100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

स्टेट ऑफ राइनो रिपोर्ट, 2024

Lokesh Pal August 09, 2025 02:55 8 0

संदर्भ

वर्ष 2025 IUCN-TRAFFIC रिपोर्ट में निगरानी और निरीक्षण को मजबूत करने, गैंडों के अवैध शिकार में उल्लेखनीय कमी लाने तथा प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए भारत और नेपाल की सराहना की गई है।

वाणिज्य में वनस्पतियों एवं जीवों का व्यापार अभिलेख विश्लेषण (Trade Records Analysis of Flora and Fauna in Commerce- TRAFFIC)

  • TRAFFIC एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है कि जंगली पादपों एवं जीवों के व्यापार से जैव विविधता संरक्षण को कोई खतरा न हो।
  • स्थापना: विश्व वन्यजीव कोष (WWF) और अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के संयुक्त कार्यक्रम के रूप में वर्ष 1976 में स्थापित किया गया।
  • मुख्यालय: कैंब्रिज, यूनाइटेड किंगडम।

भूमिका और कार्य

  • प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्रों पर इसके प्रभाव का आकलन करने के लिए वैध और अवैध दोनों प्रकार के वन्यजीव व्यापार की निगरानी करता है।
  • सरकारों, संरक्षण एजेंसियों और प्रवर्तन निकायों को डेटा, विश्लेषण और नीतिगत सुझाव प्रदान करता है।
  • अवैध व्यापार के विरुद्ध कानून प्रवर्तन को सुदृढ़ करने और वन्यजीव संसाधनों के सतत् उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

भारत में पहल

  • भारत में, WWF-इंडिया के एक कार्यक्रम प्रभाग के रूप में, TRAFFIC, वर्ष 1991 से अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने, सतत् व्यापार को बढ़ावा देने और नीति विकास में सहयोग के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
    • उदाहरण के लिए, ‘डू नॉट बाय ट्रबल’ (Don’t Buy Trouble) अभियान।

वर्ष 2024 में गैंडों की स्थिति पर प्रमुख निष्कर्ष

  • वैश्विक स्तर पर गैंडों की आबादी: चिड़ियाघरों में रहने वाले गैंडों को छोड़कर, दुनिया भर में जंगली गैंडों की आबादी लगभग 26,700 है।
  • अफ्रीकी गैंडों की स्थिति: अफ्रीका में, काले गैंडों की आबादी में सकारात्मक रुझान देखा गया, जो 6,195 से बढ़कर 6,788 हो गई।
    • इसके विपरीत, दक्षिण अफ्रीका में सफेद गैंडों की आबादी घटकर 15,752 रह गई।
  • दक्षिण एशियाई संरक्षण सफलता: भारत और नेपाल में मजबूत सीमा-पार प्रबंधन और कड़े सरकारी संरक्षण के कारण, एक सींग वाले गैंडों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
    • इन देशों में कुल संख्या बढ़कर 4,075 हो गई, जिसमें भारत में 3,323 और नेपाल में 752 गैंडे शामिल हैं, जो वर्ष 2022 से 61 की वृद्धि दर्शाता है।
  • प्रभावी शिकार-रोधी उपाय: भारत और नेपाल में अवैध शिकार की घटनाओं में कमी का श्रेय बेहतर कानून प्रवर्तन को दिया जाता है।
    • वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक, भारत में केवल 9 और नेपाल में 4 गैंडों का अवैध शिकार हुआ, जो इन प्रयासों की सफलता का प्रमाण है।
  • एशियाई गैंडे प्रजातियों में चिंताजनक रुझान: हालाँकि इनकी आबादी में कुछ वृद्धि हो रही है, लेकिन कई एशियाई गैंडे प्रजातियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
    • जावन गैंडों की आबादी लगभग 50 तक घट गई है, जबकि सुमात्रा गैंडों की आबादी “गंभीर रूप से संकटग्रस्त” मानी जाती है, जिनकी संख्या स्थिर लेकिन कम (34-47) है।

IUCN-TRAFFIC रिपोर्ट के बारे में

  • शीर्षक: अफ्रीकी और एशियाई गैंडे की स्थिति, संरक्षण और व्यापार।
  • नियुक्त: वन्य जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) के सचिवालय द्वारा।
  • तैयार किया जाता है: IUCN स्पीशीज सर्वाइवल कमीशन का अफ्रीकी गैंडा विशेषज्ञ समूह, एशियाई गैंडा विशेषज्ञ समूह और TRAFFIC
  • प्रकाशन अवधि: अप्रैल 2025 तक।
  • विषय: अफ्रीकी और एशियाई गैंडे प्रजातियों की स्थिति, संरक्षण प्रयास और अवैध व्यापार।

गैंडों के बारे में

  • परिचय: गैंडे बड़े शाकाहारी स्तनधारी जीव हैं, जो राइनोसेरोटिडी परिवार से संबंधित हैं तथा अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं।

गैंडों के प्रकार

प्रजातियाँ भौगोलिक वितरण / आवास संरक्षण स्थिति (IUCN)
ग्रेटर वन हार्नेड राइनो [राइनोसेरस यूनिकॉर्निस (Rhinoceros Unicornis)] भारत, नेपाल (घास के मैदान, नदी के किनारे के जंगल) सुभेद्य
जावन गैंडा (राइनोसेरस सोंडाइकस) इंडोनेशिया (उजुंग कुलोन राष्ट्रीय उद्यान) गंभीर रूप से संकटग्रस्त
सुमात्रान राइनो  [डिसेरोरिनस सुमाट्रेन्सिस (Dicerorhinus Sumatrensis)] इंडोनेशिया (सुमात्रा, बोर्नियो वर्षावन) गंभीर रूप से संकटग्रस्त
सफेद गैंडा (सेराटोथेरियम सिमम) [White Rhino (Ceratotherium Simum)] दक्षिणी अफ्रीका (सवाना, घास के मैदान) निकट संकटग्रस्त
ब्लैक राइनो (डाइसेरोस बाइकोर्निस) [Black Rhino (Diceros bicornis)] पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका (सवाना, रेगिस्तान) गंभीर रूप से संकटग्रस्त

गैंडों के लिए खतरा

  • सींगों के लिए अवैध शिकार: विशेष रूप से एशिया में, अवैध वन्यजीव व्यापार से प्रेरित है।
    • पारंपरिक चीनी दवाओं में गैंडे के सींगों के उपयोग से अवैध व्यापार को बढ़ावा मिलता है।
  • आवास का नुकसान: कृषि विस्तार, बुनियादी ढाँचा और मानव बस्तियाँ।
    • आवास के नुकसान के कारण गैंडे छोटे, खंडित क्षेत्रों में रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे भोजन और जल के लिए प्रतिस्पर्द्धा बढ़ जाती है और वे अवैध शिकार जैसे खतरों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।
  • कमजोर प्रवर्तन: कुछ क्षेत्रों में अवैध शिकार को रोकने की क्षमता का अभाव है।
  • कम प्रजनन दर: गैंडों की गर्भधारण अवधि लंबी (15-18 महीने) होती है और प्रजनन दर कम होने के कारण संख्या वृद्धि धीमी हो जाती है।
  • जलवायु परिवर्तन: बाढ़ या सूखे के कारण इनके आवासों की पारिस्थितिकी में बदलाव देखा जा रहा है।

भारत के गैंडा संरक्षण प्रयास

  • भारतीय गैंडा विजन-2020 (IRV-2020): इसका उद्देश्य वर्ष 2020 तक असम के विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों में गैंडों की संख्या को 3,000 तक बढ़ाना था। इस विजन के अंतर्गत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।  
  • राष्ट्रीय उद्यानों में सख्त सुरक्षा
    • असम में काजीरंगा, पोबितोरा, ओरंग और मानस
    • उत्तर प्रदेश में दुधवा
    • पश्चिम बंगाल में जलदापारा।
  • निगरानी को मजबूत करना: गश्त बढ़ाना, ड्रोन का प्रयोग और उन्नत निगरानी।
  • कानूनी प्रवर्तन: वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अपराधियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करना।
  • सामुदायिक सहभागिता: स्थानीय आबादी को शामिल करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और पर्यावरण-पर्यटन पहल।
  • स्थानांतरण परियोजनाएँ: गैंडों के क्षेत्र का विस्तार करना और अवैध शिकार की आशंका को कम करना।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.