100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

वैश्विक शस्त्र व्यापार पर SIPRI रिपोर्ट (2025)

Lokesh Pal March 12, 2025 03:47 13 0

संदर्भ

हाल ही में ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ (SIPRI) ने 10 मार्च, 2025 को वैश्विक हथियार आयात और निर्यात पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की।

शस्त्र व्यापार पर मुख्य निष्कर्ष

वैश्विक शस्त्र आयात एवं निर्यात

  • वैश्विक स्तर पर हथियारों के हस्तांतरण की कुल मात्रा वर्ष 2015-19 और वर्ष 2010-14 के लगभग समान स्तर पर रही है, लेकिन वर्ष 2005-2009 की तुलना में 18% अधिक थी।
  • यूक्रेन सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया, जिसके आयात में वर्ष 2015-2019 की तुलना में सौ गुना वृद्धि हुई।
  • भारत, सबसे बड़े हथियार आयातक के रूप में दूसरे स्थान पर है, हालाँकि वर्ष 2015-2019 और वर्ष 2020-2024 के बीच इसके आयात में 9.3% की गिरावट आई है।
  • चीन वर्ष 1990-1994 के बाद पहली बार शीर्ष 10 हथियार आयातकों से बाहर हो गया, जो इसके बढ़ते घरेलू रक्षा उद्योग को दर्शाता है। 
  • एशिया और ओशिनिया के चार देश (भारत, पाकिस्तान, जापान और ऑस्ट्रेलिया) वर्ष 2020-24 में वैश्विक स्तर पर 10 सबसे बड़े हथियार आयातकों में शामिल हैं। 
  • पाकिस्तान के हथियार आयात में वर्ष 2015-2019 और वर्ष 2020-2024 के बीच 61% की वृद्धि हुई।
    • चीन इसका प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना रहा, जिसने पाकिस्तान के हथियारों के आयात का 81% हिस्सा प्रदान किया। 
  • वर्ष 2015-19 और वर्ष 2020-24 के बीच अफ्रीकी हथियारों के आयात में 44 प्रतिशत की गिरावट आई। 
  • वर्ष 2015-19 और वर्ष 2020-24 के बीच ब्राजील के हथियारों के आयात में 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वर्ष 2020-24 में दक्षिण अमेरिका में सभी हथियारों के आयात में ब्राजील का हिस्सा 49 प्रतिशत रहा।

भारत का हथियार आयात

  • रूस (36%) और फ्राँस (28%) दोनों के लिए भारत सबसे बड़ा हथियार निर्यात गंतव्य बना रहा।
  • रूसी हथियारों पर भारत की निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आई है:-
    • वर्ष 2010-2014: रूस से 72% आयात।
    • वर्ष 2015-2019: रूस से 55% आयात।
    • वर्ष 2020-2024: रूस से 36% आयात।
  • भारत ने फ्राँस के साथ प्रमुख सैन्य अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
    • 36 राफेल लड़ाकू विमान।
    • 6 स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियाँ।
    • 26 राफेल-एम जेट और 3 अतिरिक्त पनडुब्बियों के लिए सौदे की योजना बनाई गई।

प्रमुख हथियार निर्यातक

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने वैश्विक हथियार निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 43% कर ली है।
  • रूस के हथियार निर्यात में 64% की गिरावट आई है, जो वैश्विक हथियार निर्यात का 7.8% रह गया है।
  • फ्राँस ने 9.6% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ रूस को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश बन गया है।
  • इटली 10वें स्थान से छठे स्थान पर पहुँच गया, तथा हथियार निर्यात में उसकी हिस्सेदारी 4.8% रही।

वैश्विक शस्त्र व्यापार में वृद्धि के कारण

  • वर्ष 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पुनः शस्त्रीकरण प्रयासों के कारण यूरोपीय हथियारों के आयात में 155% की वृद्धि हुई।
    • अकेले यूक्रेन का वैश्विक हथियार आयात में 8.8% हिस्सा है, जिसमें से 45% अमेरिका से, 12% जर्मनी से और 11% पोलैंड से आयात किया है।
    • युद्ध शुरू होने के बाद से कम-से-कम 35 देशों ने यूक्रेन को हथियार आपूर्ति किए हैं।
  • भारत अपनी सेना का आधुनिकीकरण जारी रखे हुए है तथा निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित कर रहा है:
    • वायु और नौसेना क्षमताओं को उन्नत करना।
    • रूस से परे हथियारों के आयात में विविधता लाना।
    • स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मजबूत करना, जिससे आयात में थोड़ी कमी आई है।

‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ (SIPRI) के बारे में

  • SIPRI एक अग्रणी वैश्विक थिंक टैंक है, जो वैश्विक सुरक्षा, हथियारों के व्यापार और सैन्य व्यय का विश्लेषण करता है।
  • वर्ष 1966 में स्थापित, यह संघर्षों, रक्षा नीतियों और हथियारों के हस्तांतरण पर स्वतंत्र शोध प्रदान करता है।
  • व्यापक वैश्विक कवरेज:SIPRI आर्म्स ट्रांसफर डेटाबेस’ वर्ष 1950 के बाद से सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हथियारों के हस्तांतरण पर नजर रखने वाला एकमात्र सार्वजनिक संसाधन है।
    • इसमें राज्यों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और गैर-राज्य समूहों के बीच बिक्री, उपहार और लाइसेंस प्राप्त उत्पादन को शामिल किया गया है।
  • डेटा सटीकता एवं मानकीकरण: SIPRI हथियारों के हस्तांतरण की मात्रा को मापता है, न कि वित्तीय मूल्य को, जिससे एक सुसंगत एवं निष्पक्ष विश्लेषण सुनिश्चित होता है।
  • पाँच वर्ष की रिपोर्टिंग अवधि: हथियारों के हस्तांतरण में वार्षिक उतार-चढ़ाव को सुचारू करने के लिए डेटा को पाँच वर्ष की अवधि में रिपोर्ट किया जाता है।
    • यह दृष्टिकोण वैश्विक हथियार व्यापार में दीर्घकालिक रुझानों का अधिक स्थिर और विश्वसनीय आकलन प्रदान करता है।
    • SIPRI रिपोर्ट 2025, वर्ष 2020-2024 की अवधि के लिए प्रमुख हथियार आयातकों और निर्यातकों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.