100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

प्रधानमंत्री मोदी की पहली क्रोएशिया यात्रा

Lokesh Pal June 21, 2025 01:41 65 0

संदर्भ 

हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री ने अपने तीन देशों जिसमें साइप्रस और कनाडा भी शामिल थे, के दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया की पहली यात्रा की।

क्रोएशिया (Croatia)

  • अवस्थिति: दक्षिण-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर अवस्थित है।
  • सीमावर्ती राष्ट्र: हंगरी, स्लोवेनिया, सर्बिया, बोस्निया और हर्जेगोविना
  • भौगोलिक विशेषताएँ
    • स्थलाकृति: क्रोएशिया का लगभग आधा भाग कार्स्ट (चूना पत्थर) भू-भाग से निर्मित है, मुख्यतः दीनारिक आल्प्स क्षेत्र में।
    • प्रमुख पर्वत श्रृंखला: दीनारिक आल्प्स (दीनारा – सबसे ऊँचा बिंदु)
    • देश में भूमध्यसागरीय और महाद्वीपीय दोनों तरह की जलवायु पाई जाती है।
  • नदियाँ 
    • काला सागर बेसिन (Black Sea Basin): डेन्यूब (Danube), सावा (Sava), द्रवा (Drava), मुरा (Mura) और कूपा (Kupa)
    • एड्रियाटिक सागर बेसिन (Adriatic Sea Basin): नेरेटा (Neretva), सेटीना (Cetina), क्रका (Krka) और जर्मंजा (Zrmanja)

संबंधित तथ्य

  • भारतीय प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद क्रोएशिया के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया तथा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

यात्रा के मुख्य परिणाम

  • रक्षा सहयोग योजना: रक्षा सहयोग पर वर्ष 2023 के समझौता ज्ञापन के आधार पर, दोनों ने सहमति व्यक्त की:-
    • संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण।
    • कार्मिक आदान-प्रदान।
    • उद्योग-स्तरीय रक्षा साझेदारी।
    • साइबर सुरक्षा और रक्षा उत्पादन में सहयोग का विस्तार।

  • समझौता ज्ञापन (MoU)
    • कृषि, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर हस्ताक्षर किए गए।
    • जाग्रेब विश्वविद्यालय में ICCR हिंदी चेयर का वर्ष 2030 तक विस्तार।
    • लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए संयुक्त शैक्षणिक अनुसंधान कार्यक्रमों और पाँच वर्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान पहल की शुरूआत।
  • निवेश एवं आर्थिक सहयोग
    • प्रमुख क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, सूचना एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर आदि।
    • क्रोएशिया को भारत की सागरमाला परियोजना में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, ताकि उसकी समुद्री विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके।
  • शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान
    • शैक्षणिक संस्थानों के बीच संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ।
    • लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पाँच वर्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना।
  • अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी सहयोग: भारत ने क्रोएशिया के साथ अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता साझा करने की योजना की घोषणा की, जिससे उपग्रह प्रणालियों एवं अंतरिक्ष अनुप्रयोगों में सहयोग के रास्ते खुलेंगे।
  • गतिशीलता और कूटनीतिक जुड़ाव में वृद्धि
    • यात्रा, शिक्षा, पर्यटन और व्यापार सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए आगामी गतिशीलता समझौते की घोषणा।

भारत-क्रोएशिया संबंधों के विभिन्न पहलू

  • आर्थिक: द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि देखी गई है, जो वर्ष 2017 में 199.45 मिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2023 में 337.68 मिलियन डॉलर हो गया है।
    • भारत का निर्यात: फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, मशीनरी, परिधान, उपभोक्ता सामग्री।
    • क्रोएशिया का निर्यात: रसायन, लकड़ी, रबर, वनस्पति वसा और तेल।
    • द्विपक्षीय निवेश संरक्षण समझौता (2001) और भारत-क्रोएशिया आर्थिक सहयोग समझौता (2017) जैसे समझौतों द्वारा समर्थित व्यापारिक संबंध।
    • भारत-क्रोएशिया स्टार्टअप ब्रिज (2021) AI, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक में सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।
  • सांस्कृतिक: क्रोएशिया में इंडोलॉजी की एक मजबूत परंपरा है, जहाँ 18वीं शताब्दी से ही संस्कृत अध्ययन विकसित हो रहा है।
    • क्रोएशियाई विद्वान इवान फिलिप वेजडिन ने वर्ष 1790 में पहली संस्कृत व्याकरण पुस्तक का प्रकाशन किया था।
    • जाग्रेबविश्वविद्यालय में इंडोलॉजी विभाग भारतीय अध्ययन का एक पुराना केंद्र है।
    • सांस्कृतिक विरासत में गोवा में साओ ब्रास चर्च जैसी भारतीय वास्तुकला में क्रोएशियाई भागीदारी शामिल है।
    • योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता समकालीन सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करती है।
  • कूटनीतिक: भारत ने मई 1992 में क्रोएशिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी, तथा जुलाई 1992 में औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए गए।
    • जाग्रेब (वर्ष 1995) और नई दिल्ली (वर्ष 1996) में दूतावास खोले गए तथा वर्ष  1998 में संबंधों को राजदूत स्तर तक बढ़ा दिया गया।
    • क्रोएशिया ने UNSC की स्थायी सदस्यता सहित भारत की वैश्विक स्थिति का लगातार समर्थन किया है।

भारत के लिए क्रोएशिया का महत्त्व

  • यूरोप के लिए भू-रणनीतिक प्रवेशद्वार
    • पूर्वी एड्रियाटिक तट पर क्रोएशिया की स्थिति इसे यूरोपीय संघ के लिए एक महत्त्वपूर्ण समुद्री प्रवेशद्वार बनाती है।
    • रीजेका, स्प्लिट और प्लोस जैसे बंदरगाह यूरोपीय संघ के TEN-T परिवहन नेटवर्क के लिए महत्त्वपूर्ण हैं, जो मध्य और पूर्वी यूरोपीय बाजारों तक सीधी पहुँच प्रदान करते हैं।
    • भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी, विशेष रूप से स्वेज नहर और लाल सागर में व्यवधानों के बीच।
    • क्रोएशिया की केंद्रीय स्थिति CEE बाजारों तक पहुँच प्रदान करती है।
    • जर्मनी या फ्रांस जैसे पारंपरिक यूरोपीय संघ के प्रवेश बिंदुओं पर अत्यधिक निर्भरता को दरकिनार करने में उपयोगी।
  • चीनी प्रभाव का रणनीतिक विकल्प
    • बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) में क्रोएशिया की सीमित भागीदारी और चीन के प्रति सतर्क रुख उसे भारत के लिए एक अनुकूल भागीदार के रूप में स्थापित करता है।
    • भारत-क्रोएशिया संबंधों को मजबूत करना बाल्कन में चीन के बढ़ते प्रभाव के लिए एक लोकतांत्रिक, नियम-आधारित विकल्प प्रदान करने के नई दिल्ली के प्रयास में योगदान देता है।
  • यूरोपीय संघ और NATO  के भीतर प्रभाव: यूरोपीय संघ और NATO  दोनों में क्रोएशिया की पूर्ण सदस्यता भारत को निम्न दृष्टि से महत्पूर्ण है:-
    • यूरोपीय संघ की विनियामक और राजनीतिक प्रक्रियाओं तक अप्रत्यक्ष पहुँच।
    • यूरोपीय आम सहमति-निर्माण तंत्र के भीतर एक सहयोगी, विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ FTA वार्ता के दौरान मूल्यवान।
  • विश्वसनीय बहुपक्षीय साझेदार
    • क्रोएशिया लगातार भारत के अंतरराष्ट्रीय रुख का समर्थन करता है, जिसमें जम्मू और कश्मीर पर गैर-हस्तक्षेपकारी नीतियाँ शामिल हैं। 
    • यह विश्वसनीयता और पूर्वानुमानशीलता प्रदान करता है, जो बड़े यूरोपीय संघ के देशों के अधिक जटिल रुख के विपरीत है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.