100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

कावेरी-दक्षिण वेल्लार लिंक परियोजना पर उच्चतम न्यायालय का फैसला

Lokesh Pal January 25, 2025 02:26 137 0

संदर्भ

कावेरी-दक्षिण वेल्लार लिंक परियोजना की मंजूरी में देरी के कारण , विशेषतः जल अधिकार और संसाधन आवंटन को लेकर तमिलनाडु एवं कर्नाटक के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।

मुख्य तथ्य

  • कर्नाटक ने केंद्र से उचित मंजूरी के बिना 21 फरवरी, 2021 को आधारशिला रखने के तमिलनाडु के फैसले पर चिंता व्यक्त की और इसे संघीय सिद्धांतों का उल्लंघन बताया।
  • तमिलनाडु ने दावा किया कि परियोजना अधिशेष बाढ़ के जल का उपयोग करने पर केंद्रित है और यह कावेरी जल में कर्नाटक के हिस्से का उल्लंघन नहीं करती है।
  • उच्चतम न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक कावेरी-दक्षिण वेल्लार लिंक परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी नहीं दी है।
  • उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के खिलाफ अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग करने वाली कर्नाटक की अपील खारिज कर दी।
  • आदेश में इस बात पर जोर दिया गया कि केंद्र की मंजूरी लंबित है, अतः कर्नाटक का अनुरोध समय से पहले किया गया है।

तमिलनाडु सरकार का अनुरोध 2021

  • कावेरी-दक्षिण वेल्लार लिंक परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी।
  • कावेरी-वैगई-गुंडर लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना।

कावेरी-दक्षिण वेल्लार लिंक परियोजना 

  • उद्देश्य: तमिलनाडु के मेट्टूर बांध से अतिरिक्त बाढ़ के जल को सलेम जिले के सरबंगा बेसिन में सूखे टैंकों तक पहुँचाना।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने फरवरी 2021 में इस परियोजना की आधारशिला रखी।
  • कर्नाटक ने तर्क दिया कि यह परियोजना उसके जल अधिकारों और कावेरी नदी के किनारे के नागरिकों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है:
    • इस परियोजना से कर्नाटक के हिस्से का कावेरी जल का बहाव रोका जा सकता है।
    • दक्षिण वेल्लार लिंक परियोजना में बिलिगुंड्लु में 483 TMC (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) की सहमत सीमा से अधिक अतिरिक्त जल स्थानांतरित करना शामिल हो सकता है।
    • कर्नाटक ने केंद्र से परियोजना के लिए मंजूरी रोकने का आग्रह किया और अनुरोध किया कि गुंडर लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित न किया जाए।

कावेरी नदी 

  • महत्त्व: तमिल में इसे ‘पोन्नी’ (Ponni) के नाम से जाना जाता है, इसे पवित्र माना जाता है और इसे प्रायः दक्षिणा गंगा (दक्षिण की गंगा) के रूप में जाना जाता है।
  • उत्पत्ति: ब्रह्मगिरी पहाड़ियों, पश्चिमी घाट, कर्नाटक में तालकावेरी।
  • प्रवाह: कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर दक्षिण-पूर्व दिशा में; पूर्वी घाट से नीचे उतरती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  • सहायक नदियाँ
    • बायाँ किनारा: अर्कावती, हेमावती, शिम्सा, हरंगी।
    • दायाँ किनारा: लक्ष्मण तीर्थ, काबिनी, सुवर्णावती, नोयिल, भवानी, अमरावती।

  • कावेरी बेसिन में संरक्षित क्षेत्र: नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, वायनाड वन्यजीव अभयारण्य, सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व।

वेल्लार नदी 

  • उद्गम: सर्वेरायण पहाड़ियाँ, पूर्वी घाट।
  • प्रवाह: बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले तमिलनाडु के सलेम, पेरम्बलुर और कुड्डालोर जिलों से होकर गुजरती है।
  • सहायक नदियाँ: मणिमुक्ता नदी, चिन्नार नदी, वशिष्ठ नदी।

कावेरी-वैगई-गुंडर लिंक परियोजना 

  • इस परियोजना में दक्षिणी तमिलनाडु में जल की कमी को दूर करने के लिए कावेरी नदी को वैगई एवं गुंडर नदियों के साथ जोड़ना शामिल है।

अंतर-राज्यीय नदी विवादों के लिए संवैधानिक प्रावधान]

  • राज्य सूची (प्रविष्टि 17): इसमें जल आपूर्ति, सिंचाई, नहरें, जल निकासी और जलविद्युत शक्ति शामिल है।
  • संघ सूची (प्रविष्टि 56): यह केंद्र सरकार को अंतर-राज्यीय नदियों और नदी घाटियों को विनियमित एवं विकसित करने का अधिकार देती है।
  • अनुच्छेद 262: अंतर-राज्यीय नदियों के उपयोग, वितरण और नियंत्रण से संबंधित विवादों के निपटारे का प्रावधान करता है।
  • अंतर-राज्यीय जल विवाद अधिनियम, 1956: यह अधिनियम राज्यों के बीच विवाद उत्पन्न होने पर केंद्र को न्यायाधिकरण गठित करने की अनुमति देता है।
  • वर्ष 2002 का संशोधन
    • न्यायाधिकरण की स्थापना के लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई है। 
    • न्यायाधिकरण के निर्णय तीन वर्षों के भीतर दिए जाने चाहिए। 
  • न्यायिक निरीक्षण: सर्वोच्च न्यायालय, न्यायाधिकरण द्वारा तय किए गए निर्णय या फार्मूले पर सवाल नहीं उठा सकता है, लेकिन न्यायाधिकरण के कामकाज की समीक्षा कर सकता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.