई एवं मोटवानी को बरी कर दिया गया। जबकि ऊषा मेहता, बाबूभाई एवं चंद्रकांत को कठोर सजाएँ दी गईं।
  • जेल से रिहा: ऊषा मेहता को मार्च 1946 में पुणे की यरवदा जेल से रिहा कर दिया गया एवं राष्ट्रवादी मीडिया में उन्हें ‘रेडियो-बेन’ के रूप में सम्मानित किया गया।
  • मान्यता: केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 1998 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
  • मृत्यु: वर्ष 2000 में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि: (करो या मरो)

  • शुरुआत: 8 अगस्त, 1942 को
  • करो या मरोका नारा: महात्मा गांधी द्वारा बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में करो या मरो का नारा दिया गया।
  • संघर्ष का तरीका: बड़े पैमाने पर सविनय अवज्ञा, ब्रिटिश शासन के अंत के लिए बड़े पैमाने पर सार्वजनिक प्रदर्शन, सार्वजनिक तोड़फोड़ के कार्य एवं यहाँ तक ​​कि कुछ क्षेत्रों में समानांतर सरकारों की स्थापना भी हुई।
  • ब्रिटिश प्रतिक्रिया: द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण अंग्रेज पहले ही तनाव में थे।
    • उन्होंने जवाब में कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
    • गांधी, जवाहरलाल नेहरू एवं वल्लभ भाई पटेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को 9 अगस्त को ही जेल में डाल दिया गया तथा कांग्रेस पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

परिणाम: युवा नेताओं की एक नई पीढ़ी ने नेतृत्व किया एवं औपनिवेशिक अधिकारियों के क्रूर दमन के बीच भी भारत छोड़ो आंदोलन को जारी रखा।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.