100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

खारे जल का मगरमच्छ (salt water crocodile)

Samsul Ansari January 16, 2024 10:44 234 0

संदर्भ

ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और उसके आसपास खारे जल के मगरमच्छ की संख्या में वर्ष 2024 में मामूली वृद्धि देखने को मिली है।

संबंधित तथ्य

  • वार्षिक गणना से संबंधित वन अधिकारियों के अनुसार, केंद्रपाड़ा जिले में स्थित पार्क में 1,811 मगरमच्छ हैं। पिछले वर्ष मगरमच्छों की संख्या 1,793 थी।
    • यह गणना 10-12 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित की गई थी।
  • पिछली चार वार्षिक गणनाओं में यह संख्या निम्नलिखित थी।
    • 1,742 (वर्ष 2019 में)
    • 1,757 (वर्ष 2020 में)
    • 1,768 (वर्ष 2021 में)
    • 1,784 (वर्ष 2022 में)।
  • भितरकनिका और इसके आसपास के क्षेत्रों में मनुष्यों और एश्चुरीन मगरमच्छों के बीच संघर्ष हाल ही में अत्यधिक हो गया है।

खारे जल के/एश्चुरीन मगरमच्छ 

  • वैज्ञानिक नाम: क्रोकोडायलस पोरोसस (Crocodylus porosus)
  • इसे ‘एश्चुरिन क्रोकोडाइल’ भी कहा जाता है और जैसा कि नाम से पता चलता है, यह आमतौर पर एश्चुरी के खारे जल में पाया जाता है।
  • यह महासागरों में में भी रह सकता है और ज्वारीय धाराओं का उपयोग करके खुले समुद्र में लंबी यात्रा कर सकता है।

प्राकृतिक आवास 

  • यह मगरमच्छ ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल में सुंदरवन तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पाया जाता है।
  • यह बांग्लादेश, मलेशिया, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, फिलीपींस, पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया और सोलोमन द्वीपसमूह में भी पाया जाता है।

संरक्षण स्थिति 

  • IUCN संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची: निकट संकटग्रस्त (Least Concern)।
  • CITES: परिशिष्ट-I (ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाए जाने वाले मगरमच्छ परिशिष्ट-II में शामिल हैं)।
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची- I

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

  • स्थान: यह ओडिशा राज्य के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित है।
  • यह सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र है।
  • यह 145 वर्ग किमी. बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 16 सितंबर, 1998 को नामित किया गया था और अगस्त 2002 में इसे रामसर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ।
  • यह चिल्का झील के बाद ओडिशा का दूसरा रामसर स्थल था।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान खाड़ियों और नहरों का एक नेटवर्क है जो ब्राह्मणी, बैतरणी, धामरा और पाटसाला नदियों के जल से भर जाता है, जो एक अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करता है।
  • वनस्पति: मैंग्रोव प्रजातियाँ- कैसुरिनास और नील झाड़ी जैसी घास।
  • जीव-जंतु
    • भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, भारत में खारे पानी के मगरमच्छों की सर्वाधिक आबादी वाला स्थल है।
    • गहिरमाथा समुद्र तट, जो पूर्व में पार्क की सीमा बनाता है, ओलिव रिडले समुद्री कछुओं की सबसे बड़ी कॉलोनी है।
    • अन्य स्तनधारियों में बंदर, सियार, लंगूर, ऊदबिलाव, साँभर हिरण, जंगली बिल्लियाँ, लोमड़ी, नेवला, भेड़िये, फिशिंग कैट, लकड़बग्घा आदि शामिल हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.