संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी के प्रमुख ने गंभीर भूख और कुपोषण से पीड़ित हैती में अराजक स्थिति के गंभीर मूल्यांकन के संबंध में बताया।
संबंधित तथ्य
बुनियादी सेवाओं का पतन: सूखे, प्राकृतिक आपदा और राजनीतिक अस्थिरता से प्रभावित हैती में बुनियादी सेवाओं की आपूर्ति बाधित हो गई है।
कल्याण कार्यों से संबंधित शिपमेंट पर हमला: इन समूहों ने पीड़ित माताओं और बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लाए गए शिपमेंट को लूट लिया।
हैती
परिचय: यह कैरेबियन सागर में एक देश है, जिसमें हिसपनिओला द्वीप का एक-तिहाई भाग और गोनवे, टोर्ट्यू (टोर्टुगा), ‘ग्रांडे के’ तथा वाचे जैसे छोटे द्वीप शामिल हैं।
राजधानी: पोर्ट-औ-प्रिंस (Port-au-Prince)
यह पृथ्वी के उत्तरी और पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित है।
सीमावर्ती देश: हैती की सीमा पूर्व में डोमिनिकन गणराज्य से लगती है, जो हिसपनिओला के बाकी हिस्से को कवर करती है, दक्षिण और पश्चिम में कैरेबियन से और उत्तर में अटलांटिक महासागर से लगती है।
औपनिवेशिक इतिहास: इसने वर्ष 1804 में फ्राँस से स्वतंत्रता हासिल की, जिससे यह संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद औपनिवेशिक शासन से मुक्त होने वाला अमेरिका का दूसरा देश बन गया।
राहत और जल निकासी: हैती की अनियमित तटरेखा दक्षिण में एक लंबा, पतला प्रायद्वीप और उत्तर में एक छोटा प्रायद्वीप बनाती है, जो त्रिकोणीय आकार की ‘गोनवे की खाड़ी’ से अलग होता है।
महत्त्वपूर्ण पर्वत शृंखलाएँ: हिसपनिओला द्वीप में चार प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ हैं, जो पश्चिम से पूर्व तक फैली हुई हैं:
Latest Comments