100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ओडिशा में रुशिकुल्या प्रजनन स्थल

Lokesh Pal February 24, 2025 03:10 14 0

संदर्भ

दो वर्ष के अंतराल के बाद रिकॉर्ड 6.5 लाख लुप्तप्राय ‘ओलिव रिडले टर्टल’ सामूहिक प्रजनन के लिए ओडिशा के गंजम जिले के रुशिकुल्या समुद्र तट पर प्रवासित हुए हैं।

ऑलिव रिडले टर्टल (Olive Ridley Turtles)

  • ऑलिव रिडले टर्टल दुनिया में सबसे छोटा और सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला समुद्री कछुआ है।
  • इसका नाम इसके खोल के जैतून जैसे हरे रंग के कारण रखा गया है।
  • यह अपने अनोखे सामूहिक घोंसले के व्यवहार के लिए जाना जाता है, जिसे अरिबाडा (Arribada) कहा जाता है, जहाँ हजारों मादाएँ अंडे देने के लिए एक ही समुद्र तट पर इकट्ठा होती हैं।
  • वितरण
    • प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के गर्म जल में पाए जाते हैं।
    • ओडिशा का गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य ‘ओलिव रिडले टर्टल’ की दुनिया की सबसे बड़ी रूकरी (प्रजनन कॉलोनी) है।
  • संरक्षण की स्थिति
    • IUCN की रेड लिस्ट में: सुभेद्य।
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची I (सर्वोच्च संरक्षण)।
    • CITES: परिशिष्ट I (अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध लगाता है)।

अरिबाडा (Arribada) 

  • यह एक अनोखा सामूहिक प्रजनन संबंधी व्यवहार है, जहाँ हजारों मादाएँ एक ही समुद्र तट पर अंडे देने के लिए एक साथ आती हैं।
  • यह केवल लेपिडोचेलिस (Lepidochelys) प्रजाति में पाया जाता है, जिसमें केम्प्स रिडले और ऑलिव रिडले समुद्री कछुए शामिल हैं।
  • अरिबाडा के आवश्यक घटक: अपतटीय पवनें, चंद्र चक्र, मादाओं द्वारा फेरोमोन का उत्सर्जन और समुद्री जल का तापमान।

ऑलिव रिडले कछुओं के लिए खतरा

  • मानवीय गतिविधियाँ: अंडों और कछुओं का अवैध शिकार।
    • मत्स्यन गतिविधियाँ, जिसके कारण जाल में आकस्मिक रूप से फँस जाना।
  • आवास विनाश: तटीय विकास और प्रदूषण।
  • जलवायु परिवर्तन: समुद्र का बढ़ता स्तर और तापमान में परिवर्तन, प्रजनन स्थलों को प्रभावित करते हैं।

संरक्षण प्रयास: ऑपरेशन ओलिविया

  • 1980 के दशक की शुरुआत में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा शुरू किया गया।
  • प्रजनन अवधि के दौरान ओलिव रिडले टर्टल की सुरक्षा के लिए नवंबर से मई तक प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

भारत में अन्य समुद्री कछुओं के बारे में

लेदरबैक टर्टल  (Leatherback Turtle)

लॉगरहेड टर्टल (Loggerhead Turtle)

हॉक्सबिल टर्टल (Hawksbill Turtle)

ग्रीन टर्टल (Green Turtle)
  • सात समुद्री कछुओं की प्रजातियों में सबसे बड़ा।
  • आवास स्थान: आर्कटिक और अंटार्कटिक को छोड़कर सभी महासागरों में पाया जाता है।
  • IUCN स्थिति: सुभेद्य
  • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम: अनुसूची I
  • आवास स्थान: अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागरों के साथ-साथ भूमध्य सागर में पाया जाता है।
  • IUCN स्थिति: सुभेद्य
  • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम: अनुसूची I
  • निवास स्थान: उष्णकटिबंधीय प्रवाल भित्तियों में पाया जाता है।
  • IUCN स्थिति: गंभीर रूप से संकटग्रस्त
  • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम: अनुसूची I
  • समुद्री कछुओं की विभिन्न प्रजातियों में से एकमात्र शाकाहारी।
  • आवास स्थान: मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जल में
  • IUCN स्थिति: संकटग्रस्त
  • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम: अनुसूची I

टर्टल बनाम टारटाइज

विशेषताएँ

टर्टल 

टारटाइज

खोल/आवरण इनके खोल पतले तथा अधिक जल-गतिशील होते हैं।  उनके खोल अधिक गोल और गुंबदाकार होते हैं। 
प्राकृतिक वास कछुए अपना जीवन जल में बिताते हैं। कछुए अपना अधिकांश समय स्थल पर बिताते हैं।
पैर इनके पंख जैसे पैर या जालदार पंजे होते हैं, जिससे जल में तैरना आसान हो जाता है। उनके आगे के पैर ‘क्लब जैसे’ और पिछले पैर ‘हाथी जैसे’ होते हैं, जो उन्हें घूमने-फिरने और अतिरिक्त वजन उठाने में मदद करते हैं।
खाद्य आमतौर पर सर्वाहारी। वे जेलीफिश, समुद्री शैवाल, इत्यादि खाते हैं। आमतौर पर शाकाहारी। वे घास और पत्तेदार सब्जियाँ खाते हैं।
जीवन काल इनका जीवन काल सामान्यतः 20-40 वर्ष का होता है। इनका जीवन काल आमतौर पर 80-150 वर्ष का होता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.