100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

‘ओशन हीट कंटेंट’ संबंधी अध्ययन (Study related to ‘Ocean Heat Content’)

Samsul Ansari January 13, 2024 06:19 182 0

संदर्भ 

एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 1955 से 2023 तक की अवधि के दौरान ‘ओशन हीट कंटेंट’ (Ocean Heat Content) 286 जेटाजूल (Zettajoules-ZJ) तक पहुँच गई है।

‘ओशन हीट कंटेंट’/महासागरीय ऊष्मन सामग्री’

  • महासागरों द्वारा संगृहीत ऊष्मा की कुल मात्रा को ‘ओशन हीट कंटेंट’/महासागरीय ऊष्मन सामग्री’ कहा जाता है और जल के तापमान का माप एक विशेष समय एवं स्थान पर जल में ऊष्मा की मात्रा को दर्शाता है।

संबंधित तथ्य

  • अटलांटिक, उत्तरी प्रशांत, पश्चिमी प्रशांत और दक्षिणी प्रशांत महासागर वैश्विक औसत से अधिक तीव्र गति से गर्म हो रहे हैं।

अध्ययन से संबंधित तथ्य  

  • प्रकाशन: यह अध्ययन ‘एडवांसेज इन एटमॉस्फेरिक साइंसेज’ अनुसंधान पत्र में प्रकाशित हुआ था।
  • प्रयुक्त स्रोत: शोधकर्ताओं ने वैश्विक महासागर डेटाबेस से डेटा का विश्लेषण किया, यह समान रूप से स्वरूपित, गुणवत्ता-नियंत्रित, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध महासागरीय प्रोफाइल डेटा का एक संग्रह है।
  • अनुसंधान संस्थान: चीनी विज्ञान अकादमी में वायुमंडलीय भौतिकी संस्थान (IAP) और राष्ट्रीय महासागरीय तथा वायुमंडलीय (NOAA) पर्यावरण सूचना केंद्र, जिसमें चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड एवं यूरोप के वैज्ञानिक शामिल थे।
  • मानदंड: उन्होंने वर्ष 2023 में समुद्र में होने वाले परिवर्तनों का वर्णन करने के लिए ओशन हीट कंटेंट, समुद्र की सतह का तापमान, लवणता और स्तरीकरण जैसे मापदंडों का उपयोग किया।

अध्ययन के निष्कर्ष

  • वैश्विक स्तर पर महासागरों का गर्म होना  (Warming oceans Globally)
वर्ष ‘ओशन हीट कंटेंट’ ट्रेंड्स
1958-1985 3.1 ± 0.5 ZJ प्रतिवर्ष
1986 -2007 9.2 ± 0.5 ZJ वार्षिक
2007-2023 10.8 ± 1.2 ZJ प्रतिवर्ष
  • वर्ष 1958-2023 तक वैश्विक महासागर का ऊपरी 2,000 मीटर भाग प्रतिवर्ष औसतन 6.6 ± 0.3 ZJ गर्म हो जाता है, जो 1980 के दशक के अंत से ‘ओशन हीट कंटेंट’ वृद्धि दर में दो से तीन गुना वृद्धि को दर्शाता है।
  • ‘ओशन हीट कंटेंट’ के द्वारा ऊष्मन से संबंधित पाँच सबसे गर्म वर्षों के रूप में वर्ष 2023 को स्थान दिया गया है।
  • वर्ष 2023 
    • CO2 सांद्रता: यह वायुमंडल में वर्ष 2023 के पूर्व-औद्योगिक स्तर से 50 प्रतिशत अधिक है।
    • वैश्विक समुद्री सतह का तापमान: वार्षिक औसत वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 0.23 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया।

जेटा जूल 

  • ऊष्मा को जूल नामक इकाई में मापा जाता है।
  • महासागरों में ऊष्मा/हीट की मात्रा जेटा जूल में दर्शाई जाती है, जो 1021 जूल है।
  • संपूर्ण विश्व, अर्थव्यवस्था में ईंधन के संदर्भ में लगभग आधा ZJ ऊर्जा की खपत करता है।
  • वर्ष 2023 में ‘ओशन हीट कंटेंट’ का परिमाण वर्ष 2022 से 15 ZJ अधिक था, जो हिरोशिमा पर गिराए गए लगभग 4.6 बिलियन परमाणु बमों की ऊष्मा का प्रतिनिधित्त्व करता है।

  • समुद्र की सतह का औसत तापमान: यह 1981-2020 के औसत तापमान से 0.54 डिग्री सेल्सियस अधिक था, सितंबर 2023 में समुद्री सतह का तापमान रिकॉर्ड रूप से सर्वाधिक था। सामान्यतः सर्वाधिक गर्म महीना मार्च होता है।
  • सतह का तापमान: यह पूर्व-औद्योगिक युग से 1.48 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँच गया, जिससे वर्ष 2023 रिकॉर्ड रूप से सर्वाधिक गर्म वर्ष बन गया। 
  • लवणता विषमता सूचकांक: यह उच्च और निम्न-लवणता वाले क्षेत्रों में औसत लवणता के बीच अंतर को दर्शाता है, वर्ष 2023 में 7.2 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया, जो पिछले 50 वर्षों में लवणता के स्तर में अत्यधिक वृद्धि को दर्शाता है।
  • महासागरीय घनत्व का स्तरीकरण: वर्ष 2023 में महासागर के ऊपरी 2,000 मीटर भाग का स्तरीकरण मुख्य रूप से मजबूत अल-नीनो के विकास के कारण रिकॉर्ड-उच्च स्तर पर पहुँच गया।
    • महासागरीय स्तरीकरण (Ocean Stratification) सतह के निकट विरल, गर्म, ताजे जल और गहरी परतों के बीच एक मिश्रण के रूप में होता है। इसका आदर्श रूप से एक स्पष्ट स्तरीकरण होना चाहिए ताकि निम्न परतों में ऊष्मन और कार्बन डाइऑक्साइड के हस्तांतरण को कम किया जा सके।

गर्म होते महासागर: चिंता का विषय 

  • महासागर ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न होने वाली लगभग 90 प्रतिशत ऊष्मा को अवशोषित करते हैं।
    • जब समुद्र गर्म होता है तो यह वातावरण में अतिरिक्त ऊष्मा और आर्द्रता उत्सर्जित करता है, जिससे भारी वर्षा के साथ तूफान अत्यधिक गंभीर हो जाते हैं। इससे ये तीव्र पवनों और बाढ़ का कारण बनते हैं।
    •  ‘ओशन हीट कंटेंट’ पृथ्वी के ऊर्जा, जल और कार्बन चक्रों में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है और जलवायु परिवर्तन के एक मजबूत संकेतक के रूप में कार्य करती है।
  • अल-नीनो, एक आवर्ती जलवायु पैटर्न है, जो 2-7 वर्षों के अंतराल पर प्रशांत क्षेत्र में घटित होता है, जो मुख्य रूप से वाष्पीकरण में वृद्धि के माध्यम से होने वाले महासागरीय ऊष्मा उत्सर्जन से संबंधित है।

News source: down to earth

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.