100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 2025

Lokesh Pal September 02, 2025 03:19 20 0

संदर्भ

हाल ही में फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली (जिसे ‘एजुकेट गर्ल्स’ के नाम से जाना जाता है) एशिया के सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा सम्मान, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला भारतीय संगठन बन गया।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 2025 के बारे में

  • इसे सामान्यत: एशिया के नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है, जिसकी स्थापना वर्ष 1957 में एशिया के लोगों के लिए असाधारण साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के लिए की गई थी।
  • एजुकेट गर्ल्स को मान्यता: सांस्कृतिक रूढ़िवादिता को दूर करने तथा लड़कियों को कौशल, साहस और क्षमता के साथ सशक्त बनाने के लिए उनकी पूर्ण क्षमता को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के लिए यह पुरस्कार  दिया गया।
  • वर्ष 2025 के अन्य पुरस्कार विजेता
    • शाहिना अली (मालदीव): समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली पर्यावरणविद्।
    • फ़्लावियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा [Flaviano Antonio L. Villanueva] (फिलीपींस): न्यायेतर हत्या के पीड़ितों के परिवारों का समर्थन करने वाले फिलीपींस के एक पादरी।
  • पुरस्कार सामग्री: पदक, प्रमाण-पत्र, नकद पुरस्कार।
  • पूर्व भारतीय प्राप्तकर्ता (व्यक्तिगत): विनोबा भावे, अरविंद केजरीवाल, रवीश कुमार, बेजवाड़ा विल्सन, सोनम वांगचुक आदि।
    • आचार्य विनोबा भावे वर्ष 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के बारे में

  • स्थापना: रॉकफेलर ब्रदर्स फंड (अमेरिका) के ट्रस्टियों और फिलीपींस सरकार द्वारा वर्ष 1957 में।
  • प्रकृति: इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार माना जाता है, जो नेतृत्व, जनसेवा और सामुदायिक प्रभाव को मान्यता देता है।
  • प्रक्रिया:  सर्वप्रथम  नामांकित व्यक्तियों और संगठनों की गोपनीय जाँच की जाती है और फिर न्यासी बोर्ड द्वारा पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाता है।
  • प्रस्तुति: प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त (मैग्सेसे की जयंती) को, जिसके बाद नवंबर में मनीला में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया जाता है।
  • अब तक एशिया भर में 300 से अधिक व्यक्तियों/संगठनों को सम्मानित किया जा चुका है।

‘एजुकेट गर्ल्स’ के बारे में

  • स्थापना: वर्ष 2007 में सफीना हुसैन द्वारा राजस्थान में।
  • मिशन: ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक और सरकारी संसाधनों को जुटाना।
  • आदर्श वाक्य: “वन गर्ल एट अ टाइम”। 
  • उद्देश्य: जमीनी स्तर पर बदलाव और व्यक्तिगत सहायता पर जोर देना।
  • दृष्टिकोण
    • शैक्षिक रूप से सबसे पिछड़े समुदायों की पहचान करता है।
    • विद्यालय न जाने वाली लड़कियों की विद्यालय तक पहुँच सुनिश्चित करता है।
    • उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए बुनियादी योग्यताएँ पूरी करने तक लड़कियों की शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करता है।
    • लड़कियों की शिक्षा को बाधित करने वाली सांस्कृतिक रूढ़िवादिता के प्रतिरोध हेतु सामुदायिक लामबंदी और सरकारी भागीदारी का प्रयोग करता है।
  • प्रभाव
    • एजुकेट गर्ल्स  का कार्य 30,000 से अधिक गाँवों तक विस्तृत है।
    • राजस्थान में 7 लाख से अधिक लड़कियों का पुनः नामांकन हुआ।
    • शिक्षा के क्षेत्र में 20 लाख से अधिक बच्चों पर इसका प्रभाव पड़ा।
    • 23,000 से अधिक “टीम बालिका” स्वयंसेवकों का नेटवर्क।
  • प्रमुख कार्यक्रम
    • विद्या: 14 वर्ष तक की लड़कियों के नामांकन पर केंद्रित।
    • प्रगति: 15-29 वर्ष किशोरियों एवं महिलाओं के लिए ओपन स्कूलिंग के रूप में दूसरा अवसर।

PWOnlyIAS विशेष 

रेमन मैग्सेसे (वर्ष 1907-1957) के बारे में

  • फिलीपींस के सातवें राष्ट्रपति (वर्ष 1953-1957)।
  • पृष्ठभूमि: रेमन मैग्सेसे ने एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत की थी।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में भूमिका: जापानी अधिकार का विरोध करने वाले नेता (पैसिफिक वॉर, वर्ष 1941-45)।
  • राजनीतिक जीवन: कांग्रेस सदस्य (वर्ष 1946-1950), रक्षा सचिव (वर्ष 1950), राष्ट्रपति (वर्ष 1953)।
  • विरासत: ईमानदारी, नेतृत्व और शासन को आम नागरिकों से जोड़ने के कारण इन्हें याद किया जाता हैं।
  • मृत्यु: वर्ष 1957 में पद पर रहते हुए एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.