100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

सावित्रीबाई फुले: भारत में महिला शिक्षा एवं सामाजिक सुधार की अग्रदूत

Lokesh Pal September 08, 2025 04:02 107 0

संदर्भ

शिक्षक दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की योगदानपूर्ण विरासत को स्मरण किया और उन्हें विकसित भारत@2047 के विजन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से महिलाओं का सशक्तीकरण, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

सावित्रीबाई फुले (वर्ष 1831-1897) के बारे में

  • 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के नायगाँव में माली समुदाय में जन्म हुआ।
  • युवावस्था में ही उनका विवाह ज्योतिराव फुले से हुआ, जिन्होंने उन्हें घर पर ही शिक्षा दी।
  • भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं बाद में बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रधानाध्यापिका बनीं।
  • 10 मार्च, 1897 को मरीजों की सेवा करते समय प्लेग से संक्रमित होने के बाद उनका निधन हो गया।

प्रमुख योगदान

  • शिक्षा
    • भारत में पहला बालिका विद्यालय (वर्ष 1848): ज्योतिबा फुले के साथ पुणे के भिड़ेवाड़ा में स्थापित।
    • शिक्षा का विस्तार: पुणे में बालिकाओं, वंचित वर्ग के लिए विद्यालय खोले।
    • संस्थागत विरासत: पुणे विश्वविद्यालय का नाम उनके सम्मान में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय रखा गया।
  • सामाजिक सुधार एवं सक्रियता
    • वंचित वर्ग की महिलाओं की देखभाल: दुष्कर्म पीड़ितों के बच्चों की सुरक्षा एवं शिशुहत्या को रोकने के लिए बालहत्या प्रतिबंधक गृह (वर्ष 1853) की स्थापना की।
    • सामाजिक बुराइयों का विरोध: बाल विवाह, सती प्रथा, दहेज प्रथा के विरुद्ध सक्रिय रूप से संघर्ष किया एवं विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।
    • सत्यशोधक समाज (1873): ज्योतिबा फुले ने वर्ष 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की एवं उनकी पत्नी, सावित्रीबाई फुले, इस संगठन की एक प्रमुख प्रचारक थीं, जिन्होंने इस संस्था के महिला वर्ग का नेतृत्व किया तथा सामाजिक समानता तथा महिला शिक्षा का समर्थन किया।
    • सत्यशोधक विवाह: उन्होंने वर्ष 1873 में पहला सत्यशोधक विवाह, दहेज, ब्राह्मण पुरोहितों या ब्राह्मणवादी अनुष्ठानों के बिना आरंभ किया।
    • राहत कार्य: वर्ष 1896 के अकाल के दौरान सहायता प्रदान की एवं वर्ष 1897 के बुबोनिक प्लेग के दौरान एक क्लिनिक खोला।
  • महिला सशक्तीकरण संबंधी पहल
    • जल अधिकार (वर्ष 1868): अस्पृश्यता से व्यथित होकर फुले दंपत्ति ने पेयजल की समस्या के निवारण के लिए वर्ष 1868 में अपने घर पर इन समुदायों के लिए कुआँ खुदवाया।
    • महिलाओं के लिए आश्रय (वर्ष 1864): निराश्रित एवं विधवा महिलाओं के लिए आश्रय स्थल बनाया गया।
    • भारतीय नारीवाद की जननी: भारत में ‘महिला अधिकारों के लिए एक प्रकाश स्तंभ’ के रूप में मान्यता प्राप्त।
  • साहित्यिक योगदान
    • काव्य फुले (वर्ष 1854): एक आधुनिक मराठी कवियित्री द्वारा कविताओं का पहला संग्रह।
    • अन्य रचनाएँ: बावन काशी सुबोध रत्नाकर।
    • प्रेरणादायक कविता: “शिक्षा प्राप्त करो” ने वंचित समुदायों को सशक्तीकरण के साधन के रूप में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विरासत

  • शिक्षा में अग्रणी: भारत में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा तक पहुँच का मार्ग प्रशस्त किया।
  • समाज सुधारक: उनकी सक्रियता ने आधुनिक सामाजिक न्याय आंदोलनों की नींव रखी।
  • राष्ट्रीय मान्यता: महिला सशक्तीकरण की अग्रदूत एवं भारतीय नारीवाद की जननी के रूप में जानी जाती हैं।
  • विकसित भारत@2047 के लिए प्रेरणा: समानता एवं शिक्षा के उनके आदर्श भारत के विकासात्मक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

सन्निहित मूल्य

  • समतावाद: जाति, वर्ग एवं लैंगिक आधार पर समानता का समर्थन किया।
  • न्याय: दमनकारी रीति-रिवाजों के विरुद्ध एवं वंचित समुदायों के लिए कार्य किया।
  • करुणा एवं साहस: व्यक्तिगत जोखिम के बावजूद महामारी पीड़ितों के लिए स्वयं को समर्पित किया।
  • सुधार में दृढ़ विश्वास: सामाजिक रूढ़िवादिता एवं पितृसत्ता को निरंतर चुनौती प्रस्तुत की।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.